20 मई
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 20 मई वर्ष का 140 वाँ (लीप वर्ष में यह 141 वाँ) दिन है। साल में अभी और 225 दिन शेष हैं।
20 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1995 - रूस द्वारा मानव रहित अंतरिक्ष 'स्पेक्त्र' का सफल प्रक्षेपण।
- 1999 - कुर्द विद्रोही नेता सेमडिम साकिक को मृत्युदंड की सज़ा।
- 2000 - फिजी में बंदूक़धारियों के नेता जार्ज स्पेट ने देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
- 2001 - अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने हिन्दुओं की अलग पहचान के लिए ड्रेस कोड बनाया।
- 2003 - पाकिस्तान ने उग्रवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया।
- 2004 - ताइवान में नवगठित सरकार ने शपथ ग्रहण की। यूरोपीय संघ के बाद अमेरिका ने भी कृषि निर्यात सब्सिडी कम करने की घोषणा की।
- 2006 - चीन ने कहा ताइवान विश्व स्वास्थ्य संगठन की सदस्यता का पात्र नहीं।
- 2011- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्य प्रदेश के बीना में हज़ारों करोड़ की लागत से बनी ऑयल रिफ़ाइनरी देश को समर्पित की। यह भारत पेट्रोलियम लिमिटेड, ओमान ऑयल कम्पनी तथा मध्य प्रदेश सरकार के प्रयासों से बनी विश्व स्तरीय परियोजना है।
- 2011- झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज़ भारतीय महिला होने का गौरव हासिल करते हुए पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा।
20 मई को जन्मे व्यक्ति
- 1977 - अंजुम चोपड़ा - भारत की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य और पूर्व कप्तान हैं।
- 1941 - गोह चोक टोंग- सिंगापुर के दूसरे प्रधानमंत्री
- 1926 - गोदे मुरहारी - छठवीं लोकसभा में लोकसभा उपाध्यक्ष थे।
- 1918- पीरू सिंह - भारतीय सेना के वीर अमर शहीदों में एक।
- 1900- सुमित्रानंदन पंत- प्रसिद्ध हिन्दी कवि।
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख