राजेन्द्र कुमार पचौरी
राजेन्द्र कुमार पचौरी
| |
पूरा नाम | राजेन्द्र कुमार पचौरी |
जन्म | 20 अगस्त, 1940 |
जन्म भूमि | नैनीताल, उत्तराखण्ड |
मृत्यु | 13 फ़रवरी, 2020 |
मृत्यु स्थान | नई दिल्ली, भारत |
पति/पत्नी | सरोज पचौरी |
कर्म भूमि | भारत |
विद्यालय | उत्तरी केरोलिना राज्य विश्वविद्यालय और ला मार्टिनियर, लखनऊ |
पुरस्कार-उपाधि | पद्म विभूषण (2001), नोबेल शांति पुरस्कार (2007) |
प्रसिद्धि | पर्यावरणविद |
नागरिकता | भारतीय |
अन्य जानकारी | भारत सरकार की अनेक समितियों में भी राजेन्द्र पचौरी की सहभागिता रही है। बतौर सदस्य राजेन्द्र पचौरी ऊर्जा के क्षेत्र में दक्षता रखने वाले पैनल में शामिल किए गए थे। यह पैनल ऊर्जा मंत्रालय ने गठित किया था। |
परिचय
डॉ. राजेन्द्र कुमार पचौरी का जन्म भारत में प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नैनीताल में 20 अगस्त, 1940 को हुआ था। राजेन्द्र पचौरी ने डीजल लोकोमोटिव वर्क्स, वाराणसी, उत्तर प्रदेश से अपने कैरियर का आगाज किया। यहां उन्होंने कई वरिष्ट प्रबंधकीय पदों पर कार्य को बखूबी अंजाम दिया। पचौरी जब भारत लौटे तो उनका अनुभव भी उनके साथ था। भारत लौटकर पचौरी एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ़ कॉलेज, हैदराबाद में बतौर सीनियर फैकल्टी मेम्बर नियुक्त हुए। 1975 से 1979 तक आप यहीं कार्यरत रहे। यहां यह उल्लेख करना प्रासंगिक होगा कि हैदराबाद के इसी एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ़ कॉलेज में देश के वरिष्ट नौकरशाहों (आईएएस) को प्रशिक्षित किया जाता है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 राजेंद्र कुमार पचौरी जीवनी (हिंदी) ज्ञानी पण्डित। अभिगमन तिथि: 10 अगस्त, 2016।
- ↑ नोबेल पचौरी (हिन्दी) इण्डिया वॉटर पोर्टल। अभिगमन तिथि: 10 अगस्त, 2016।