रोहिणीचंद्रशयन  

रोहिणीचंद्रशयन नाम के व्रत का उल्लेख 'मत्स्यपुराण'[१] में बड़े विस्तार से है[२] तक तथा 'पद्मपुराण'[३] में भी लगभग उसी प्रकार के श्लोक आये हैं। यहाँ चन्द्रमा के नाम से भगवान विष्णु की पूजा वर्णित है।

  • यदि पूर्णिमा के दिन सोमवार हो अथवा रोहिणी नक्षत्र हो तो व्रती को पंचगव्य तथा सरसों के उबटन से स्नान करने के बाद ऋग्वेद का मंत्र 'आप्यायस्व'[४] 108 बार बोलना चाहिए तथा शूद्र व्रती को यह बोलना चाहिए- 'सोमाय नम: विष्णवे नम:'।
  • व्रती को फल तथा फूलों से भगवान की पूजा करके सोम का नामोच्चारण करते हुए रोहिणी को प्रणाम करना चाहिए।
  • व्रती को इस अवसर पर गोमूत्र का पान करना चाहिए।
  • 28 विभिन्न पुष्प चंद्रमा को अर्पित करने चाहिए।
  • यह व्रत एक वर्ष तक लगातार चलता रहना चाहिए।
  • वर्ष के अन्त में पर्यङ्कोपयोगी वस्त्र तथा चंद्रमा और रोहिणी की सुवर्ण प्रतिमाओं के दान का विधान है।
  • इस समय यह प्रार्थना भी करनी चाहिए कि हे विष्णो! जिस प्रकार आपको, जो सोमरूप हैं, छोड़कर रोहिणी कहीं नहीं जाती, उसी प्रकार समृद्धि मुझे छोड़कर कहीं न जाये।
  • इस व्रत को पूर्ण करने से सौंदर्य, स्वास्थ्य, दीर्घायु के साथ-साथ व्रती चंद्रलोक प्राप्त करता है।
  • कृत्यकल्पतरु तथा हेमाद्रि इस व्रत को 'चंद्ररोहिणीशयन' नाम से भी बतलाते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

हिन्दू धर्मकोश |लेखक: डॉ. राजबली पाण्डेय |प्रकाशक: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान |पृष्ठ संख्या: 563 |

  1. 'मत्स्यपुराण' (57)
  2. श्लोक 1-28
  3. 'पद्मपुराण' (4.24, 101-130)
  4. 'आप्यायस्व' (1.91.16)

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=रोहिणीचंद्रशयन&oldid=266612" से लिया गया