एस. मल्लिकार्जुनैय्या  

एस. मल्लिकार्जुनैय्या

एस. मल्लिकार्जुनैय्या (अंग्रेज़ी: S. Mallikarjunaiah, जन्म- 26 जून, 1931; मृत्यु- 13 मार्च, 2014) भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे। वह चौदहवीं लोकसभा के सदस्य थे।

  • एस. मल्लिकार्जुनैय्या 13 अगस्त, 1991 से 10 मई, 1996 तक लोकसभा उपाध्यक्ष रहे।
  • वह तुमकुर, कर्नाटक से तीन बार- 1991, 1998 और 2004 में लोकसभा के लिए चुने गए थे।
  • सन 1989 में जनता दल के राष्ट्रीय मोर्चा ने सत्ता में आने पर जनता पार्टी की शुरू की गई परंपरा को पुनर्जीवित किया और नौवीं लोकसभा का उपाध्यक्ष पद प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस को दिया। कांग्रेस के शिवराज पाटिल सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुने गए थे। वे बाद में 1991 में दसवीं लोकसभा के अध्यक्ष भी बने। लेकिन इस लोकसभा में कांग्रेस ने लोकसभा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को न देते हुए दक्षिण भारत की अपनी सहयोगी पार्टी एआईएडीएमके को दिया और एम. मल्लिकार्जुनैय्या उपाध्यक्ष बने।
  • एस. मल्लिकार्जुनैय्या का निधन 13 मार्च, 2014 को ह्रदयागति रुक जाने के कारण हुआ।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=एस._मल्लिकार्जुनैय्या&oldid=644691" से लिया गया