पंचानन माहेश्वरी  

  • पंचानन माहेश्वरी (जन्म-1904 जयपुर - मृत्यु- 18 मई, 1966 दिल्ली) सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी थे। पंचानन माहेश्वरी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की और आगरा कॉलेज से अध्यापन कार्य आरंभ किया। इलाहाबाद लखनऊ और ढाका विश्वविद्यालयों में भी पंचानन माहेश्वरी रहे और 1948 में दिल्ली विश्वविद्यालय में वनस्पति विज्ञान के अध्यक्ष होकर आ गए तथा जीवनपर्यंत वहीं रहे।
  • माहेश्वरी की अपने क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति थी। इन्होंने पादप भ्रूणविज्ञान पर विशेष कार्य किया। भ्रूणविज्ञान और पादप क्रियाविज्ञान के सम्मिश्रण से इन्होंने एक नई शाखा का विकास किया। इससे फूलों के विभिन्न भागों की कृत्रिम पोषण द्वारा वृद्धि कराने में पर्याप्त सफलता मिली। आपके अधीन शोध कार्य करने के लिए भारतीय नहीं, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अर्जन्टीना आदि देशों के छात्र भी आते थे। आपके पथ-प्रदर्शन में लगभग 60 छात्रों ने डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।
  • पंचानन माहेश्वरी ने अपने विषय के अनेक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। आपको अनेक देशी और विदेशी सम्मान भी प्राप्त हुए। टिशू कल्चर प्रयोगशाला की स्थापना तथा टेस्ट ट्यूब कल्चर पर शोध के लिए लंदन की रॉयल सोसाइटी ने इन्हें अपना फैलो बनाकर सम्मानित किया।
  • 18 मई, 1966 ई. को दिल्ली में पंचानन माहेश्वरी का निधन हो गया।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=पंचानन_माहेश्वरी&oldid=204391" से लिया गया