खूटाघाट  

खूटाघाट छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर में रतनपुर से 10 कि.मी. की दूरी पर स्थित एक सुंदर बांध और जलाशय है। बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने के कारण पर्यटक यहां आसानी से पहुँच सकते हैं।

  • खूटाघाट के आसपास जंगल और पहाड़ियां मोहित करने वाले दृश्य उत्पन्न करते हैं। जगह की प्राकृतिक सुंदरता काफ़ी मोहक है।
  • यहाँ आने वाले पर्यटक सिंचाई विभाग द्वारा प्रबंधित विश्राम गृह का लाभ उठा सकते हैं, जो बांध के करीब है। विश्राम गृह से जलाशय का नीला पानी दिखता है।
  • खूटाघाट मूल रूप से एक झील थी, जिसका निर्माण अंग्रेज़ों द्वारा किया गया, जो बिलासपुर से 55 कि.मी. की दूरी पर स्थि‍त है।
  • खारून नदी पर बना हुआ यह बांध सिंचाई प्रयोजनों के लिए उपयोगी है।
  • स्थानीय लोग भी अब सैर सपाटे के लिए खूटाघाट आने लगे हैं।
  • बिलासपुर यहाँ का निकटतम रेलवे स्टेशन है, जबकि रायपुर निकटतम हवाई अड्डा है।[१]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. खूटाघाट, बिलासपुर (हिन्दी) नेटिव प्लेनेट। अभिगमन तिथि: 26 नवम्बर, 2014।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=खूटाघाट&oldid=511994" से लिया गया