अन्नपूर्णा देवी यादव  

अन्नपूर्णा देवी यादव
पूरा नाम अन्नपूर्णा देवी यादव
जन्म 2 फ़रवरी, 1970
जन्म भूमि झारखंड
पति/पत्नी रमेश प्रसाद यादव
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
पद केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री- 7 जुलाई, 2021
संबंधित लेख नरेन्द्र मोदी का मंत्रिमण्डल
अन्य पार्टी राष्ट्रीय जनता दल
अद्यतन‎

अन्नपूर्णा देवी यादव (अंग्रेज़ी: Annpurna Devi Yadav, जन्म- 2 फ़रवरी, 1970, झारखंड) भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं। झारखंड के कोडरमा से सांसद अन्नपूर्णा देवी को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार में मंत्री बनाया गया है। वह केंद्र में 'शिक्षा राज्य मंत्री' बनाई गई हैं। अन्नपूर्णा देवी कोडरमा की सांसद हैं और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी। वह लोकसभा चुनाव-2019 से पहले राजद छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्‍हें पहले झारखंड प्रदेश का उपाध्‍यक्ष बनाया गया। उसके बाद उन्‍हें भाजपा का राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष और हरियाणा का सह प्रभारी भी बनाया गया।

परिचय

अन्नपूर्णा देवी कोडरमा विधानसभा से चार बार विधायक रह चुकी हैं। विधायक रहते उनके पति रमेश प्रसाद यादव की मौत हो गयी। इसके बाद अन्नपूर्णा ने वर्ष 1998 में पहली बार चुनाव लड़ा। सहानुभूति की लहर चली और अन्नपूर्णा जीत गयीं। इसके बाद वर्ष 2000, 2005 और 2009 में भी वह कोडरमा से राजद के टिकट पर विधायक चुनी गयीं।

वर्ष 2014 में नरेन्द्र मोदी की लहर में भाजपा ने विधानसभा चुनाव में तत्कालीन जिला परिषद उपाध्यक्ष डॉ नीरा यादव को अपना उम्मीदवार बनाया। आमने-सामने की लड़ाई में नीरा यादव ने 13,525 मतों से अन्नपूर्णा को पराजित कर दिया। नीरा यादव को 84,874 मत मिले थे, तो अन्नपूर्णा देवी को 71,349 मत प्राप्त हुआ था। अन्नपूर्णा देवी के पति रमेश प्रसाद यादव का राजद से पुराना रिश्ता था। उस समय राजद नहीं, जनता दल हुआ करता था। लालू यादव की आंधी के समय रमेश यादव पहली बार वर्ष 1990 में जनता दल एवं दोबारा वर्ष 1995 में इसी दल से विधायक चुने गये। वे सामाजिक न्याय के प्रतीक थे। इससे पहले रमेश यादव ने दो बार और भाग्य आजमाया था, पर सफल नहीं हो सके थे।[१]

राजनीति

लगातार 15 साल तक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की विधायक रहीं अन्नपूर्णा देवी ने वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले अचानक पाला बदल लिया। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गयीं। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से उन्होंने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की और देखते ही देखते महज डेढ़ साल के भीतर भाजपा में उनका कद इतना बड़ा हो गया। वर्ष 1998 में अपने पति स्व. रमेश प्रसाद यादव के निधन के बाद अचानक अन्नपूर्णा देवी ने राजनीति में कदम रखा था। तब उन्होंने सोचा भी नहीं रहा होगा कि वह कभी लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। लेकिन ऐसा हुआ। राजद प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़कर वह भाजपा में शामिल हुईं और कोडरमा लोकसभा सीट पर रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की।

अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कोडरमा विधानसभा का लगातार चार बार प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल कर चुकीं अन्नपूर्णा देवी का विजय रथ वर्ष 2014 में भाजपा की डॉ. नीरा यादव ने रोक दिया। जातीय गोलबंदी व गंगा-जमुनी तहजीब की राजनीति करने वाली अन्नपूर्णा के लिए वह पल बहुत ही दुखदायी था, पर विधानसभा चुनावों से ठीक पहले लोकसभा का दंगल जीतकर अन्नपूर्णा ने बड़ी लकीर खींच दी। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद ऐसी चर्चा तेज हो गयी थी कि केंद्र में उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। लेकिन, ऐसा हुआ नहीं। राजद से भाजपा में आयीं अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को पटखनी दी थी। वह मंत्री तो नहीं बन पायीं, लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नयी टीम में उन्हें रघुवर दास के साथ पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल

क्रमांक मंत्री नाम मंत्रालय
प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी 1. कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय

2. परमाणु ऊर्जा विभाग
3. अंतरिक्ष विभाग
4. सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री
1. राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय
2. अमित शाह 1. गृह मंत्रालय

2. सहकारिता मंत्रालय

3. नितिन जयराम गडकरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
4. निर्मला सीतारमण 1. वित्त मंत्रालय

2. कारपोरेट कार्य मंत्रालय

5. नरेन्द्र सिंह तोमर कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय
6. सुब्रह्मण्यम जयशंकर विदेश मंत्री
7. अर्जुन मुंडा जनजातीय कार्य मंत्री
8. स्मृति जुबिन ईरानी महिला एवं बाल विकास मंत्री
9. पीयूष गोयल 1. कपड़ा मंत्रालय

2. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
3. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

10. धर्मेन्द्र प्रधान 1. शिक्षा मंत्रालय

2. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय

11. प्रह्लाद जोशी 1. संसदीय मामलों के मंत्री

2. कोयला मंत्रालय
3. खान मंत्रालय

12. नारायण तातू राणे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री
13. सर्बानन्द सोनोवाल 1. बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय

2. आयुष मंत्रालय

14. मुख़्तार अब्बास नक़वी अल्पसंख्यक मंत्रालय
15. वीरेन्द्र कुमार खटीक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
16. गिरिराज सिंह 1. ग्रामीण विकास मंत्रालय

2. पंचायती राज मंत्रालय

17. ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया नागरिक उड्डयन मंत्रालय
18. रामचंद्र प्रसाद सिंह इस्पात मंत्रालय
19. अश्विनी वैष्णव 1. रेल मंत्रालय

2. संचार मंत्रालय
3. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

20. पशुपति कुमार पारस खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
21. गजेंद्र सिंह शेखावत जल शक्ति मंत्रालय
22. किरण रिजिजू कानून और न्याय मंत्रालय
23. राजकुमार सिंह 1. विद्युत मंत्रालय

2. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

24. हरदीप सिंह पुरी 1. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

2. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय

25. मनसुख मंडाविया 1. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

2. रासायनिक उर्वरक मंत्रालय

26. भूपेन्द्र यादव 1. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

2. श्रम और रोजगार मंत्रालय

27. महेंद्र नाथ पाण्डेय भारी उद्योग मंत्रालय
28. पुरुषोत्तम रूपाला मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
29. जी. किशन रेड्डी 1. संस्कृति मंत्रालय

2. पर्यटन मंत्रालय
3. पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय

30. अनुराग ठाकुर 1.सूचना और प्रसारण मंत्रालय

2. युवा मामले और खेल मंत्रालय

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1. राव इन्द्रजीत सिंह 1. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

2. योजना मंत्रालय
3. कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्रालय

2. जितेन्द्र सिंह (भाजपा) 1. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

2. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
3. प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री
4. कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री
5. परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री
6. अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री

राज्य मंत्री
1. श्रीपद येस्सो नायक 1. बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. फग्गन सिंह कुलस्ते 1. इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

3. प्रहलाद सिंह पटेल 1. जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री

4. अश्विनी कुमार चौबे 1. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री

5. अर्जुन राम मेघवाल 1. संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री

6. जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह 1. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. नागर विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री

7. कृष्ण पाल गुर्जर 1. विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री

8. रावसाहेब दानवे 1. रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री
3. खान मंत्रालय में राज्य मंत्री

9. रामदास अठावले सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
10. साध्वी निरंजन ज्योति 1. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

11. डॉ. संजीव कुमार बालयान पशुपालन, मत्स्य पालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय में राज्य मंत्री
12. नित्यानंद राय गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
13. पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
14. अनुप्रिया सिंह पटेल उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
15. एस. पी. सिंह बघेल न्याय और कानून मंत्रालय में राज्य मंत्री
16. राजीव चंद्रशेखर 1. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री

17. शोभा करंदलाजे कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
18. भानु प्रताप सिंह वर्मा लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
19. दर्शना जरदोश 1. कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

20. वी. मुरलीधरन 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

21. मीनाक्षी लेखी 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री

22. सोम प्रकाश वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
23. रेणुका सिंह सरुता आदिवासी मंत्रालय में राज्य मंत्री
24. रामेश्वर तेली 1. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री

25. कैलाश चौधरी कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
26. अन्नपूर्णा देवी यादव शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
27. ए. नारायणस्वामी सामाजिक न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री
28. कौशल किशोर शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय में राज्य मंत्री
29. अजय भट्ट 1. रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

30. बी. एल. वर्मा 1. उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

31. अजय कुमार मिश्रा गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
32. देवुसिंह चौहान संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
33. भगवंत खुबा 1. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री

34. कपिल पाटिल पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री
35. प्रतिमा भौमिक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
36. सुभाष सरकार शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
37. डॉ. भागवत किशनराव कराड वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
38. राजकुमार रंजन सिंह 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

39. डॉ. भारती प्रवीण पवार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
40. बिश्वेश्वर टुडू 1. जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री

41. शांतनु ठाकुर बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
42. डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई 1. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री

43. जॉन बारला अल्पसंख्यक मंत्रालय में राज्य मंत्री
44. एल. मुरुगन 1. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री

45. निसिथ प्रमाणिक 1. गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=अन्नपूर्णा_देवी_यादव&oldid=665517" से लिया गया