पंचमी व्रत
- भारत में धार्मिक व्रतों का सर्वव्यापी प्रचार रहा है। यह हिन्दू धर्म ग्रंथों में उल्लिखित हिन्दू धर्म का एक व्रत संस्कार है।
- मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी को सूर्योदय काल में व्रत के नियमों का संकल्प लिया जाता है।
- स्वर्ण, रजत, पीतल, ताम्र या काष्ठ की लक्ष्मी प्रतिमा या वस्त्र पर लक्ष्मी का चित्र, पुष्पों आदि से सिर से पैर तक की पूजा की जाती है।
- सधवा नारियों का पुष्पों, कुंकुम एवं मिष्ठान के थालों से सम्मान।
- एक पसर (प्रस्थ) चावल एवं घृतपूर्ण पात्र का 'श्री का हृदय प्रसन्न हों' के साथ दान दिया जाता है।
- प्रत्येक मास में लक्ष्मी के विभिन्न नामों से पूजा की जाती है।
- प्रतिमा का ब्राह्मण को दान दिया जाता है।[१]
- पंचमी के 7 व्रत होते हैं।[२]
- हेमाद्रि[३] ने 28 व्रतों के नाम लिये हैं।[४]
- सभी पंचमी उपवासों (केवल नागपंचमी एवं स्कन्द उपवास को छोड़कर) में चतुर्थी से युक्त पंचमी को वरीयता दी जानी चाहिए।[५]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
अन्य संबंधित लिंक
|