दमन और दीव
दमन और दीव
| |
राजधानी | दमन |
राजभाषा(एँ) | गुजराती भाषा, मराठी भाषा, हिन्दी भाषा, अंग्रेज़ी भाषा |
स्थापना | 30 मई, 1987 |
जनसंख्या | 2,42,911 |
· घनत्व | 2400 /वर्ग किमी |
क्षेत्रफल | 102 वर्ग किमी |
भौगोलिक निर्देशांक | 20.42°N 72.83°E |
ज़िले | 2 |
सबसे बड़ा नगर | दमन |
मुख्य ऐतिहासिक स्थल | मोती दमन, नानी दमन, बॉम जीजस गिरजाघर |
मुख्य पर्यटन स्थल | देवका तट, जैमपोरे तट |
प्रशासक | प्रफुल खोदा पटेल[1] |
बाहरी कड़ियाँ | आधिकारिक वेबसाइट |
अद्यतन | 17:13, 30 जनवरी 2016 (IST)
|
दमन और दीव मुंबई के पास अरब सागर में स्थित द्वीप समूह हैं जो भारत का केन्द्र शासित राज्य है। इसका कुल क्षेत्रफल 112 वर्ग किमी है और जनसंख्या 158,204 है (2001 की जनगणना के अनुसार) है। दमन और दीव के संघ राज्य की राजधानी दमन उत्तरी अक्षांश के 20 डिग्री 22’00” से 20 डिग्री 27’25” और पूर्वी देशांतर के 72 डिग्री 49’42” से 72 डिग्री 54’43” के बीच अवस्थित है। इसकी पूर्वी सीमा पर गुजरात है; पश्चिम की ओर अरब सागर; उत्तर में कोलक नदी तथा दक्षिण में कलाई नदी है। इसको, मुम्बई जो कि इससे लगभग 193 कि.मी. की दूरी पर है, के अति निकट अपनी अवस्थिति का लाभ भी प्राप्त है।
दीव एक छोटा सा द्वीप है जो कि गुजरात के वेरावल बंदरगाह के निकट काठियावाड़ के समुन्द्र तट से थोड़ा सा दूर अवस्थित है और इसकी तटीय लंबाई 21 किमी है। यह दमन से लगभग 768 किमी की दूरी पर है। इसकी उत्तरी सीमाएं जूनागढ़ और अमरेली ज़िला के साथ मिलती हैं और इसके तीन ओर अरब सागर है। दीव का मुख्य भूमि के साथ संबंध दो पुलों के माध्यम से है। मुख्य भाषा गुजराती है। यह पूर्व में गुजरात राज्य से तथा पश्चिम में अरब सागर से जुड़ा है। इसके उत्तर में 'कोलाक' तथा दक्षिण में 'कलाई' नदी है। दमन का पड़ोसी ज़िला गुजरात का वलसाड ज़िला है। दीव भारत का एक ऐसा द्वीप है, जो दो पुलों के द्वारा जुड़ा है। दीव गुजरात के जूनागढ़ ज़िले से जुड़ा है। ये बहुत छोटे-छोटे द्वीप हैं, परंतु इनकी प्राकृतिक सुंदरता, विविध संस्कृतियों का मेल व सुंदर समुद्र तटों ने इन्हें असीम ख़ूबसूरती से नवाजा है। इनकी प्राकृतिक सुंदरता, विविध संस्कृतियों का मेल व सुंदर समुद्र तटों ने इन्हें अपार ख़ूबसूरती दी है।
इतिहास और भूगोल
दमन और दीव तथा गोवा देश की आज़ादी के बाद भी पुर्तग़ाल की अधीनता में रहे। सन् 1961 में इन्हें भारत का अभिन्न भाग बना दिया गया। 30 मई, 1987 को गोवा को राज्य का दर्जा देने के बाद दमन और दीव को केंद्रशासित प्रदेश बनाया दिया गया। दमन मुंबई से लगभग 193 किमी दूर है। यह पूर्व में गुजरात, पश्चिम में अरब सागर उत्तर में कोलक नदी तथा दक्षिण में कलाई नदी से घिरा है। गुजरात का वलसाड़, दमन का पड़ोसी ज़िला है। दीव दो पुलों से जुड़ा हुआ द्वीप है। दीव का पड़ोसी ज़िला गुजरात का जूनागढ़ है। दमन दो भागों में 'मोती दमन' और 'नानी दमन' में विभाजित है। इन दोनों भागों को विभक्त करने वाली नदी दमनगंगा नदी है।