ए. एस. किरण कुमार
ए. एस. किरण कुमार
| |
पूरा नाम | अलूरु सीलिन किरण कुमार |
जन्म | 22 अक्टूबर, 1952 |
जन्म भूमि | अलूर, कर्नाटक (भूतपूर्व मैसूर राज्य) |
कर्म भूमि | भारत |
कर्म-क्षेत्र | भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम |
शिक्षा | एम. टेक, भौतिक इंजीनियरिंग |
विद्यालय | बैंगलोर विश्वविद्यालय |
पुरस्कार-उपाधि | पद्म श्री (2014) |
प्रसिद्धि | वैज्ञानिक |
नागरिकता | भारतीय |
अन्य जानकारी | ए. एस. किरण कुमार इसरो में चार दशकों से अधिक के विशिष्ट कॅरियर के साथ उपग्रह पेलोड और एप्लिकेशन डोमेन में एक अत्यधिक कुशल अंतरिक्ष वैज्ञानिक और इंजीनियर हैं। |
अद्यतन | 13:26, 20 दिसम्बर 2021 (IST)
|
परिचय
अलूर सीलिन किरण कुमार नेशनल कॉलेज, बैंगलोर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने 1971 में बैंगलोर विश्वविद्यालय से भौतिकी में ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की और बाद में 1973 में उसी विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स में मास्टर डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने 1975 में भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर से भौतिक इंजीनियरिंग में एम. टेक की डिग्री ली।
कॅरियर
ए. एस. किरण कुमार ने 1975 में सैक में शामिल होकर इसरो में अपना कॅरियर शुरू किया। बाद में वे इस केंद्र में एसोसिएट निदेशक बने और मार्च 2012 में निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला। किरण कुमार इसरो में चार दशकों से अधिक के विशिष्ट कॅरियर के साथ उपग्रह पेलोड और एप्लिकेशन डोमेन में एक अत्यधिक कुशल अंतरिक्ष वैज्ञानिक और इंजीनियर हैं। सैक में रहते हुए किरण कुमार पेलोड के डिजाइन, विकास और प्राप्ति और पृथ्वी अवलोकन, संचार, नेविगेशन के अनुप्रयोग गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं।