बृहद गौरी व्रत
- भारत में धार्मिक व्रतों का सर्वव्यापी प्रचार रहा है। यह हिन्दू धर्म ग्रंथों में उल्लिखित हिन्दू धर्म का एक व्रत संस्कार है।
- भाद्र कृष्ण तृतीया पर (अमान्त गणना से) किया जाता है।
- यह व्रत चन्द्रोदय पर प्रारम्भ किया जाता है।
- यह व्रत केवल नारियों के लिए है।
- दोर्ली नामक पौधा जड़-मूल के साथ लाया जाता है, उसे बालू की वेदी पर रख कर जल छिड़का जाता है।
- चन्द्रोदय को देख कर नारी को स्नान करना चाहिए।
- एक घट में वरुण की पूजा और तब विभिन्न उपचारों से गौरी की पूजा की जाती है।
- गौरी के नाम से गले में एक धागा पहन लेना चाहिए।
- यह व्रत पाँच वर्षों तक किया जाता है।
- व्रतराज[१] और व्रतार्क[२] दोनों के मत से यह कर्नाटक में विख्यात है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
|