कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन
कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन
| |
पूरा नाम | कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन |
अन्य नाम | के. कस्तूरी रंगन |
जन्म | 24 अक्टूबर, 1940 |
जन्म भूमि | एर्नाकुलम, केरल |
कर्म भूमि | भारत |
कर्म-क्षेत्र | अंतरिक्ष विज्ञान |
शिक्षा | एम.एससी., पीएच.डी, एफ.ए.एससी, एफ.एन.ए |
विद्यालय | मुंबई विश्वविद्यालय |
पुरस्कार-उपाधि | पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण |
प्रसिद्धि | अंतरिक्ष वैज्ञानिक |
विशेष योगदान | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष और भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के सचिव के रूप में 9 वर्षों से अधिक समय तक भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का शानदार तरीक़े से संचालन किया। |
नागरिकता | भारतीय |
अद्यतन | 19:19, 15 मार्च 2012 (IST)
|
कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन अथवा के. कस्तूरी रंगन (अंग्रेज़ी: Krishnaswamy Kasturirangan, जन्म- 24 अक्टूबर, 1940, केरल) भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं। वे भौतिकविद के रूप में 'इसरो' के अध्यक्ष, अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष और भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के सचिव रह चुके हैं। डॉ. के. कस्तूरीरंगन ने 27 अगस्त, 2003 में पद छोड़ने से पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष और भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के सचिव के रूप में 9 वर्षों से अधिक समय तक भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का शानदार तरीक़े से संचालन किया।
परिचय
भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. के. कस्तूरी रंगन का जन्म 24 अक्तूबर, 1940 ई. को केरल के एर्नाकुलम नगर में हुआ था।
शिक्षा
कस्तूरी रंगन की उच्च शिक्षा मुंबई विश्वविद्यालय में हुई। वहाँ से उन्होंने भौतिकी में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्रियाँ लीं। फिर अहमदाबाद की फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी से भौतिकी में ही डॉक्टरेट किया। एस्ट्रोलॉजी और एस्ट्रोफिज़िक्स उनके अध्ययन के प्रमुख विषय थे। डॉ. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन ने बम्बई विश्वविद्यालय से ऑनर्स के साथ विज्ञान में स्नातक डिग्री और भौतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की और भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला, अहमदाबाद में कार्य करते हुए वर्ष 1971 में प्रायोगिक उच्च खगोल विज्ञान में डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
शर्मा, लीलाधर भारतीय चरित कोश (हिन्दी)। भारत डिस्कवरी पुस्तकालय: शिक्षा भारती, दिल्ली, पृष्ठ 197।
- ↑ 1.0 1.1 1.2 1.3 डॉ. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन उपग्रह (हिन्दी) (ए.एस.पी) योजना आयोग। अभिगमन तिथि: 15 मार्च, 2012।
- ↑ 2.0 2.1 डॉ. कृष्णस्वामी कस्तूरीरंगन (हिन्दी) (ए.एस.पी) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन। अभिगमन तिथि: 15 मार्च, 2012।