1960
यह पन्ना ग्रेगोरी कलैण्डर के वर्ष ईसवी सन् 1960 का है।
जिसका समकालीन वर्ष (लगभग) विक्रमी संवत के अनुसार 2017 है और राष्ट्रीय शाके के अनुसार 1882 है।
वर्ष ईसवी सन् 1960 में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- स्वाधीन गणराज्यों के रूप में कैमरून, टोगो, बेल्जियम, कांगो, घाना, साइप्रस, नाइजीरिया तथा सोमालिया का उदय।
- चाड, कांगो (ब्राजविले), मध्य अफ़्रीकी गणराज्य एवं मलागासी स्वतंत्र घोषित।
- नाइजीरिया कामनवेल्थ (राष्ट्रमंडल) का सदस्य बना।
- 19 जनवरी - अमेरिका और जापान के बीच आपसी सुरक्षा समझौता हुआ।
- 25 नवंबर - टेलीफ़ोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।
वर्ष ईसवी सन् 1960 में जन्मे व्यक्ति
- 28 जनवरी - बसवराज बोम्मई - कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री हैं।
- 25 जनवरी - कौशल किशोर - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और 16वीं लोकसभा के सांसद हैं।
- 22 मार्च - रागिनी त्रिवेदी - भारतीय शास्त्रीय संगीतकार हैं।
- 22 अप्रॅल - मनोज मुकुंद नरवणे - भारतीय थल सेना के नव नियुक्त सेना प्रमुख हैं।
- 15 अप्रॅल - नरोत्तम मिश्रा - मध्य प्रदेश की राजनीति में 'भारतीय जनता पार्टी' के प्रसिद्ध नेता।
- 28 जून - प्रहलाद सिंह पटेल - भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं।
- 21 जून - एस. पी. सिंह बघेल - आगरा से भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
- 29 जुलाई - उत्पल कुमार सिंह - लोकसभा के महासचिव हैं।
- 27 जुलाई - उद्धव ठाकरे - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री।
- 25 सितम्बर - अजय कुमार मिश्रा - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ, 16वीं लोकसभा में राजनेता और संसद सदस्य हैं।
- 13 सितम्बर - एन. किरण कुमार रेड्डी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।
- 2 नवंबर - अनु मलिक - हिन्दी फ़िल्म संगीतकार और गायक हैं।
- 20 दिसम्बर - त्रिवेंद्र सिंह रावत - उत्तराखंड के आठवें मुख्यमंत्री।
- 2 दिसम्बर - जगत प्रकाश नड्डा - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ व कद्दावर नेताओं में से एक हैं।