एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"।

रविशंकर शुक्ल  

रविशंकर शुक्ल
पूरा नाम रविशंकर शुक्ल
जन्म 2 अगस्त, 1877
जन्म भूमि सागर, मध्य प्रदेश
मृत्यु 31 दिसम्बर, 1956
मृत्यु स्थान दिल्ली
अभिभावक पंडित जगन्नाथ शुक्ल, तुलसी देवी
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनेता तथा स्वतंत्रता सेनानी
पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पद पूर्व मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश
कार्य काल 1 नवम्बर, 1956 से 31 दिसम्बर, 1956 तक।
शिक्षा बी.ए., एल.एल.बी.
विद्यालय 'हिसलोप कॉलेज', नागपुर
अन्य जानकारी पंडित रविशंकर शुक्ल ने 1906 में रायपुर से वकालत प्रारंभ की थी। वे स्वतंत्रता आन्दोलनों में भी भाग लेते रहे। सन 1926 से 1937 तक आप 'रायपुर ज़िला बोर्ड' के सदस्य रहे थे।

रविशंकर शुक्ल (अंग्रेज़ी: Ravishankar Shukla; जन्म- 2 अगस्त, 1877, सागर, मध्य प्रदेश; मृत्यु- 31 दिसम्बर, 1956, दिल्ली) 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के प्रसिद्ध नेता तथा स्वतंत्रता सेनानी थे। आप 1 नवम्बर, 1956 को अस्तित्व में आये नये राज्य मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री नियुक्त हुए थे। पण्डित रविशंकर शुक्ल को "नये मध्य प्रदेश के पुरोधा" के रूप में स्मरण किया जाता है।

जन्म

पंडित रविशंकर शुक्ल का जन्म ब्रिटिशकालीन भारत में 2 अगस्त, 1877 ई. में सीपी और बेरार के सागर शहर में हुआ था। इनके पिता पंडित जगन्नाथ शुक्ल और माता श्रीमती तुलसी देवी थीं।

शिक्षा

रविशंकर शुक्ल ने चार वर्ष की आयु में सागर स्थित 'सुन्दरलाल पाठशाला' में दाखिला लिया। ब्रिटिश राज में यह पाठशाला सीपी में स्थित छ: पाठशालाओं में से एक थी। इस पाठशाला से आठ वर्ष की आयु में रविशंकर जी की प्राथमिक शिक्षा पूर्ण हुई। रविशंकर जी की माध्यमिक शिक्षा पूर्ण होने के बाद इनके पिता राजनांदगाँव चले गये और अपने भाई पंडित गजाधर शुक्ल के साथ 'बेंगाल नागपुर कॉटन मिल' में सहभागी हो गए। कुछ वर्ष मिल चलाने के बाद वे रायपुर चले गये। इस दौरान रविशंकर शुक्ल ने अपनी स्कूली शिक्षा रायपूए हाईस्कूल से पूर्ण की।

पंडित रविशंकर शुक्ल ने इंटर की परीक्षा जबलपुर के 'रॉबर्टसन कॉलेज' से उत्तीर्ण की और फिर स्नातक की पढ़ाई नागपुर के 'हिसलोप कॉलेज' से पूर्ण की। नागपुर में पढ़ते हुए शुक्ल जी 'राष्ट्रीय आंदोलन' के निकट आये। वर्ष 1898 में संपन्न हुए कांग्रेस के 13वें अधिवेशन में भाग लेने आप अपने अध्यापक के साथ अमरावती गये थे। नागपुर से ही इन्होंने एल.एल.बी. की पढ़ाई पूरी की।

व्यावसायिक शुरुआत

शिक्षा पूर्ण करने के बाद रविशंकर शुक्ल सरायपाली आ गये और सूखा राहत कार्य का निरीक्षण कार्य करने लगे। इनकी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिये शुक्ल जी को पदोन्नत कर नायाब तहसीलदार बना दिया गया। सन 1901 में इन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ कर जबलपुर के 'हितकारिणी स्कूल' में अध्यापन कार्य शुरु किया।

मुख्यमंत्री का पद

पंडित रविशंकर शुक्ल ने 1906 से रायपुर में वकालत प्रारंभ की। वे स्वतंत्रता आन्दोलनों में भी भाग लेते रहे। सन 1926 से 1937 तक आप 'रायपुर ज़िला बोर्ड' के सदस्य रहे। 1936 में प्रांतीय धारा सभा के चुनाव में शुक्ल जी विजयी हुए और डॉ. खरे द्वारा त्यागपत्र देने के बाद अगस्त, 1938 से 10 नवम्बर, 1939 तक मुख्यमंत्री रहे। सन 1952 में प्रथम आम चुनावों के बाद आप पुन: मुख्यमंत्री बने।[१] रविशंकर शुक्ल जी राज्य पुर्नगठन के पश्चात् गठित नए मध्य प्रदेश के सर्वसम्मति से प्रथम मुख्यमंत्री बनाए गए।

निधन

पण्डित रविशंकर शुक्ल जी का निधन 31 दिसम्बर, 1956 को दिल्ली में हुआ। शुक्ल जी की स्मृति में विधान सभा सचिवालय द्वारा वर्ष 1995-1996 से उत्कृष्ट मंत्री पुरस्कार स्थापित किया गया है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. पूर्व मुख्यमंत्री श्री रविशंकर शुक्ल (हिन्दी) एमपी पोस्ट। अभिगमन तिथि: 07 जनवरी, 2014।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=रविशंकर_शुक्ल&oldid=650742" से लिया गया