रामविलास शर्मा
रामविलास शर्मा
| |
पूरा नाम | रामविलास शर्मा |
जन्म | 10 अक्टूबर, 1912 |
जन्म भूमि | उन्नाव ज़िला, उत्तर प्रदेश |
मृत्यु | 30 मई, 2000 |
कर्म भूमि | भारत |
कर्म-क्षेत्र | आलोचक, निबंधकार, विचारक |
मुख्य रचनाएँ | 'प्रेमचन्द और उनका युग', 'भाषा साहित्य और संस्कृति', 'प्रगति और परम्परा', 'भाषा और समाज', 'निराला की साहित्य साधना' आदि। |
भाषा | हिंदी और अंग्रेज़ी |
विद्यालय | लखनऊ विश्वविद्यालय |
शिक्षा | एम.ए. (अंग्रेज़ी), पी.एचडी. |
पुरस्कार-उपाधि | व्यास सम्मान (1991), शलाका सम्मान |
विशेष योगदान | डॉ. रामविलास शर्मा ने अपने उग्र और उत्तेजनापूर्ण निबन्धों से हिन्दी समीक्षा को एक गति प्रदान की है। |
नागरिकता | भारतीय |
अन्य जानकारी | 'अज्ञेय' द्वारा सम्पादित 'तारसप्तक' (1943 ई.) के एक कवि रूप में इनकी रचनाएँ काफ़ी चर्चित हुई हैं। |
अद्यतन | 13:05, 11 सितम्बर 2021 (IST)
|
इन्हें भी देखें | कवि सूची, साहित्यकार सूची |
जीवन परिचय
रामविलास शर्मा हिन्दी में प्रगतिवादी समीक्षा-पद्धति के एक प्रमुख स्तम्भ थे। रामविलास शर्मा का जन्म 10 अक्टूबर, 1912 ई. में उत्तर प्रदेश के उन्नाव ज़िले में उच्चगाँव सानी में हुआ था। उन्होंने 'लखनऊ विश्वविद्यालय' से अंग्रेज़ी में एम.ए. किया और फिर पी-एच.डी. की उपाधि सन 1938 में प्राप्त की। सन 1938 से ही आप अध्यापन क्षेत्र में आ गए। 1943 से 1974 तक रामविलास शर्मा ने 'बलवंत राजपूत कालेज', आगरा में अंग्रेज़ी विभाग में कार्य किया और अंग्रेज़ी विभाग के अध्यक्ष रहे। इसके बाद कुछ समय तक 'कन्हैयालाल माणिक मुंशी हिन्दी विद्यापीठ', आगरा में निदेशक पद पर भी रहे।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ (सन सत्तावन की राज्य क्रांति और मार्क्सवाद, पृ. 67)
- ↑ (सन सत्तावन की राज्यक्रांति और मार्क्सवाद, पृ. 53)
- ↑ रामविलास शर्मा का प्रतिऔपनिवेशिक चिंतन (हिंदी) हिंदी समय डॉट कॉम। अभिगमन तिथि: 30 मई, 2013।
- ↑ 4.0 4.1 डॉ. रामविलास शर्मा के आलोचना सिद्धांत (हिंदी) वेबदुनिया हिंदी। अभिगमन तिथि: 30 मई, 2013।