आर. के. लक्ष्मण
आर. के. लक्ष्मण
| |
पूरा नाम | रासीपुरम कृष्णस्वामी लक्ष्मण |
जन्म | 24 अक्टूबर, 1921 |
जन्म भूमि | मैसूर |
मृत्यु | 26 जनवरी, 2015 |
मृत्यु स्थान | पुणे, महाराष्ट्र |
कर्म भूमि | भारत |
कर्म-क्षेत्र | व्यंग्य चित्रकारी |
मुख्य रचनाएँ | 'टनल टु टाइम' (आत्मकथा), 'द बेस्ट ऑफ़ लक्षमण सीरीज', 'दि एलोक्वोयेन्ट ब्रश', 'द मेसेंजर', 'होटल रिवीयेरा', 'सर्वेन्ट्स ऑफ़ इंडिया' आदि। |
विद्यालय | मैसूर विश्वविद्यालय |
शिक्षा | बी. ए. |
पुरस्कार-उपाधि | 'पद्म भूषण', 'पद्म विभूषण', 'रेमन मेग्सेसे पुरस्कार', 'बी. डी. गोयनका पुरस्कार', 'दुर्गा रतन स्वर्ण पदक' |
प्रसिद्धि | कार्टूनिस्ट |
नागरिकता | भारतीय |
परिवार | आर. के. नारायण (भाई) |
अन्य जानकारी | आर. के. लक्ष्मण द्वारा बनाया 'कॉमन मैन' का कार्टून वर्ष 1951 से ही भारत के जाने-माने अंग्रेज़ी अख़बार 'टाइम्स ऑफ़ इंडिया' के पहले पृष्ठ पर 'यू सेड इट' शीर्षक के साथ छपता आया है। |
इन्हें भी देखें | कवि सूची, साहित्यकार सूची |
रासीपुरम कृष्णस्वामी लक्ष्मण (अंग्रेज़ी: R. K. Laxman, जन्म- 24 अक्टूबर, 1921; मृत्यु: 26 जनवरी, 2015) को भारत के एक प्रमुख व्यंग-चित्रकार के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त है। अपने कार्टूनों के ज़रिए आर. के. लक्ष्मण ने एक आम आदमी को एक व्यापक स्थान दिया और उसके जीवन की मायूसी, अँधेरे, उजाले, ख़ुशी और ग़म को शब्दों और रेखाओं की मदद से समाज के सामने रखा। असाधारण व्यक्तित्व के धनी आर. के. लक्ष्मण ने वक़्त की नब्ज को पहचान कर देश, समाज और स्थितियों की अक्कासी की। लक्ष्मण के कार्टूनों की दुनिया व्यापक है और इसमें समाज का चेहरा तो दिखता ही है, साथ ही भारतीय राजनीति में होने वाले बदलाव भी दिखाई देते हैं।
जन्म तथा शिक्षा
आर. के. लक्ष्मण का जन्म 24 अक्टूबर, 1921 को मैसूर, कर्नाटक में हुआ था। उनके पिता स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर नियुक्त थे। पिता की छ: संतान थीं, जिनमें लक्ष्मण सबसे कम उम्र के थे। उनके एक बड़े भाई प्रसिद्ध साहित्यकार आर. के. नारायण का इन्हें पूरा सहयोग प्राप्त था। आर. के. लक्ष्मण ने हाईस्कूल पास करने के बाद ही यह तय कर लिया था कि वह कार्टूनिस्ट के रूप में अपना कैरियर बनाएँगे। बी.ए. के बाद उन्होंने 'मैसूर विश्वविद्यालय' में पढ़ते हुए फ्रीलांस कलाकार के रूप में 'स्वराज अख़बार' के लिए कार्टून बनाने शुरू किए, जिससे उन्हें बहुत ख्याति मिली। साथ ही एनिमेटेड फ़िल्मों में भी लक्ष्मण ने मिथकीय पात्र 'नारद' का चित्रांकन किया।
निर्भीक पत्रकार
लक्ष्मण के बड़े भाई आर. के. नारायण एक कथाकार तथा उपन्यासकार थे, जिनकी रचनाएँ 'गाइड' तथा 'मालगुडी डेज़' ने प्रसिद्धि की ऊँचाइयों को छुआ था। आर. के. लक्ष्मण ने उनके लिए भी चित्र बनाए, जो 'हिंदू' समाचार पत्र में छपे। उसके बाद लक्ष्मण राजनीतिक स्थितियों पर कार्टून बनाते हुए निर्भीक तथा बेबाक पत्रकार माने जाने लगे। 'टाइम्स ऑफ़ इण्डिया' में 'यू सेड इट' आज भी लक्ष्मण के कार्टून सम्मानपूर्वक प्रकाशित करता है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ मशहूर कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण का निधन (हिन्दी) एबीपी न्यूज़। अभिगमन तिथि: 27 जनवरी, 2015।