मेघालय
मेघालय
| |
राजधानी | शिलांग |
राजभाषा(एँ) | खासी, गरो, अंग्रेज़ी |
स्थापना | 21 जनवरी, 1972 |
जनसंख्या | 23,18,822 [1] |
· घनत्व | 132[1] /वर्ग किमी |
क्षेत्रफल | 22,429 वर्ग किमी |
तापमान | 18 °C (औसत) |
· ग्रीष्म | 23°C |
· शरद | 3 °C |
ज़िले | 11[1] |
लिंग अनुपात | 1000:975[1] ♂/♀ |
साक्षरता | 75.48[1]% |
राज्यपाल | सत्यपाल मलिक[1] |
मुख्यमंत्री | कॉनराड संगमा[1] |
विधानसभा सदस्य | 60 |
लोकसभा क्षेत्र | 2 |
बाहरी कड़ियाँ | अधिकारिक वेबसाइट |
अद्यतन | 16:28, 30 जनवरी 2016 (IST)
|
मेघालय (अंग्रेज़ी: Meghalaya) भारत के उत्तर पूर्व में एक राज्य है। मेघालय का निर्माण असम के अंतर्गत 2 अप्रैल, 1970 को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में किया गया। इसे पूर्व का स्कॉटलैण्ड भी कहा जाता है। पूर्ण राज्य मेघालय 21 जनवरी, 1972 को बना। इसकी उत्तरी और पूर्वी सीमाएं असम से और दक्षिणी तथा पश्चिमी सीमाएं बांग्लादेश से मिलती हैं। मेघालय का शाब्दिक अर्थ है मेघों का आलय अर्थात बादलों का घर। मेघालय मूलत: एक पहाड़ी राज्य है। यहाँ खासी, जैंतिया और गारों आदिवासी समुदाय के लोग मुख्यत: रहते हैं। मेघालय के मध्य और पूर्वी भाग में खासी और जैंतिया पहाड़ियाँ और एक विशाल पठारी क्षेत्र है। यहाँ विस्तृत मैदान, पहाडियां और नदी, घाटियां हैं। पहाड की तलहटी पर समतल भूमि की संकरी पट्टी बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ लगी है।
मेघालय का क्षेत्रफल लगभग 22,429 वर्ग किलोमीटर है। सन् 2000 की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या 2,175,000 है। इसके उत्तर में असम है जिसकी सीमा ब्रह्मपुत्र नदी से विभाजित होती है, और दक्षिण में बांग्लादेश है। मेघालय की राजधानी शिलांग है। यह एक बहुत ही ख़ूबसूरत नगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग 260,000 है। मेघालय पहले असम राज्य का अंग था जिसको विभाजित करके 21 जनवरी 1972 को एक नया प्रान्त बनाया गया।
जलवायु
मेघालय की जलवायु ना तो अधिक उष्ण या ना अधिक शीत है। यहाँ का जलवायु मध्यम और आर्द्र है। यहाँ वार्षिक वर्षा लगभग 1200 से.मी. तक होती है। यह राज्य को देश का सबसे 'गीला' राज्य कहा जाता है । शिलांग के दक्षिण में चेरापूंजी है, जहाँ एक कैलेंडर महीने में सर्वाधिक बरसात का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है । इसी नगर के समीप 'मावसिनराम' नामक गाँव के नाम सर्वाधिक सालाना बारिश का रिकॉर्ड है । क्षेत्रफल का लगभग एक तिहाई हिस्सा वनों से ढ़का हुआ है । यहाँ की गारो, खासी और जयंतिया पहाड़ियां ज़्यादा ऊँची नहीं हैं । शिलांग शिखर की ऊँचाई 1966 मीटर है, यह यहाँ का सबसे ऊँचा शिखर है । यहाँ की गुफाओं में चूने के जल से बनी विभिन्न आकृतियां हैं, जिनमें स्टेलैक्टाईट और स्टेलैग्माईट जैसी आकृतियां प्रसिद्ध हैं ।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 1.2 1.3 1.4 1.5 1.6 Meghalaya at a Glance (अंग्रेज़ी) (एच.टी.एम.एल) मेघालय की आधिकारिक वेबसाइट। अभिगमन तिथि: 30 जनवरी, 2016।
- ↑ घरेलु हवाई सेवा, जो कम सवारियों और छोटी दूरी के उपयुक्त है
- ↑ मेघालय (हिन्दी) अधिकारिक वेबसाइट। अभिगमन तिथि: 21 मार्च, 2011।