अलबर्ट आइंस्टाइन
अलबर्ट आइंस्टाइन
| |
पूरा नाम | अलबर्ट आइंस्टाइन |
अन्य नाम | आइंस्टाइन |
जन्म | 14 मार्च, 1879 |
जन्म भूमि | वुटेमबर्ग, जर्मनी |
मृत्यु | 18 अप्रैल, 1955 |
मृत्यु स्थान | न्यू जर्सी, अमेरिका |
अभिभावक | हर्मन आइंस्टाइन और पौलीन आइंस्टाइन |
कर्म-क्षेत्र | वैज्ञानिक |
विषय | भौतिकी |
भाषा | जर्मन, अंग्रेज़ी, इटालियन |
पुरस्कार-उपाधि | नोबेल पुरस्कार |
प्रसिद्धि | सापेक्षता के सिद्धांत और द्रव्यमान-ऊर्जा समीकरण : E = mc2 के लिए जाने जाते हैं। |
अलबर्ट आइंस्टाइन (अंग्रेज़ी: Albert Einstein, जन्म: 14 मार्च, 1879; मृत्यु: 18 अप्रैल, 1955) एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक और सैद्धांतिक भौतिकविद् थे। वे सापेक्षता के सिद्धांत और द्रव्यमान-ऊर्जा समीकरण E = mc2 के लिए जाने जाते हैं। उन्हें सैद्धांतिक भौतिकी, ख़ासकर प्रकाश-विद्युत ऊत्सर्जन की खोज के लिए 1921 में 'नोबेल पुरस्कार' मिला था।
विषय सूची
जीवन परिचय
अलबर्ट आइंस्टाइन का जन्म जर्मनी में वुटेमबर्ग के एक यहूदी परिवार में हुआ। उनके पिता 'हर्मन आइंस्टाइन' एक इंजीनियर और सेल्समैन थे। उनकी माँ का नाम पौलीन आइंस्टाइन थी। हालांकि आइंस्टाइन को शुरू-शुरू में बोलने में कठिनाई होती थी, लेकिन वे पढाई में अव्वल थे। उनकी मात्रभाषा जर्मन थी और बाद में उन्होंने इटालियन और अंग्रेज़ी सीखी। उनका परिवार यहूदी धार्मिक परम्पराओं को नहीं मानता और आइनस्टाइन कैथोलिक विद्यालय में पड़ने गये। अपनी माँ के कहने पर उन्होंने सारंगी बजाना सीखा। उन्हें ये पसन्द नहीं था और बाद में इसे छोड़ भी दिया, लेकिन बाद में उन्हें मोजार्ट के सारंगी संगीत में बहुत आनन्द आता था।
बचपन और शिक्षा
1893 में अलबर्ट आइंस्टाइन एक कैथोलिक प्राथमिक स्कूल में पढ़े। हालांकि आइंस्टीन ने कठिनाई से बोलना सीखा वे प्राथमिक स्कूल में एक अव्वल छात्र थे। आइंस्टीन ने मज़े के लिए मॉडल और यांत्रिक उपकरणों का निर्माण किया और गणित में प्रतिभा दिखना भी शुरू किया। 1889 मैक्स तल्मूड ने दस वर्षीय आइंस्टीन को विज्ञान के महत्त्वपूर्ण ग्रंथों से वाकिफ़ कराया। तल्मूड एक ग़रीब यहूदी मेडिकल छात्र था। यहूदी समुदाय ने तल्मूड को छह साल के लिए प्रत्येक गुरुवार को आइंस्टाइन के साथ भोजन करने की व्यवस्था की। इस समय के दौरान तल्मूड ने पूरे दिल से कई धर्मनिरपेक्ष शैक्षिक हितों के माध्यम से आइंस्टाइन को निर्देशित करता।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ ' अलबर्ट आइन्स्टीन और रबीन्द्रनाथ टैगोर का संवाद (हिंदी) (एच.टी.एम.एल) अलबर्ट आइंसटाइन। अभिगमन तिथि: 19 जनवरी, 2013।