राष्ट्रीय बालिका दिवस
राष्ट्रीय बालिका दिवस
| |
विवरण | इस दिन इंदिरा गांधी पहली बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठी थीं। इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। |
तिथि | 24 जनवरी |
उद्देश्य | बालिकाओं को घरेलू हिंसा, बाल विवाह व दहेज जैसी चीज़ों के बारे में सचेत करना चाहिए। |
अन्य जानकारी | किशोरियों व बालिकाओं के कल्याण के लिए सरकार ने 'समग्र बाल विकास सेवा', 'धनलक्ष्मी', 'सबला' जैसी योजनाएँ चलाई हैं। इन सबका उद्देश्य लड़कियों, ख़ासकर किशोरियों को सशक्त बनाना है ताकि वे आगे चलकर एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान दे सकें। |
राष्ट्रीय बालिका दिवस (अंग्रेज़ी:National Girl Child Day) 24 जनवरी को मनाया जाता है। 24 जनवरी के दिन इंदिरा गांधी को नारी शक्ति के रूप में याद किया जाता है। इस दिन इंदिरा गांधी पहली बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठी थी इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय राष्ट्रीय स्तर पर लिया गया है। आज की बालिका जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है चाहे वो क्षेत्र खेल हो या राजनीति, घर हो या उद्योग। राष्ट्रमण्डल खेलों के गोल्ड मैडल हो या मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति के पद पर आसीन होकर देश सेवा करने का काम हो सभी क्षेत्रों में लड़कियाँ समान रूप से भागीदारी ले रही है।[1]
हर क्षेत्र में लड़की आगे, फिर क्यों हम लड़की से भागें।
विषय सूची
शुरुआत
भारत में 24 जनवरी को 'राष्ट्रीय बालिका दिवस' मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। इसकी शुरुआत महिला और बाल विकास मंत्रालय ने की थी। कहा जाता है इस दिन को मनाने का उद्देश्य देश में बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव के प्रति लोगों को जागरुक करना है। साल 2008 से इस दिन को पूरे देश में मनाया जाता है। वैसे इस दिन देशभर में बालिका बचाओं अभियान चलाया जाता है। इसके अलावा लड़कियों को उनके अधिकार दिलवाने के लिए भी अभियान चलाये जाते हैं।[2]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 इसलिए मनाया जाए ‘बालिका दिवस’ (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल) मेरी खबर डॉट कॉम। अभिगमन तिथि: 24 जनवरी, 2011।
- ↑ 'राष्ट्रीय बालिका दिवस', जानिए किसने की थी इसे मनाने की शुरुआत (हिंदी) newstracklive.com। अभिगमन तिथि: 24 जनवरी, 2020।
- ↑ नारी शक्ति के रूप में याद की जाएंगी इंदिरा गांधी (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल) दैनिक भास्कर। अभिगमन तिथि: 24 जनवरी, 2011।
- ↑ बालिका दिवस-2010 (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल) मानसी की दुनिया। अभिगमन तिथि: 24 जनवरी, 2011।