नौतम भट्ट
नौतम भट्ट
| |
पूरा नाम | डॉ. नौतम भट्ट |
जन्म | 10 अप्रैल, 1909 |
जन्म भूमि | गुजरात |
मृत्यु | 6 जुलाई, 2005 |
कर्म भूमि | भारत |
कर्म-क्षेत्र | वैज्ञानिक |
विषय | भौतिक विज्ञान |
शिक्षा | पी.एच.डी |
विद्यालय | मेसेचुएट्स इन्स्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलोजी, अमेरिका |
पुरस्कार-उपाधि | पद्मश्री (1969) |
नागरिकता | भारतीय |
अन्य जानकारी | नौतम भट्ट को भारत के रक्षा अनुसंधान की नीव रखने वाला वैज्ञानिक कहा जाता है। |
डॉ. नौतम भट्ट (अंग्रेज़ी: Nautam Bhatt, जन्म: 10 अप्रैल, 1909, गुजरात; मृत्यु: 6 जुलाई, 2005) भारत के रक्षा वैज्ञानिक थे, जिन्होंने भारत को रक्षा-सामग्री के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया था। अग्नि, पृथ्वी, त्रिशूल, नाग, ब्रह्मोस, धनुष, तेजस, ध्रुव, पिनाका, अर्जुन, लक्ष्य, निशान्त, इन्द्र, अभय, राजेन्द्र, भीम, मैसूर, विभुति, कोरा, सूर्य आदि भारतीय शस्त्रों के विकास में उनका अद्वितीय योगदान रहा। डॉ॰ नौतम भट्ट को "विज्ञान और इंजीनियरिंग" में योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार 1969 में मिला था।
परिचय
डॉ नौतम भट्ट का जन्म गुजरात के जामनगर में सन 1909 में हुआ था। उन्होंने भावनगर में अपनी स्कूली शिक्षा के पूरी की। उसके बाद उन्होंने गुजरात कॉलेज, अहमदाबाद से बी. ए की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने भारतीय विज्ञान संस्थान (आई.आई.एस.सी), बैंगलोर में नोबेल पुरस्कार विजेता सी. वी. रमन के तहत भौतिकी में अपनी एम.एस.सी की डिग्री प्राप्त की। नौतम भट्ट ने 1939 में अमेरिका की मेसेचुएट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलोजी भौतिकी में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की। उन्होंने भौतिक विज्ञान के विद्वान के रूप में भारतीय विज्ञान संस्थान में डॉ. सी. वी. रमन के तहत अपना कॅरियर शुरू किया है। भारतीय स्वतंत्रता के बाद उन्होंने देश के लिए काम करना शुरू किया और "रक्षा विज्ञान प्रयोगशाला" की स्थापना की तथा रक्षा प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए काम किया।