विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस
| |
विवरण | विश्व पर्यावरण दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा सकारात्मक पर्यावरण कार्य हेतु दुनिया भर में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा उत्सव है। |
तिथि | 5 जून |
शुरुआत | सन् 1972 |
उद्देश्य | पर्यावरण की गुणवत्ता के संरक्षण हेतु सभी आवश्यक क़दम उठाना। जैसे- पर्यावरण प्रदूषण के निवारण, नियंत्रण और उपशमन हेतु राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की योजना बनाना और उसे क्रियान्वित करना। |
संबंधित लेख | पृथ्वी दिवस, विश्व जल दिवस |
अन्य जानकारी | पृथ्वी का तीन चौथाई हिस्सा जलमग्न है फिर भी क़रीब 0.3 फीसदी जल ही पीने योग्य है। विभिन्न उद्योगों और मानव बस्तियों के कचरे ने जल को इतना प्रदूषित कर दिया है कि पीने के क़रीब 0.3 फीसदी जल में से मात्र क़रीब 30 फीसदी जल ही वास्तव में पीने के लायक़ रह गया है। |
पर्यावरण संरक्षण अधिनियम
- 19 नवंबर 1986 से पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ। तदनुसार जल, वायु, भूमि- इन तीनों से संबंधित कारक तथा मानव, पौधों, सूक्ष्म जीव, अन्य जीवित पदार्थ आदि पर्यावरण के अंतर्गत आते हैं। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के कई महत्त्वपूर्ण बिंदु हैं। जैसे-
- पर्यावरण की गुणवत्ता के संरक्षण हेतु सभी आवश्यक क़दम उठाना।
- पर्यावरण प्रदूषण के निवारण, नियंत्रण और उपशमन हेतु राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की योजना बनाना और उसे क्रियान्वित करना।
- पर्यावरण की गुणवत्ता के मानक निर्धारित करना।
- पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित अधिनियमों के अंतर्गत राज्य-सरकारों, अधिकारियों और संबंधितों के काम में समन्वय स्थापित करना।
- ऐसे क्षेत्रों का परिसीमन करना, जहाँ किसी भी उद्योग की स्थापना अथवा औद्योगिक गतिविधियां संचालित न की जा सकें, आदि- आदि। उक्त-अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के लिए कठोर दंड का प्रावधान है।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.00 1.01 1.02 1.03 1.04 1.05 1.06 1.07 1.08 1.09 1.10 1.11 विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल) humsamvet.org। अभिगमन तिथि: 7 जून, 2011।
- ↑ जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ
- ↑ उचित मात्रा में होना
- ↑ 4.0 4.1 5 जून-विश्व पर्यावरण दिवस’ (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल) जागरण जंक्शन। अभिगमन तिथि: 7 जून, 2011।
- ↑ अर्थ नहीं पर्यावरण प्रेमी हैं भारतीय (हिन्दी) वेबदुनिया हिन्दी। अभिगमन तिथि: 4 जून, 2011।