3 नवंबर  


ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 3 नवंबर वर्ष का 307 वाँ (लीप वर्ष में यह 308 वाँ) दिन है। साल में अभी और 58 दिन शेष हैं।

3 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 644 - ईसा पश्चात् - दूसरे मुस्लिम खलीफा उमर इब्न अल खत्ताब की मदीना में एक फारसी गुलाम ने हत्या कर दी।
  • 1394 - फ्रांस के सम्राट चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियाें को फ्रांस से बाहर खदेड़ दिया।
  • 1493 - क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की।
  • 1655 - इंग्लैंड और फ्रांस ने सैन्य और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
  • 1762 - ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई।
  • 1796 - जॉन एडम्स अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये।
  • 1857 - नानाराव की मथुरा स्थित संपत्ति को ध्वस्त करने के लिये के आदेश-
  • 1869 - कनाडा में हैमिल्टन फुटबाॅल क्लब अस्तित्व में आया।
  • 1903 - पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली।
  • 1938 - ‘असम हिन्दी प्रचार समिति’ नामक एक संस्था कायम की गई।
  • 1948 - भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया।
  • 1958 - तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
  • 1962 - चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बाॅन्ड स्कीम की घाेषणा की गयी।
  • 1984 - भारत में सिख विरोधी दंगों में तीन हजार से ज्यादा लोग मारे गए।
  • 1988 - वायु सेना ने आगरा से एक पैराशूट बटालियन समूह को लिया।
    • भारतीय सशस्त्र सेना ने मालदीव में हुए एक सैन्य विद्रोह को दबाने में वहाँ की सरकार की सहायता के लिए एक अभियान शुरू किया।
  • 1997 - जी-15 समूह का सातवां शिखर सम्मेलन कुआलालम्पुर में प्रारम्भ।
  • 2000 - भारत सरकार द्वारा डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिये शुरू की गयी।
  • 2001 - अमेरिका ने लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
  • 2002 - नखोम पाथोम की बैठक में लिट्टे ने राजनीति की मुख्य धारा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।
  • 2003 - पाकिस्तान और चीन के बीच बीजिंग में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर।
  • 2006 - भारत बेल्जियम के साथ सामाजिक सुरक्षा गारंटी पर समझौता हुआ।
  • 2007 - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की प्रमुख बेनजीर भुट्टो को उनके घर में नजरबन्द किया गया।
    • पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ ने संविधान को रद्द कर और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हटाकर आपातकाल की घोषणा की।
  • 2008 - यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी उधारी दरों में 0.5 प्रतिशत की कमी की।
  • 2011 - फ्रांस के कैन्स में जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ जिसमें यूरोजोन ऋण संकट पर चर्चा की गई।
  • 2014 - अमेरिका में आतंकवादी हमले में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर गिराये जाने के 13 साल बाद उसी जगह पर एक वर्ल्ड ट्रेड सेंटर खोला गया।

3 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

3 नवंबर को हुए निधन

3 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रास दिवस (सप्ताह)

बाहरी कड़ियाँ


संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=3_नवंबर&oldid=683020" से लिया गया