विश्व हास्य दिवस
विश्व हास्य दिवस
| |
विवरण | 'विश्व हास्य दिवस' मई माह में मनाया जाता है। मनोवैज्ञानिक प्रयोगों ने हँसने की महत्ता सिद्ध की है। हँसना सभी के शारीरिक व मानसिक विकास में अत्यंत सहायक है। |
मनाने की तिथि | मई माह का प्रथम रविवार |
प्रथम आयोजन | 'हास्य दिवस' का 'विश्व दिवस' के रूप में प्रथम आयोजन 11 जनवरी, 1998 को मुंबई, भारत में किया गया था। |
विशेष | 'थैकर' एवं 'शेक्सपियर' जैसे विचारकों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि प्रसन्नचित व्यक्ति अधिक जीता है। |
अन्य जानकारी | ज़ोर से कहकहे लगाने से पूरे शरीर में प्रत्येक अंग को गति मिलती है, फलस्वरूप शरीर में मौजूद एंडोफ्राइन ग्रंथि[1] सुचारु रूप से चलने लगती है, जो कि कई रोगों से छुटकारा दिलाने में सहायक है। |
विश्व हास्य दिवस (अंग्रेज़ी: World Laughter Day) प्रत्येक वर्ष 'मई' माह के प्रथम रविवार को मनाया जाता है। मनोवैज्ञानिक प्रयोगों से यह स्पष्ट हुआ है कि अधिक हँसने वाले बच्चे अधिक बुद्धिमान होते हैं। हँसना सभी के शारीरिक व मानसिक विकास में अत्यंत सहायक है। जापान के लोग अपने बच्चों को प्रारंभ से ही हँसते रहने की शिक्षा देते हैं। इस समय जब अधिकांश विश्व आतंकवाद के डर से सहमा हुआ है, तब 'विश्व हास्य दिवस' की अत्यधिक आवश्यकता महसूस होती है। इससे पहले इस दुनिया में इतनी अशांति कभी नहीं देखी गई। आज हर व्यक्ति के अंदर कोहराम मचा हुआ है। ऐसे में हंसी दुनियाभर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकती है।
शुरुआत
'हास्य दिवस' का 'विश्व दिवस' के रूप में प्रथम आयोजन 11 जनवरी, 1998 को मुंबई में किया गया था। 'विश्व हास्य योग आंदोलन' की स्थापना का श्रेय डॉ. मदन कटारिया को जाता है। 'विश्व हास्य दिवस' का आरंभ संसार में शांति की स्थापना और मानवमात्र में भाईचारे और सदभाव के उद्देश्य से हुआ है। इस दिवस की लोकप्रियता 'हास्य योग आंदोलन' के माध्यम से पूरी दुनिया में फैल गई। आज पूरे विश्व में छह हज़ार से भी अधिक हास्य क्लब हैं। इस मौके पर विश्व के बहुत से शहरों में रैलियां, गोष्ठियां एवं सम्मेलन आयोजित किये जाते हैं।[2]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ हारमोन दाता प्रणाली
- ↑ हंसिए और खुश रहिए (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल) समय लाइव। अभिगमन तिथि: 01 जनवरी, 2011।
- ↑ राय, प्रतिभा। हंसिए और खुश रहिए (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल) समय लाइव। अभिगमन तिथि: 01 जनवरी, 2011।