सुनाम द्वादशी  

  • भारत में धार्मिक व्रतों का सर्वव्यापी प्रचार रहा है। यह हिन्दू धर्म ग्रंथों में उल्लिखित हिन्दू धर्म का एक व्रत संस्कार है।
  • मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वादशी पर करना चाहिए।
  • दशमी को एकभक्त रहना चाहिए।
  • एकादशी पर उपवास करना चाहिए।
  • सर्वप्रथम सूर्य पूजा और उसके उपरान्त विष्णु पूजा करनी चाहिए।
  • कर्ता को विचार, कर्म एवं वचन से पवित्र रहना होता है।
  • एक जलपूर्ण कलश की स्थापना करनी चाहिए।
  • जिसमें कुंकुम, मोती एवं बहुमूल्य रत्न डाले गये रहते हैं, उसे वस्त्र से ढक दिया जाता है।
  • उसमें केशव की स्वर्ण प्रतिमा की पूजा करनी चाहिए।
  • पौष, माघ तथा आगे के मासों की अन्य द्वादशियों पर विष्णु के विभिन्न नामों (यथा– नारायण, माधव आदि) की पूजा करनी चाहिए।
  • यह व्रत एक वर्ष तक करना चाहिए।
  • प्रतिमायुक्त 12 कलशों का ब्राह्मणों को दान करना चाहिए।
  • इसी प्रकार 12 गायों, वस्त्रों या (यदि धनहीन हो) एक गाय तथा सोने से युक्त पात्र का दान करना चाहिए।[१]
  • अग्निपुराण[२] ने नामद्वादशी की चर्चा की है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हेमाद्रि (व्रतखण्ड 1, 1063-1072, विष्णुपुराण से उद्धरण
  2. अग्निपुराण 188|11

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=सुनाम_द्वादशी&oldid=189527" से लिया गया