अशोक सेन
अशोक सेन (जन्म: 1956) एक प्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी हैं। अशोक सेन ने 1975 में कलकत्ता विश्वविद्यालय के तहत प्रेसीडेंसी कॉलेज से विज्ञान की स्नातक डिग्री प्राप्त की और तीन साल बाद इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी कानपुर (आईआईटी कानपुर) से मास्टर डिग्री ली। प्रो. अशोक सेन ने स्टोनी ब्रूक विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान विषय से अपनी डॉक्टरेट की।
सम्मान और पुरस्कार
- 1989 में आई.सी.टी.पी (International Centre for Theoretical Physics) पुरस्कार
- 1994 में शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार
- 2001 में पद्म श्री
- जुलाई 2012 में मौलिक भौतिक पुरस्कार
मौलिक भौतिक पुरस्कार
मौलिक भौतिक पुरस्कार (The Fundamental Physics Prize) मौलिक भौतिकी पुरस्कार फाउंडेशन (The Fundamental Physics Prize Foundation) के द्वारा मौलिक अनुसंधान के क्षेत्र में भौतिकविदों को दिए जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है। इस पुरस्कार की स्थापना इंटरनेट उद्यमी यूरी मिलनर द्वारा जुलाई 2012 को की गई। पुरस्कार के रूप में लगभग 16 करोड़ रुपए की धन राशि दी जाती है। शिक्षा के क्षेत्र में यह दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार है। यह रकम नोबेल पुरस्कार के साथ मिलने वाली पुरस्कार राशि का तीन गुना है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ