मरिच सप्तमी
- भारत में धार्मिक व्रतों का सर्वव्यापी प्रचार रहा है। यह हिन्दू धर्म ग्रंथों में उल्लिखित हिन्दू धर्म का एक व्रत संस्कार है।
- मरिच सप्तमी चैत्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर मनाई जाती है
- इस व्रत में सूर्य देवता की पूजा की जाती है।
- ब्राह्मणों के भोजन कराते है और प्रत्येक ब्राह्मण को 'ओं खखोल्काय' नामक मन्त्र के साथ 100 मरिच खाने होते हैं।
- इस व्रत के करने से कर्ता को अपने प्रियजनों का वियोग दु:ख प्राप्त नहीं होता है।
- राम एवं सीता तथा नल एवं दमयन्ती ने यह व्रत किया था।
- हेमाद्रि[१], और भविष्योत्तरपुराण[२] से भी उद्धरण मिलता है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
अन्य संबंधित लिंक
|