वर्ण व्रत  

  • भारत में धार्मिक व्रतों का सर्वव्यापी प्रचार रहा है। यह हिन्दू धर्म ग्रंथों में उल्लिखित हिन्दू धर्म का एक व्रत संस्कार है।
  • यह चतुमूर्ति व्रत है, जो चैत्र शुक्ल पक्ष से चार मासों तक चलता है।
  • चैत्र, वैसाख, ज्येष्ठ एवं आषाढ़ में कर्ता उपवास करता है और क्रम से वासुदेव, संकर्षण, प्रद्युम्न की पूजा करता है तथा दान देता है।
  • दान की वस्तुओं में कई प्रकार पाये जाते हैं, यथा- ब्राह्मण को यज्ञ की उपयोगी वस्तुएँ, क्षत्रिय को युद्धोपयोगी, वैश्य को वाणिज्योपयोगी तथा शूद्र को श्रमोपयोगी वस्तुएँ दी जाती हैं, कर्ता को इन्द्रलोक प्राप्त होता है।[१]


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हेमाद्रि (व्रतखण्ड 2, 828, विष्णुधर्मोत्तरपुराण से उद्धरण)।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=वर्ण_व्रत&oldid=141532" से लिया गया