4 जनवरी
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 4 जनवरी वर्ष का चौथा दिन है। साल में अभी और 361 दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में 362 दिन)
4 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2020 - केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किया। यह नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेला का 28वां संस्करण है, इसकी थीम 'गांधी: लेखकों के लेखक' रखी गयी।
- भारतीय ऑल-राउंडर इरफ़ान पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।
- 2010- भारत में 'स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया' के आदेश पर शेयर बाज़ारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया।
- 2009- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने यूपीए से नाता तोड़ा।
- 2008 - गुजरात में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी मंत्रीमण्डल में 18 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।
- अमेरिका ने श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगायी।
- 2006 - दुबई के शासक शेख़मकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन।
- 2004 - भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाक प्रधानमंत्री जमाली के बीच इस्लामाबाद में वार्ता आयोजित।
- 2002 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भारत पहुँचे।
- 1999 - मंगल ग्रह पर भाप का विश्लेषण करने हेतु अमेरिकी यान 'मार्स पौसर लैंडर प्रोब' का प्रस्थान।
- 1998 - बांग्लादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इन्कार किया।
- 1990 - पाकिस्तान में दो ट्रेनों की टक्कर में करीब 307 लोग मारे गए और उससे दोगुने घायल हुए।
- 1972 - नई दिल्ली में 'इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॉजी एंड फारेंसिक साइंस' का उद्घाटन।
- 1966 - भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के जनरल अयूब खान के बीच भारत-पाकिस्तान सम्मलेन की शुरूआत।
4 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
- 1993 - अपूर्वी चंदेला - भारतीय महिला निशानेबाज़ हैं।
- 1988 - नाबिला जमशेद - भारतीय लेखक थे।
- 1965 - आदित्य पंचोली - हिन्दी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता हैं।
- 1955 - प्रताप चन्द्र सारंगी - भारत के सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता हैं।
- 1952 - टी. एस. ठाकुर - भारत के 43वें मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।
- 1931 - निरुपा रॉय - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री थीं।
- 1929 - राममूर्ति त्रिपाठी - हिन्दी एवं संस्कृत के विद्वान एवं समालोचक थे।
- 1925 - प्रदीप कुमार - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
- 1925 - गोपालदास नीरज - हिन्दी साहित्यकार, शिक्षक एवं कवि सम्मेलनों के मंचों पर काव्य वाचक एवं फ़िल्मों के गीत लेखक थे।
- 1924 - सेबास्तियन कप्पेन - एक धार्मिक विचारक थे।
- 1916 - निलोफर (राजकुमारी) - तुर्की के ओट्टोमन राजसी वंश की आखिरी शहजादी थीं।
- 1906 - विष्णु दामोदर चितले - प्रसिद्ध कम्युनिस्ट, स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रवादी एवं राजनीतिज्ञ थे।
- 1892 - जे.सी. कुमारप्पा - भारत के एक अर्थशास्त्री थे।
- 1887 - लोचन प्रसाद पाण्डेय - प्रसिद्ध साहित्यकार थे, जिन्होंने हिन्दी एवं उड़िया, दोनों भाषाओं में काव्य रचनाएँ भी की थीं।
- 1809 - लुई ब्रेल - नेत्रहीनों के लिये 'ब्रेल लिपि' का निर्माण करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति थे।
संबंधित लेख