"हैदराबाद" के अवतरणों में अंतर  

[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
पंक्ति ६: पंक्ति ६:
 
चार खुली मेहराबों और चार मीनारों वाली भारतीय-अरबी शैली की भव्य वास्तुशिल्पीय रचना चारमीनार क़ुतुबशाही काल की सर्वोच्च उपलब्धि मानी जाती है। यह वह केंद्र है, जिसके आसपास शहर की योजना बनाई गई मक्का मस्जिद 10 हज़ार लोगो को समाहित कर सकती है। हैदराबाद अपने सौंदर्य और समृद्धि के लिए जाना जाता था, लेकिन यह गौरव केवल क़ुतुबशाही के दिनों तक ही क़ायम रहा।
 
चार खुली मेहराबों और चार मीनारों वाली भारतीय-अरबी शैली की भव्य वास्तुशिल्पीय रचना चारमीनार क़ुतुबशाही काल की सर्वोच्च उपलब्धि मानी जाती है। यह वह केंद्र है, जिसके आसपास शहर की योजना बनाई गई मक्का मस्जिद 10 हज़ार लोगो को समाहित कर सकती है। हैदराबाद अपने सौंदर्य और समृद्धि के लिए जाना जाता था, लेकिन यह गौरव केवल क़ुतुबशाही के दिनों तक ही क़ायम रहा।
 
==नाम के पीछे की कहानी==
 
==नाम के पीछे की कहानी==
हैदराबाद नाम के पीछे कई कहानियाँ प्रचलित हैं। सबसे प्रसिद्ध कहानी है कि हैदराबाद की नींव बसाते समय मुहम्मद कुली कुतुब शाह को एक स्थानीय बंजारा लड़की भागमती से प्रेम हो गया। भागमति से शादी के बाद उसने इस शहर का नाम भाग्यनगरम रखा। तत्कालीन चलन के अनुरूप इस्लाम स्वीकार करने के बाद, भागमती का नाम हैदर महल रखा गया और शहर को भी हैदराबाद नाम मिला।
+
हैदराबाद नाम के पीछे कई कहानियाँ प्रचलित हैं। सबसे प्रसिद्ध कहानी है कि हैदराबाद की नींव बसाते समय मुहम्मद कुली कुतुब शाह को एक स्थानीय बंजारा लड़की भागमती से प्रेम हो गया। भागमति से शादी के बाद उसने इस शहर का नाम भाग्यनगरम रखा। तत्कालीन चलन के अनुरूप इस्लाम स्वीकार करने के बाद, भागमती का नाम हैदर महल रखा गया और शहर को भी हैदराबाद नाम मिला।<ref name="हैदराबाद" />
 
 
 
==इतिहास==
 
==इतिहास==
 
मुग़लों ने 1685 में हैदराबाद पर विजय प्राप्त कर ली। मुग़ल आधिपत्य के परिणामस्वरूप लूटमार और विध्वंस हुआ और इसके बाद यूरोपीय शक्तियों का भारत के मामलों में हस्तक्षेप आरंभ हुआ। 1724 में दक्कन के मुग़ल सूबेदार [[आसफ़जाह]] निज़ाम-उल-मुल्क ने स्वतंत्रता की घोषणा कर दी। दक्कन का यह राज्य, जिसकी राजधानी हैदराबाद थी, हैदराबाद कहलाया।
 
मुग़लों ने 1685 में हैदराबाद पर विजय प्राप्त कर ली। मुग़ल आधिपत्य के परिणामस्वरूप लूटमार और विध्वंस हुआ और इसके बाद यूरोपीय शक्तियों का भारत के मामलों में हस्तक्षेप आरंभ हुआ। 1724 में दक्कन के मुग़ल सूबेदार [[आसफ़जाह]] निज़ाम-उल-मुल्क ने स्वतंत्रता की घोषणा कर दी। दक्कन का यह राज्य, जिसकी राजधानी हैदराबाद थी, हैदराबाद कहलाया।
पंक्ति ३०: पंक्ति २९:
 
हैदराबाद व्यापार और वाणिज्य का केंद्र बन गया है। यहाँ सिगरेट व कपड़ा उत्पादन होता है और सेवा उद्योगों का विस्तार किया गया है। नगर में परिवहन की भी अच्छी सुविधाएँ हैं।  
 
हैदराबाद व्यापार और वाणिज्य का केंद्र बन गया है। यहाँ सिगरेट व कपड़ा उत्पादन होता है और सेवा उद्योगों का विस्तार किया गया है। नगर में परिवहन की भी अच्छी सुविधाएँ हैं।  
 
====<u>हीरों के व्यापार का विश्व प्रसिद्ध केंद्र</u>====
 
====<u>हीरों के व्यापार का विश्व प्रसिद्ध केंद्र</u>====
16वीं और 17वीं शताब्दी तक हैदराबाद हीरों के व्यापार का विश्व प्रसिद्ध केंद्र बन गया था। ब्रिटिश क्वीन एलीजाबेथ के राजमुकुट में जड़ा विश्व में सर्वाधिक प्रसिद्ध और कीमती कोह-ए-नूर हीरा गोलकुंड़ा की खदानों से ही निकला है।
+
16वीं और 17वीं शताब्दी तक हैदराबाद हीरों के व्यापार का विश्व प्रसिद्ध केंद्र बन गया था। ब्रिटिश क्वीन एलीजाबेथ के राजमुकुट में जड़ा विश्व में सर्वाधिक प्रसिद्ध और कीमती कोह-ए-नूर हीरा गोलकुंड़ा की खदानों से ही निकला है।<ref name="हैदराबाद" />
 
==यातायात और परिवहन==
 
==यातायात और परिवहन==
 
[[दिल्ली]], [[कोलकाता]], [[मुंबई]], [[चेन्नई]] और [[बंगलोर]] के लिए रेल व वायु सेवाएँ हैं, साथ ही ऐतिहासिक स्थलों, [[अजंता की गुफ़ाएँ|अजंता]] और [[एलोरा की गुफ़ाएँ|एलोरा]] से जुड़े [[औरंगाबाद महाराष्ट्र|औरंगाबाद]] के लिए भी टैक्सियाँ, ऑटो-रिक्शा, साइकिल रिक्शा, निजी वाहन और बस व रेल सेवाएँ स्थानीय परिवहन उपलब्ध कराती हैं।
 
[[दिल्ली]], [[कोलकाता]], [[मुंबई]], [[चेन्नई]] और [[बंगलोर]] के लिए रेल व वायु सेवाएँ हैं, साथ ही ऐतिहासिक स्थलों, [[अजंता की गुफ़ाएँ|अजंता]] और [[एलोरा की गुफ़ाएँ|एलोरा]] से जुड़े [[औरंगाबाद महाराष्ट्र|औरंगाबाद]] के लिए भी टैक्सियाँ, ऑटो-रिक्शा, साइकिल रिक्शा, निजी वाहन और बस व रेल सेवाएँ स्थानीय परिवहन उपलब्ध कराती हैं।
पंक्ति ७१: पंक्ति ७०:
 
सिकन्दराबाद के कारख़ाना क्षेत्र में वेक्स पेस्ट्रीज में आपको दुनिया भर की पेस्ट्रीज, गटाऊ, केक्स और पुडिंग चखने को मिल जाएँगे। यहाँ एक ही छ्त के नीचे देशी-विदेशी और फ्युजन अमूमन सभी प्रकार की मीठे और नमकीन बेकरी के व्यंजन यहाँ हैं।  
 
सिकन्दराबाद के कारख़ाना क्षेत्र में वेक्स पेस्ट्रीज में आपको दुनिया भर की पेस्ट्रीज, गटाऊ, केक्स और पुडिंग चखने को मिल जाएँगे। यहाँ एक ही छ्त के नीचे देशी-विदेशी और फ्युजन अमूमन सभी प्रकार की मीठे और नमकीन बेकरी के व्यंजन यहाँ हैं।  
 
;<u>पब</u>
 
;<u>पब</u>
हैदराबाद में रात की ज़िंदगी जीने वालों लिए भी बहुत कुछ है। हैदराबाद में होटल असरानी से लेकर होटल बंजारा में कई पब खुल गए है, होटल ग्रीन पार्क के डिस्कोथेक पिरामिड्स मध्यम वर्ग के युवाओं की पसंदीदा जगह है तो दुर्गम चेवरू (सीक्रेट लेक) का अलोहा पब हाईटेक सिटी में काम करने वाले युवाओं का मनपसन्द जगह है। हैदराबाद में गाचीबोली, माधापुर से लेकर बेगमपेट और कुक्कटपल्ली तक सभी जगह और बहुत से भोजनालय रात भर खुले रहते हैं।<ref name="हैदराबाद">{{cite web |url=http://sandeeps.mywebdunia.com/2008/06/17/1213679400000.html |title= |accessmonthday=[[23 जनवरी]] |accessyear=[[2011]] |last= |first= |authorlink= |format=एच टी एम एल |publisher=वेबदुनिया |language=हिन्दी }}</ref> होटल ग्रीन पार्क की मिडनाईट बिरयानी तो रात में 11.00 बजे से मिलती है, हैदराबाद एक ऐसा शहर है जहाँ हर किसी के लिए खास इंतजाम है।
+
हैदराबाद में रात की ज़िंदगी जीने वालों लिए भी बहुत कुछ है। हैदराबाद में होटल असरानी से लेकर होटल बंजारा में कई पब खुल गए है, होटल ग्रीन पार्क के डिस्कोथेक पिरामिड्स मध्यम वर्ग के युवाओं की पसंदीदा जगह है तो दुर्गम चेवरू (सीक्रेट लेक) का अलोहा पब हाईटेक सिटी में काम करने वाले युवाओं का मनपसन्द जगह है। हैदराबाद में गाचीबोली, माधापुर से लेकर बेगमपेट और कुक्कटपल्ली तक सभी जगह और बहुत से भोजनालय रात भर खुले रहते हैं।<ref name="हैदराबाद">{{cite web |url=http://sandeeps.mywebdunia.com/2008/06/17/1213679400000.html |title=हैदराबाद |accessmonthday=[[23 जनवरी]] |accessyear=[[2011]] |last= |first= |authorlink= |format=एच टी एम एल |publisher=वेबदुनिया |language=हिन्दी }}</ref> होटल ग्रीन पार्क की मिडनाईट बिरयानी तो रात में 11.00 बजे से मिलती है, हैदराबाद एक ऐसा शहर है जहाँ हर किसी के लिए खास इंतजाम है।
  
 
==जनसंख्या==
 
==जनसंख्या==

०७:४५, २३ जनवरी २०११ का अवतरण

चारमीनार, हैदराबाद
Charminar, Hyderabad

दक्षिण पू्र्वी भारत में स्थित हैदराबाद शहर आंध्र प्रदेश राज्य की राजधानी है। यह दक्कन के पठार पर मूसा नदी के किनारे स्थित है। हैदराबाद गोलकुंडा के क़ुतुबशाही सुल्तानों द्वारा बसाया गया था, जिनके शासन में गोलकुंडा ने वह महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया, जहाँ केवल उत्तर में मुग़ल साम्राज्य ही उससे आगे था।

स्थापना

गोलकुंडा का पुराना क़िला राज्य की राजधानी के लिए अपर्याप्त सिद्ध हुआ और इसलिए लगभग 1591 में क़ुतुबशाही में पांचवें मुहम्म्द कुली क़ुतुबशाह ने पुराने गोलकुंडा से कुछ मील दूर मूसा नदी के किनारे हैदराबाद नामक नया नगर बनाया।

गोलकुंडा क़िला, हैदराबाद
Golkonda Fort, Hyderabad

चार खुली मेहराबों और चार मीनारों वाली भारतीय-अरबी शैली की भव्य वास्तुशिल्पीय रचना चारमीनार क़ुतुबशाही काल की सर्वोच्च उपलब्धि मानी जाती है। यह वह केंद्र है, जिसके आसपास शहर की योजना बनाई गई मक्का मस्जिद 10 हज़ार लोगो को समाहित कर सकती है। हैदराबाद अपने सौंदर्य और समृद्धि के लिए जाना जाता था, लेकिन यह गौरव केवल क़ुतुबशाही के दिनों तक ही क़ायम रहा।

नाम के पीछे की कहानी

हैदराबाद नाम के पीछे कई कहानियाँ प्रचलित हैं। सबसे प्रसिद्ध कहानी है कि हैदराबाद की नींव बसाते समय मुहम्मद कुली कुतुब शाह को एक स्थानीय बंजारा लड़की भागमती से प्रेम हो गया। भागमति से शादी के बाद उसने इस शहर का नाम भाग्यनगरम रखा। तत्कालीन चलन के अनुरूप इस्लाम स्वीकार करने के बाद, भागमती का नाम हैदर महल रखा गया और शहर को भी हैदराबाद नाम मिला।[१]

इतिहास

मुग़लों ने 1685 में हैदराबाद पर विजय प्राप्त कर ली। मुग़ल आधिपत्य के परिणामस्वरूप लूटमार और विध्वंस हुआ और इसके बाद यूरोपीय शक्तियों का भारत के मामलों में हस्तक्षेप आरंभ हुआ। 1724 में दक्कन के मुग़ल सूबेदार आसफ़जाह निज़ाम-उल-मुल्क ने स्वतंत्रता की घोषणा कर दी। दक्कन का यह राज्य, जिसकी राजधानी हैदराबाद थी, हैदराबाद कहलाया।

19वीं शताब्दी के दौरान, आसफ़जाहियों ने पुराने शहर के उत्तर में मूसा नदी के पार विस्तार कर पुनः शक्ति एकत्रित करना आरंभ किया। उत्तर की ओर सिकंदराबाद एक ब्रिटिश छावनी के रूप में विकसित हुआ, जो हुसैन सागर झील पर बने एक मील लंबे बंद (तटबंध) द्वारा हैदराबाद से जुड़ा था। यह बंद एक विहारस्थल का कार्य करता है और नगर का गौरव है। हिंदू व मुस्लिम शैलियों का सुंदर अम्मिश्रण प्रदर्शित करने वाली कई नई संरचनाएँ बाद में बनाई गईं। निज़ामों के शासन में हिंदू और मुसलमान भाईचारे से रहते थे, यद्यपि भारत की आज़ादी के तुरंत बाद एक कट्टर मुस्लिम गुट रज़ाकारों ने राज्य और नगर में तनाव पैदा कर दिया था।

रियासत

दक्षिण-मध्य भारत का पूर्व सामंती राज्य, निज़ाम-उल-मुल्क (मीर क़मरूद्दिन) द्वारा स्थापित, जो 1713 से 1721 तक दक्कन में लगातार मुग़ल बादशाहों के सूबेदार रहे। उन्हें 1724 यह पद फिर से मिला और उन्होंने आसफ़जाह की उपाधि ग्रहण की। वस्तुतः इस समय तक वह स्वतंत्र हो गए थे। उन्होंने हैदराबाद में निज़ामशाही की स्थापना की। 1748 में उनकी मृत्यु के बाद अंग्रेज़ों उर फ़्रांसीसियों ने उत्तराधिकार के लिए हुए युद्धों में भाग लिया।

ब्रिटिश आधिपत्य

अस्थायी रूप से मैसूर के शासक हैदरअली के साथ रहने के बाद 1767 में निज़ाम अली ने मसुलीपट्टनम की संधि (1768) द्वारा ब्रिटिश आधिपत्य स्वीकार कर लिया। 1778 में उनके राज्य में एक ब्रिटिश रेज़िडेंट और सहायक सेना तैनात की गई। 1795 में निज़ाम अली ख़ाँ अपने कुछ क्षेत्र, जिनमें बरार के कुछ हिस्से भी शामिल थे, मराठों के हाथ हार गए। जब उन्होंने सहायता के लिए फ़्रांसीसियों की ओर देखा, तो अंग्रेज़ों ने उनके राज्य में तैनात अपनी सहायक सेना को बढ़ा दिया। टीपू सुल्तान के विरुद्ध 1792 और 1799 में अंग्रेज़ों के सहयोगी के रूप में जीत में निज़ाम को मिले क्षेत्र इस सेना का ख़र्च चलाने के लिए अंग्रेज़ों को दे दिए गए।

निज़ाम अली का समझौता

चारमीनार, हैदराबाद
Charminar, Hyderabad

तीन ओर (उत्तर, दक्षिण और पूर्व) से ब्रिटिश आधिपत्य वाले अथवा उन पर निर्भर क्षेत्रों से घिरे होने से निज़ाम अली ख़ां 1798 में ब्रिटिश शासन के साथ एक समझौता करने पर मज़बूर हो गए। इस समझौते के अनुसार उन्होंने अपना राज्य अंग्रेज़ों के संरक्षण में दे दिया। इस प्रकार वह ऐसा करने वाले पहले शासक बने, लेकिन अंदरूनी मामलों में उनकी स्वतंत्रता की पुष्टि की गई। निज़ाम अली ख़ाँ दूसरे और तीसरे मराठा युद्धों (1803-1805, 1815-1819) में अंग्रेज़ों के सहयोगी थे और निज़ाम नसीरूद्दौला व हैदराबाद का सैनिक दस्ता भारतीय ग़दर (1857-58) के दौरान ब्रिटिश शासन के वफ़ादार रहे। 1918 में निज़ाम मीर उस्मान अली को ‘हिज एक्ज़ॉल्टेड हाइनेस’ की उपाधि दी गई, यद्यपि भारत की ब्रिटिश सरकार ने कुशासन की स्थिति में उनके राज्य में हस्तक्षेप करने का अधिकार सुरक्षित रखा। हैदराबाद एक शांत, लेकिन कुछ पिछड़ा हुआ सामंती राज्य बना रहा, जबकि भारत में स्वतंत्रता आंदोलन ज़ोर पकड़ता गया।

भारतीय उपमहाद्वीप का विभाजन

1947 में भारतीय उपमहाद्वीप का विभाजन होने पर निज़ाम ने भारत में शामिल होने की अपेक्षा स्वतंत्र रहना चाहा। 29 नवंबर, 1947 में उन्होंने भारत के साथ एक साल की अवधि का यथास्थिति क़ायम रखने का समझौता किया और भारतीय सेनाएँ हटा ली गईं। समस्याएँ बनी रहीं, लेकिन निज़ाम ने अपनी स्वायत्ता मनवाने के प्रयास जारी रखे। भारत ने ज़ोर दिया कि हैदराबाद भारत में शामिल हो जाए। निज़ाम ने ब्रिटेन के राजा जॉर्ज VI के समक्ष गुहार की। 13 सितंबर, 1948 को भारत ने हैदराबाद पर आक्रमण कर दिया और चार दिन के अंदर इस राज्य ने स्वतंत्र भारत में सम्मिलित होना स्वीकार कर लिया। कुछ समय के लिए सैनिक व अस्थाई नागरिक सरकारों के बाद राज्य में मार्च, 1952 में एक लोकप्रिय सरकार व विधानसभा का गठन किया गया।

हैदराबाद राज्य प्रशासनिक रूप से समाप्त

1 नवंबर, 1956 को हैदराबाद राज्य प्रशासनिक रूप से समाप्त हो गया। इसे (भाषाई आधार पर) आंध्र प्रदेश, जिसने तेलगांना ज़िले लिए; और बंबई (वर्तमान मुंबई) राज्यों में विभाजित कर दिया गया। बरार को पहले ही मध्य प्रदेश में मिला लिया गया था। हैदराबाद के निज़ाम एक ऐसे मुस्लिम वंश का हिस्सा थे, जिन्होंने बहुल आबादी पर शासन किया। यह इस वंश के शासक के लिए गर्व की बात है की उनकी हिंदू प्रजा ने इन वर्षों में मराठों, मैसूर अथवा यूरोपीय शक्तियों के साथ मिलकर मुस्लिम राजशाही को हटाने का कोई प्रयास नहीं किया।

भारत में विलय

भारत सरकार ने हस्तक्षेप किया और आख़िरकार हैदराबाद को भारत में मिला लिया गया। 1956 में राज्य का विभाजन हुआ; इसमें तेलुगु भाषी इलाक़ों को हैदराबाद के रूप में राजधानी वाले आंध्र प्रदेश राज्य के गठन के लिए भूतपूर्व आंध्र राज्य में मिला लिया गया।

व्यापार और उद्योग

चारमीनार, हैदराबाद
Charminar, Hyderabad

हैदराबाद व्यापार और वाणिज्य का केंद्र बन गया है। यहाँ सिगरेट व कपड़ा उत्पादन होता है और सेवा उद्योगों का विस्तार किया गया है। नगर में परिवहन की भी अच्छी सुविधाएँ हैं।

हीरों के व्यापार का विश्व प्रसिद्ध केंद्र

16वीं और 17वीं शताब्दी तक हैदराबाद हीरों के व्यापार का विश्व प्रसिद्ध केंद्र बन गया था। ब्रिटिश क्वीन एलीजाबेथ के राजमुकुट में जड़ा विश्व में सर्वाधिक प्रसिद्ध और कीमती कोह-ए-नूर हीरा गोलकुंड़ा की खदानों से ही निकला है।[१]

यातायात और परिवहन

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई और बंगलोर के लिए रेल व वायु सेवाएँ हैं, साथ ही ऐतिहासिक स्थलों, अजंता और एलोरा से जुड़े औरंगाबाद के लिए भी टैक्सियाँ, ऑटो-रिक्शा, साइकिल रिक्शा, निजी वाहन और बस व रेल सेवाएँ स्थानीय परिवहन उपलब्ध कराती हैं।

शिक्षण संस्थान

आरंभ में हैदराबाद में मद्रास विश्वविद्यालय से संबद्ध दो महाविद्यालय थे। लेकिन 1918 में निज़ाम ने उस्मानिया विश्वाविद्यालय की स्थापना की और अब यह भारत के श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक है। हैदराबाद विश्वविद्यालयों की स्थापना 1974 में हुई। एक कृषि विश्वविद्यालय और कई ग़ैर सरकारी संस्थान, जैसे अमेरिकन स्टडीज़ रिसर्च सेंटर और जर्मन इंस्टिट्यूट ऑफ़ ओरिएंटल रिसर्च भी हैं।

हैदराबाद में सार्वजनिक व निजी सांस्कृतिक संगठन बड़ी संख्या में हैं, जैसे राज्य द्वारा सहायता प्राप्त नाट्य, साहित्य व ललित कला अकादमियाँ। सार्वजनिक सभागृह रबींद्र भारती नृत्य व संगीत महोत्सवों के लिए मंच प्रदान करता है और सालारजंग संग्रहालय में दुर्लभ वस्तुओं का संगृह है, जिनमें संगेयशब, आभूषण, चित्र और फ़र्नीचर शामिल हैं।

क्षेत्रीय केन्द्र

हैदराबाद क्षेत्रीय केन्द्र की स्थापना जनवरी, 1987 में की गई थी। दो उत्तरी तटीय ज़िलों श्रीकाकुलम और विजयनगरम को छोड़कर यह क्षेत्रीय केन्द्र पूरे आंध्र प्रदेश को समाहित करता है। इस क्षेत्रीय केन्द्र का औपचारिक उद्घाटन इग्नू के संस्थापक वीसी प्रोफेसर जी. रामा रेड्डी द्वारा 2 फरवरी, 1987 को किया गया था। कुछ ही वर्षों में इसने 60 अध्ययन केन्द्रों की स्थापना की और 120 से ज़्यादा कार्यक्रम अध्ययन केन्द्रो में उपलब्ध कराने लगा।[२]

सार्वजनिक उद्यान

सार्वजनिक उद्यान प्रमुख मनोरंजन सुविधाएँ उपलब्ध कराते हैं। विभिन्न पार्कों और सिकंदराबाद में बड़े परेड मैदानों में खेल व मनोरंजन की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। चिड़ियाघर व विश्वविद्यालय का वानस्पतिक उद्यान लोकप्रिय आमोद स्थल है। हैदराबाद फुटबॉल और क्रिकेट के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ एक रेसकोर्स भी है।

संस्कृति

हैदराबाद उत्तर एवं दक्षिण की संस्कृतियों का संगम है। इस शहर में पहुँच कर ऐसा लगता है हम नवाबी परम्परा के मूल स्वरूप को सचित्र रूप में देख रहे हों। किसी समय में इस ख़ूबसूरत शहर को कुतुबशाही परम्परा के पाँचवें शासक मुहम्मद कुली कुतुबशाह ने अपनी प्रेमिका भागमती को उपहार स्वरूप भेंट किया था, उस समय यह शहर भागनगर के नाम से जाना जाता था। भागनगर समय के साथ हैदराबाद के नाम से प्रसिद्ध हुआ। किसी समय नवाबी परम्परा के इस शहर में शाही हवेलियाँ और निज़ामों की संस्कृति के बीच हीरे जवाहरात का रंग उभर कर सामने आया तो कभी स्वादिष्ट नवाबी भोजन का स्वाद। इस शहर के ऐतिहासिक गोलकोंडा दुर्ग की प्रसिद्धि पार-द्वार तक पहुँची और इसे उत्तर भारत और दक्षिणांचल के बीच संवाद का अवसर सालाजार संग्रहालय तथा चार मीनार ने प्रदान किया है।

समाहित संस्कृतियाँ

हैदराबाद की एक अपनी ही संस्कृति है जिसमें अनेक संस्कृतियाँ समाहित हैं। हैदराबाद में बाज़ारों के बीच चलते रिक्शों में बैठकर ग़रीबी को समीप से देखा जा सकता है तो बड़े होटलों एवं रेस्तराओं में बैठकर अमीरी की शाम को भी देख सकते हैं। इस शहर को बुलंदियों को छूती शायरी और गूढ़तम गहराइयों में जीती कविताएँ नई पहचान देती हैं। इस शहर के सांस्कृतिक आयोजन मनुष्य की जीवंतता का परिचय देते हैं। हिन्दी की पहली साहित्यिक पत्रिका कल्पना हैदराबाद से ही प्रकाशित हुआ करती थी जिसने हिन्दी साहित्य को अनेक प्रतिभाओं से अवगत कराया था। हैदराबाद के रवीन्द्र भारती सभागार में प्राय: सांस्कृतिक आयोजन होते रहते हैं जो पुरातन और नवीन के समन्वय के रूप में बहुचर्चित हैं।[३]

हैदराबाद खुला खजाना

हैदराबाद स्थापत्य कलाओं का खजाना है। विश्व के बड़े खजानों में निजामों के खजानों की अपनी एक अलग पहचान है। इन खजानों का एक बड़ा नाम जवाहरात है। गोलकोंडा की खानों से निकले नायाब हीरे, पुखराज, पन्ने, मणियाँ, मोती सभी हैदराबाद में हैं। हैदराबाद में निजामों के खजानों की धूम हमेशा मची रही है।

खानपान

हैदराबाद की बिरयानी बहुत प्रसिद्ध है। हैदराबाद में बिरयानी चार प्रकार की बनती है-

  1. मटन बिरयानी
  2. चिकन बिरयानी
  3. अंडा बिरयानी
  4. सब्ज़ियों की बिरयानी- सब्ज़ियों की बिरयानी शाकाहारीयों के लिए है। इसको पकाने का तरीका अन्य बिरयानी को पकाने की तरह ही है।
बिरयानी की शुरुआत

दक्षिण भारतीय मसालों में पकी हैदराबादी बिरयानी की शुरुआत की कहानी भी बहुत दिलचस्प है कहा जाता है निज़ामों के जमाने में जब फौज़ लडाई या किसी अभियान पर कूच करती थी तो एक साथ हज़ारों फ़ौज़ियों का खाना बनाने के लिए रसोइयों की फौज़ भी उनके साथ रखनी पड़ती थी। बरतन-खाद्य सामग्री इत्यादी भी लाव-लश्कर के साथ ही चलती थीं। लड़ाई के समय फौज़ का कुछ हिस्सा तो रसोईयों और खाने के सामान की हिफाजत में ही रखना पडता था।

एक बार दुश्मन फौज़ ने निज़ामी फौज़ पर जबरदस्त धावा बोल दिया, अचानक हुए इस हमले से घबराए फ़ौज़ियों ने रसोइयों को जान बचाने के लिए जंगल में भाग जाने को कहा, जल्दबाजी में रसोइयों ने सारी खाद्य सामग्री चूल्हे पर चढ़े बरतन में डाल दी और भाग गए। निज़ामी फौज़ द्वारा शाम तक दुश्मन को मार भगाने के बाद जब रसोइयों ने वापस आ कर देखा तो बरतन में डाली गई सारी सामग्री में से भीनी-भीनी खुशबू आ रही थी, थके-हारे फ़ौज़ियों को रसोइयों ने वही चावल परोसे और उन्हे यह व्यंजन बहुत लज़ीज़ लगा और इसकी खबर निज़ाम तक भी गई। जब निज़ाम नें इसे खाया तो उसे इतना पसन्द आया की उसने तुरंत हुक्म दिया की आज से यह शाही बिरयानी फ़ौज़ियों के लिए पकायी जाएगी जिससे बहुत से बरतनों और ढेर सारे खानसामों की ज़रूरत नही पड़े और इस व्यंजन को पूरे हैदराबाद में सामुहिक दस्तरखानों मे परोसा जाए। इस के बाद तो हैदराबादी बिरयानी की खुशबू और स्वाद पूरी दुनिया में फैल गया।

हलीम

'हलीम' रमज़ान के दिनों में मिलने वाला का एक व्यंजन है, जो हैदराबाद में पेराडाइज में मिलता है, हैदराबाद का एक ऐसा व्यंजन है जो एक बार खाने के बाद आपको हैदराबाद में बार-बार आने के लिए मज़बूर कर देगा।

दक्षिण भारतीय भोजन

हैदराबाद में दक्षिण भारत में मिलने वाले परम्परागत भोजन भी कई जगह पर मिल जाएंगे। हैदराबाद में दक्षिण भारतीय थाली भी कई जगह पर मिलती है जिसमें परोसे गए व्यंजन दक्षिण भारत के व्यंजनों का स्वाद चखवा सकते हैं। पेराडाइज सर्कल से पार्कलेन की तरफ जाते ही होटल कामथ (दक्षिण में त को अक्सर थ पढा जाता है जैसे ललिता को ललिथा) में आपको शुद्ध शाकाहारी दक्षिण भारतीय व्यंजन जैसे इडली-डोसा, उत्तपम, साभर बड़ा इत्यादी मिल जाएंगे। इसके अलावा सैकड़ो टिफिन सेंटरों में आपको यह सारे व्यंजन उचित दरों पर मिलतें है।

नफ़ासतें

हैदराबाद में मुस्लिम बहुल होने की वज़ह से ईरानी दस्तरख़ान की भी कई नफ़ासतें मिलती हैं जिसमें ईरानी चाय, गाढे दूध में थोडा नमकीन स्वाद वाली चाय और बिस्किट, सब्ज़ियों के समोसे मिलते हैं। हैदराबाद के कई लोगो की सुबह की शुरूआत सब्ज़ियों के समोसे के नाश्ते से होती है।

फ्रूट बिस्किट

हैदराबाद में कराची बेकरी के फ्रूट बिस्किट्स तो खाडी देशो में निर्यात किए जाते हैं।

बेकरी के व्यंजन

सिकन्दराबाद के कारख़ाना क्षेत्र में वेक्स पेस्ट्रीज में आपको दुनिया भर की पेस्ट्रीज, गटाऊ, केक्स और पुडिंग चखने को मिल जाएँगे। यहाँ एक ही छ्त के नीचे देशी-विदेशी और फ्युजन अमूमन सभी प्रकार की मीठे और नमकीन बेकरी के व्यंजन यहाँ हैं।

पब

हैदराबाद में रात की ज़िंदगी जीने वालों लिए भी बहुत कुछ है। हैदराबाद में होटल असरानी से लेकर होटल बंजारा में कई पब खुल गए है, होटल ग्रीन पार्क के डिस्कोथेक पिरामिड्स मध्यम वर्ग के युवाओं की पसंदीदा जगह है तो दुर्गम चेवरू (सीक्रेट लेक) का अलोहा पब हाईटेक सिटी में काम करने वाले युवाओं का मनपसन्द जगह है। हैदराबाद में गाचीबोली, माधापुर से लेकर बेगमपेट और कुक्कटपल्ली तक सभी जगह और बहुत से भोजनालय रात भर खुले रहते हैं।[१] होटल ग्रीन पार्क की मिडनाईट बिरयानी तो रात में 11.00 बजे से मिलती है, हैदराबाद एक ऐसा शहर है जहाँ हर किसी के लिए खास इंतजाम है।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार हैदराबाद क्षेत्र की जनसंख्या 34,49,878 है, ज़िले की कुल जनसंख्या 36,86,460 है।

चारमीनार से हैदराबाद का विहंगम दृश्य

वीथिका

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. १.० १.१ १.२ हैदराबाद (हिन्दी) (एच टी एम एल) वेबदुनिया। अभिगमन तिथि: 23 जनवरी, 2011
  2. हैदराबाद क्षेत्रीय केन्द्र (हिन्दी) इग्नू। अभिगमन तिथि: 23 जनवरी, 2011
  3. संस्कृतियों का संगम हैदराबाद (हिन्दी) देशबन्धु। अभिगमन तिथि: 23 जनवरी, 2011

संबंधित लेख


"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=हैदराबाद&oldid=110067" से लिया गया