नक्त व्रत
- भारत में धार्मिक व्रतों का सर्वव्यापी प्रचार रहा है। यह हिन्दू धर्म ग्रंथों में उल्लिखित हिन्दू धर्म का एक व्रत संस्कार है।
- यह दिवारात्रिव्रत है अतः ऐसी तिथि में किया जाता है जो कि रात्रि एवं दिन दोनों में पड़ती हो।[१]
- नक्त का अर्थ है दिन में कुछ न खाकर केवल रात्रि में ही खाना।
- नक्तव्रत एक मास या चार मासों या फिर एक वर्ष तक चल सकता है।
- कृत्यरत्नाकर[२] में श्रावण से माघ तक के मासों के नक्तव्रत का उल्लेख है।
- लिंग पुराण[३] में एक वर्ष के नक्तव्रत की चर्चा है।[४]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ निर्णयामृत 16-17
- ↑ कृत्यरत्नाकर (पृ0 222, 255, 301-303, 406, 445, 477, 491-492
- ↑ लिंग पुराण, (1|83|3-54
- ↑ और देखिए नारद पुराण (2|43|11-23)।
अन्य संबंधित लिंक
|