शंकरसिंह वाघेला  

शंकरसिंह वाघेला
पूरा नाम शंकरसिंह वाघेला
जन्म 21 जुलाई, 1940
जन्म भूमि गांधीनगर, गुजरात
पति/पत्नी गुलाब बा
संतान तीन पुत्र
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी भारतीय जनता पार्टी - 1970-1996

राष्ट्रीय जनता पार्टी - 1996-1998
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस - 1998-2017

पद भूतपूर्व मुख्यमंत्री, गुजरात
कार्य काल 23 अक्तूबर, 1996 से 27 अक्तूबर, 1997 तक
अन्य जानकारी शंकरसिंह वाघेला ने कुल छह बार लोकसभा का चुनाव लड़ा था और तीन बार सांसद बने थे। वह साल 1977 में पहली बार सांसद बने थे। 1984 से 1989 तक राज्यसभा के सदस्य रहे।
बाहरी कड़ियाँ

शंकरसिंह वाघेला (अंग्रेज़ी: Shankersingh Vaghela, 21 जुलाई, 1940) भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो गुजरात के भूतपूर्व बारहवें मुख्यमंत्री रहे हैं। वह 23 अक्तूबर, 1996 से 27 अक्तूबर, 1997 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। गुजरात में नरेंद्र मोदी के बाद यदि कोई दूसरा लोकप्रिय नेता है तो वह शंकरसिंह वाघेला हैंं। बापू के नाम से मशहूर शंकरसिंह वाघेला गुजरात में कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं।

परिचय

शंकरसिंह वाघेला का जन्म 21 जुलाई, 1940 में गांधीनगर जिले के वासन के एक राजपूत परिवार में हुआ था। उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ आर्ट्स काी पढ़ाई की है। शंकरसिंह वाघेला ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत जनसंघ से की थी, बाद में वे जनता पार्टी में चले गए। जनता पार्टी के विभाजन के बाद वाघेला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता बने। 1996 में वह भाजपा से भी अलग हो गए और राष्ट्रीय जनता पार्टी की स्थापना की। अक्टूबर 1996 से अक्टूबर 1997 तक वह गुजरात के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। बाद में उनकी पार्टी का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) में विलय हो गया। 21 जुलाई, 2017 को उन्होंने फिर से कांग्रेस छोड़ दी और विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया।[१]

'बापू' नाम से प्रसिद्धि

शंकरसिंह वाघेला ने कुल छह बार लोकसभा का चुनाव लड़ा था और तीन बार सांसद बने थे। वह साल 1977 में पहली बार सांसद बने थे। 1984 से 1989 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। 2004 से 2009 के बीच यूपीए की पहली सरकार में वह केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री रहे। वाघेला को गुजरात में लोग 'बापू' भी कहते हैं।

मुख्यमंत्री

शंकरसिंह वाघेला 40 सालों से भी ज्यादा से राजनीति में हैं। कभी उनको नरेंद्र मोदी का गुरु माना जाता था। शंकरसिंह वाघेला अकेले ऐसे नेता हैं जो कांग्रेस और बीजेपी दोनों के अध्यक्ष रह चुके हैं। जनसंघ, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ, जनता पार्टी, बीजेपी, उनकी अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता पार्टी हो या फिर कांग्रेस, वाघेला ने हमेशा अपनी पार्टी और सांगठनिक ढांचे को दरकिनार कर फ़ैसले लिए हैं। शंकरसिंह वाघेला बाद में कांग्रेस के समर्थन से गुजरात में मुख्यमंत्री भी बन गए थे। बाद में उनकी राष्ट्रीय जनता पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य भी रह चुके हैं। 1995 से पहले शंकरसिंह वाघेला ने बीजेपी के लिए गुजरात में जी-तोड़ मेहनत की थी। गुजरात भारत में पहला ऐसा राज्य बना, जहां बीजेपी ने अपने दम पर सरकार बनाई थी। लेकिन जब बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी जगह केशुभाई पटेल को सीएम पद की कुर्सी सौंप दी तो यहीं से वाघेला और बीजेपी के बीच दरार की शुरुआत हो गई।[१]

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कडियाँ

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=शंकरसिंह_वाघेला&oldid=641924" से लिया गया