एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"।

गूगल  

गूगल एक अमरीकी बहुराष्ट्रीय सार्वजनिक कंपनी है, जिसने इंटरनेट सर्च, क्लाउड कंप्युटिंग, और विज्ञापन तंत्र में पूंजी लगाया है। यह इन्टरनेट पर आधारित कई सेवाएँ और उत्पाद आयोजित तथा विकसित करती है।

स्थापना और मिशन

गूगल का मिशन दुनिया की जानकारी को व्यवस्थित करना और उसे सार्वजनिक रूप से पहुँच में और उपयोगी बनाना है। इस मिशन को पूरा करने के पहले क़दम के रूप में, गूगल के संस्थापकों लैरी पाज और सेर्गेई ब्रिन ने सन् 1998 में ऑनलाइन खोज के नए उपागम का विकास किया, जिसकी जड़ें स्टैनफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के डोर्म कक्ष में पड़ीं थीं, और यह शीघ्रता से पूरी दुनिया में जानकारी खोजने वालों में फैल गया। गूगल को अब व्यापक रूप से दुनिया के सबसे बड़े खोज इंजन के रूप में पहचाना जाता है – प्रयोग में आसान मुफ़्त सेवा जो आम तौर से प्रासंगिक परिणाम सेकंड के छोटे से भाग में ले आती है।

उपयोगिता

गूगल की उपयोगिता और प्रयोग में आसानी ने इसे दुनिया के सर्वाधिक परिचित ब्रांडों में से एक बना दिया है, जो लगभग पूरी तरह से संतुष्ट प्रयोक्ताओं द्वारा एक दूसरे को बताने से हुआ है। व्यवसाय के रूप में, गूगल विज्ञापन दाताओं को मापयोग्य, वाजिब दाम की ऑनलाइन विज्ञापन सेवा पेश करके आमदनी पैदा करता है, जो किसी भी पेज पर प्रदर्शित जानकारी के संदर्भ में प्रासंगिक होती है।

गूगल परिचय

इससे विज्ञापन सेवा आपके और साथ ही उसे देने वाले विज्ञापन दाताओं के लिए उपयोगी बन जाती है। विश्वास है कि जब कोई आपके सामने संदेश देने के लिए भुगतान करता है, तो आपको पता होना चाहिए, इसलिए आप खोज परिणामों या पेज पर अन्य सामग्री से विज्ञापनों में हमेशा अंतर कर सकते हैं। गूगल कंपनी खुद खोज परिणामों में नियोजन नहीं बेचती, या लोगों को वहाँ उच्चतर दर्जे के लिए भुगतान की अनुमति नहीं देती।

गूगल क्या है?

"Googol" 1 के बाद 100 शून्य का गणितीय शब्द है। यह शब्द अमेरिकी गणितज्ञ एडवर्ड कास्नेर के भतीजे, मिल्टन सिरोटा ने बनाया था, और यह कास्नेर और जेम्स की पुस्तक, "मैथेमैटिक्स एंड द इमेजिनेशन" द्वारा लोकप्रिय हुआ था। गूगल द्वारा इस शब्द का प्रयोग वेब पर उपलब्ध अथाह जानकारी को व्यवस्थित करने के कंपनी के मिशन को प्रतिबिंबित करता है।[१]

गूगल का सफ़रनामा

  • 15 सितंबर, 1997 को 'google.com' का रजिस्ट्रेशन हुआ था।
  • 4 सितंबर, 1998 को गूगल एक कंपनी के तौर पर रजिस्टर हुई।
  • 9 मई, 2000 में गूगल.कॉम का पहला 10 भाषाओं वाला वर्जन रिलीज हुआ।
  • जून, 2000 में गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन बन गया।
  • दिसंबर, 2000 में गूगल का नया टूलबार रिलीज हुआ।
  • जुलाई, 2001 में गूगल इमेज की लॉन्चिंग हुई। शुरुआत में ये 250 मिलियन इमेज ऑफर करती थी। आज गूगल इमेज फोटो सर्च की इंटरनेट पर सबसे बड़ी सर्विस है।
  • सितंबर, 2002 में गूगल ने 4000 नए न्यूज सोर्स ढूंढे और गूगल न्यूज में आज 50,000 से ज्यादा न्यूज प्लस सोर्स हैं।
  • दिसंबर, 2003 में गूगल ने नई सर्विस गूगल प्रिंट (अब गूगल बुक्स के नाम से जानी जाती है) लॉन्च की। आज की तारीख में गूगल 20 मिलियन से ज्यादा बुक्स स्कैन कर चुकी है।
  • जनवरी, 2004 में गूगल ने ऑर्कुट लॉन्च किया। अपने दिनों में ऑर्कुट सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट थी।
  • 1 अप्रैल, 2004 को अप्रैल फूल-डे पर जीमेल सर्विस लॉन्च की गई। पहले ये सर्विस इन्वाइट ओनली सिस्टम में थी, लेकिन अब इस सर्विस के 425 मिलियन यूजर्स हैं।
  • अक्टूबर, 2004 में गूगल ने अपना ऑफिस बेंगलुरु और हैदराबाद में खोला।
  • फरवरी, 2005 में गूगल मैप्स लाइव हुआ।
  • अप्रैल, 2005 में पहला यू-ट्यूब वीडियो अपलोड किया गया। आज 6 बिलियन घंटों के बराबर वीडियो हर महीने यूट्यूब पर देखे जाते हैं।
  • जून, 2005 में गूगल मोबाइल वेब सर्च और गूगल अर्थ लॉन्च हुआ। आज गूगल अर्थ एक बिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।
  • नवंबर, 2005 में गूगल एनालिटिक्स लॉन्च हुआ।
  • अप्रैल, 2006 में गूगल ट्रांसलेट लॉन्च हुआ। आज गूगल ट्रांसलेट 80 अलग-अलग भाषाओं को ट्रांसलेट कर सकता है। इसी साल मई में गूगल ट्रेंड्स लॉन्च हुआ।
  • अगस्त, 2015 में गूगल ने बनाई पैरेंट कंपनी अल्फाबेट और भारत के सुंदर पिचाई गूगल के नये सीईओ बने ।

गूगल वेब खोज सुविधाएँ

अरबोँ वेब पृष्ठोँ तक सरलता से पहुँच उपलब्ध कराने के साथ साथ, गूगल में कई विशेष सुविधाएँ हैं जो ठीक ठीक वह ढूंढने में आपकी मदद करती हैं जिसे आप खोज रहे हैं। विशिष्ट सुविधा के बारे में और जानने के लिए उसके शीर्षक को क्लिक करें।

विषय विवरण
बुक सर्च पुस्तकों के संपूर्ण पाठ को खोजने के लिए गूगल का उपयोग करें
कैश किए गए लिंक हर पेज का उस समय का स्नैपशॉट देखें जब हमने उसे इंडेक्स किया था
कैलक्युलेटर गणितीय व्यंजकों का विश्लेषण करने के लिए गूगल का उपयोग करें
मुद्रा विनिमय किसी भी मुद्रा का परिवर्तन आसानी से करें
परिभाषाएं विभिन्न ऑनलाइन स्रोतों से एकत्र की गई शब्दावलियों मेँ से परिभाषाओं को प्राप्त करने के लिए गूगल का प्रयोग करें
फ़ाइल प्रकार PDF और अन्य तरह के ग़ैर-HTML फ़ाइलों की खोज करें
चित्र संबंधित चित्रों को अपने नियमित वेब खोज परिणामों में देखें.
लोकल सर्च अमेरिका, ब्रिटैन, और कनाडा के स्थानीय व्यापारों और सेवाओं के लिए खोज करें
मूवी आपके नज़दीक में चल रहे मूवीज़ की समीक्षा और शो समय ढूँढने के लिए गूगल का उपयोग करें
संगीत खोज संगीत जानकारी के विस्तृत क्षेत्र में तुरंत प्रवेश के लिए गूगल का उपयोग करें
मुख्य समाचार संबंधित नवीनतम समाचारों से अपने खोज परिणामों को परिवर्धित करें
फोन बुक अमेरिका का पता और फ़ोन नंबर जानकारी देखें
उत्पाद खोज ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध उत्पादों को खोजने के लिए गूगल उत्पाद खोज का उपयोग करें
प्रश्नोत्तर सीधे सरल प्रश्नों के त्वरित उत्तर प्राप्त करने के लिए गूगल का उपयोग करें
परिणाम पूर्वप्राप्ति फ़ायरफॉक्स (Firefox) में खोज को गतिमान करता है।
संख्या द्वारा खोज पैकेज़ ट्रैकिंग जानकारी, अमेरिकी पेटेंटों और विभिन्न ऑनलाइन डेटाबेसों में के लिए गूगल का उपयोग करें
समान पृष्ठ एक विशिष्ट परिणाम से संबंधित पृष्ठों को दिखाता है
साइट खोज आपकी खोज को एक विशिष्ट साइट तक सीमित करता है
वर्तनी जांचकर्ता खोज-शब्दों के लिए वैकल्पिक वर्तनी प्रस्तुत करता है
स्टॉक और फंड कोट्स नवीनतम स्टॉक और म्युच्यूअल फंड कोट्स और जानकारी प्राप्त करने के लिए गूगल का उपयोग करें
सड़क के नक्शे अमेरिका की सड़कों के नक्शों को खोजने के लिए गूगल का उपयोग करें
वेब पृष्ठ अनुवाद अन्य भाषाओं के वेब पृष्ठों तक आपको पहुँच उपलब्ध कराता है
आपके साथ किसका लिंक है? वह पृष्ठ खोजें जो एक विशिष्ट URL को इंगित करते हैं

समाचार

अब भारत की गलियाँ दिखेंगी गूगल पर

27 मई, 2011, शुक्रवार

ग्लोबल इंटरनेट सर्च इंजन गूगल अब भारतीय शहरों की हर गली-नुक्कड़ की तस्वीरें इंटरनेट पर दिखाने जा रहा है। गूगल अर्थ के जरिए जहाँ अब तक आप धरती के विभिन्न हिस्सों की सैटलाइट तस्वीरें देख सकते थे, वहीं गूगल के नए फीचर स्ट्रीट व्यू से गली-नुक्कड़ तक को देखा जा सकेगा। यह फीचर गूगल इंडिया में लाने जा रहा है। गूगल ने अपने इस प्लान का ऐलान कर दिया है। इस व्यवस्था को स्ट्रीट व्यू कहते हैं और यह दुनिया के 27 देशों में उपलब्ध है। वहाँ के शहरों को गूगल के ज़रिये साफ़ देखा जा सकता है।

समाचार को विभिन्न स्रोतों पर पढ़ें


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. कॉर्पोरेट जानकारी (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल) गूगल। अभिगमन तिथि: 31 मई, 2011।

बाहरी कड़ियाँ


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=गूगल&oldid=539562" से लिया गया