कृष्णा एल्ला
कृष्णा एल्ला
| |
पूरा नाम | कृष्णा मूर्ति एल्ला |
जन्म | 1969 |
जन्म भूमि | तिरुत्तनी, तमिलनाडु |
पति/पत्नी | सुचित्रा एल्ला |
कर्म भूमि | भारत |
कर्म-क्षेत्र | वैक्सीन निर्माण |
पुरस्कार-उपाधि | पद्म भूषण, 2022 |
प्रसिद्धि | वैज्ञानिक |
नागरिकता | भर्रतीय |
व्यवसाय | भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड के सह-अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक। अध्यक्ष, बीबीआईएल। दक्षिण कैरोलिना के मेडिकल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संकाय (अध्यक्ष)। |
अन्य जानकारी | कोवैक्सीन लाने से पहले कृष्णा एल्ला की कंपनी रेबीज की दवाओं के सबसे बड़े सप्लायर के रूप में जानी जाती थी। इसके अलावा कंपनी के पास 140 दवाओं के ग्लोबल पेटेंट्स भी मौजूद हैं। |
अद्यतन | 13:47, 6 फ़रवरी 2022 (IST)
|
विषय सूची
परिचय
डॉ. कृष्ण मूर्ति एल्ला का जन्म साल 1969 में तमिलनाडु के तिरुत्तनी में हुआ था। उन्होंने एग्रीकल्चर साइंसेज में स्नातक और यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई से एमएस की डिग्री की। यूनिवर्सिटी ऑफ विसकॉन्सिन मैडिसन से पीएचडी की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने कुछ साल अमेरिका की एक मेडिकल यूनिवर्सिटी में काम किया। आज कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक के संस्थापक डॉ. कृष्णा इल्ला को देश के एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक के रूप में जाना जाता है। आणविक जीव विज्ञान में शोध वैज्ञानिक कृष्णा एल्ला और सुचित्रा एल्ला ने 1996 में 'भारत बायोटेक' की स्थापना की थी। आज, भारत बायोटेक इनोवेटिव वैक्सीन टीकों के उत्पादन के मामले में दुनिया की प्रमुख कंपनी है।[1]
गणतंत्र दिवस (2022) की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी। पद्म पाने वालों में से एक हैदराबाद की कंपनी 'भारत बायोटेक' के चेयरमैन डॉ. कृष्णा एल्ला हैं। उनकी पत्नी तथा को-फाउंडर और जॉइंट एमडी सुचित्रा एल्ला का भी कंपनी में बड़ा योगदान हे। जब दुनिया कोरोना वायरस महामारी के बीच वैक्सीन की तरफ निगाहें किए थी, तब इस कंपनी ने न सिर्फ देश को स्वदेशी वैक्सीन दी, बल्कि अभी जो बूस्टर डोज लग रहे हैं, वह भी भारत बायोटेक ही मुहैया करा रही है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 कौन हैं पद्म भूषण पाने वाले कृष्णा एल्ला (हिंदी) hindi.asianetnews.com। अभिगमन तिथि: 06 फरवरी, 2022।