छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़
| |
राजधानी | रायपुर |
राजभाषा(एँ) | छत्तीसगढ़ी और हिंदी |
स्थापना | 1 नवंबर, 2000 |
जनसंख्या | 2,55,40,196 (17वाँ स्थान)[1] |
· घनत्व | 189 /वर्ग किमी |
क्षेत्रफल | 1,35,361 वर्ग किमी (10वाँ स्थान)[2] |
भौगोलिक निर्देशांक | 21.27° उत्तर, 81.60° पूर्व |
मंडल | 5 (सम्भाग) |
ज़िले | 27[2] |
सबसे बड़ा नगर | रायपुर |
लिंग अनुपात | 1000:991 ♂/♀ |
साक्षरता | 70.28% |
· स्त्री | 60.24% |
· पुरुष | 80.27% |
उच्च न्यायालय | छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय |
राज्यपाल | अनुसुइया उइके |
मुख्यमंत्री | भूपेश बघेल[2] |
विधानसभा सदस्य | 90[2] |
लोकसभा क्षेत्र | 11[2] |
राजकीय पशु | जंगली भैंस (Wild Buffalo) |
राजकीय पक्षी | पहाड़ी मैना (Hill Myna) |
राजकीय वृक्ष | साल (Sal) |
विशेष | भारत के कुल खनिज उत्पादन का 16 प्रतिशत खनिज उत्पादन छत्तीसगढ़ में होता है।[2] |
अन्य जानकारी | भारत में विशेषत: दो ऐसे क्षेत्र हैं, जिनका नाम विशेष कारणों से धीरे धीरे बदल गया। पहला 'मगध', जो बौद्ध विहारों के कारण 'बिहार' बन गया और दूसरा 'दक्षिण कौशल', जो 'छत्तीस गढ़ों' को अपने में समाहित रखने के कारण 'छत्तीसगढ़' बन गया। |
बाहरी कड़ियाँ | अधिकारिक वेबसाइट |
अद्यतन | 13:48, 25 अप्रॅल 2018 (IST)
|
छत्तीसगढ़ (अंग्रेज़ी: Chhattisgarh) भारत का 26वाँ राज्य है। भारत में विशेषत: दो ऐसे क्षेत्र हैं, जिनका नाम विशेष कारणों से धीरे धीरे बदल गया। पहला 'मगध', जो बौद्ध विहारों के कारण 'बिहार' बन गया और दूसरा 'दक्षिण कौशल', जो 'छत्तीस गढ़ों' को अपने में समाहित रखने के कारण 'छत्तीसगढ़' बन गया। ये दोनों ही क्षेत्र प्राचीन काल से भारत को गौरवान्वित करते रहे हैं। 'छत्तीसगढ़' पौराणिक काल से ही विभिन्न संस्कृतियों के विकास का केन्द्र रहा है। यहाँ के प्राचीन मन्दिर तथा उनके भग्नावशेष बताते हैं कि यहाँ वैष्णव, शैव, शाक्त और बौद्ध के साथ ही साथ अनेक आर्य तथा अनार्य संस्कृतियों का समय-समय पर प्रभाव रहा है।
गठन
छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवंबर 2000 को हुआ था। छत्तीसगढ़ पूर्व में दक्षिणी झारखण्ड और उड़ीसा से, पश्चिम में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से, उत्तर में उत्तर प्रदेश और पश्चिमी झारखण्ड और दक्षिण में आंध्र प्रदेश से घिरा है। छत्तीसगढ़ का भू-भाग सम्पूर्ण भारत के भू-भाग का कुल 4.14% है। इस प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य क्षेत्रफल के हिसाब से देश का 10वाँ बड़ा राज्य है। जनसंख्या की दृष्टि से इस राज्य का भारत में 17वाँ स्थान है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 2011 की जनगणना के अनुसार
- ↑ 2.0 2.1 2.2 2.3 2.4 2.5 मुखपृष्ठ (अंग्रेज़ी) (एच.टी.एम.एल) छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट। अभिगमन तिथि: 14 जुलाई, 2014।
- ↑ विभाजन से पूर्व
- ↑ केशरवानी, प्रो. अश्विनी। मट और महंत परंपरा (हिन्दी) (एच.टी.मल.एल.)। । अभिगमन तिथि: 14 जनवरी, 2012।
- ↑ 39,114 वर्ग किमी.
- ↑ नदियां न सही जलाशयों को ही जोड़ा जाएगा (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 15 जनवरी, 2012।
- ↑ छत्तीसगढ़-प्रमुख तथ्य (हिंदी) छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग। अभिगमन तिथि: 25 अप्रैल, 2018।