लोक व्रत
- भारत में धार्मिक व्रतों का सर्वव्यापी प्रचार रहा है। यह हिन्दू धर्म ग्रंथों में उल्लिखित हिन्दू धर्म का एक व्रत संस्कार है।
- लोकव्रत चैत्र शुक्ल पक्ष से प्रारम्भ होता है।
- उस दिन से सात दिनों तक क्रम से गोमूत्र, गोबर, दूध, दही, घी, कुश डाला हुआ जल एवं उपवास का प्रयोग किया जाता है।
- महा व्याहतियों (भू:, भुव:स्व: आदि) के साथ तिल होम किया जाता है।
- अन्त में वस्त्र, पीतल, गौओं का दान होता है।
- कर्ता सम्राट हो जाता है। [१]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ हेमाद्रि (व्रत खण्ड 2, 463, विष्णुधर्मोत्तरपुराण 3|162|1-7 से उद्धरण
संबंधित लेख
|