विष्णुकांत शास्त्री
विष्णुकांत शास्त्री
| |
पूरा नाम | विष्णुकांत शास्त्री |
जन्म | 2 मई 1929 |
जन्म भूमि | कोलकाता |
मृत्यु | 17 अप्रैल 2005 |
पति/पत्नी | पत्नी- श्रीमती इन्दिरा देवी |
संतान | पुत्री- भारती शर्मा |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
पद | राज्यपाल (उत्तर प्रदेश) |
कार्य काल | 24 नवंबर 2000 से 2 जुलाई 2004 तक |
शिक्षा | एल. एल. बी. (वकालत) |
विद्यालय | कलकत्ता विश्वविद्यालय |
अन्य जानकारी | विष्णुकांत शास्त्री एक अच्छे राजनीतिज्ञ के साथ भक्ति साहित्य के अधिकारी विद्वान थे। इन्होंने देश भर के विश्वविद्यालयों एवं साहित्यिक संस्थानों की व्याख्यान मालाओं में भागीदारी ली। |
अद्यतन | 15:10, 21 अक्टूबर 2016 (IST)
|
विष्णुकांत शास्त्री (अंग्रेज़ी: Vishnukant Shastri, जन्म- 2 मई 1929, कोलकाता; मृत्यु- 17 अप्रैल 2005) भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार थे। ये उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे। [1] इन्होंने देश भर के विश्वविद्यालयों एवं साहित्यिक संस्थानों की व्याख्यान मालाओं में भागीदारी ली। ये भक्ति साहित्य के अधिकारी विद्वान थे। काव्य पाठन, भ्रमण, शिक्षा साहित्य तथा दर्शन आदि के क्षेत्रों में भी उनकी विशेष रूचि थी।
विषय सूची
परिचय एवं शिक्षा
विष्णुकांत शास्त्री का जन्म 2 मई 1929 को कोलकाता में हुआ। इनका विवाह 26 जनवरी, 1953 को श्रीमती इन्दिरा देवी से हुआ, जिनसे इनकी एक पुत्री भारती शर्मा हुई। इन्होंने बी. ए., एम.ए., तथा एल.एल.बी. कलकत्ता विश्वविद्यालय से प्राप्त की। इन्होंने 1952 में एम.ए. हिन्दी में प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
24 नवम्बर 2000 से 2 जुलाई 2004 छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा मानद उपाधि, डी.लिट. तथा बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय द्वारा डी. लिट्. की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 1.2 1.3 विष्णु कान्त शास्त्री (हिंदी) upgovernor.gov.in। अभिगमन तिथि: 12 अक्टूबर, 2016।
- ↑ कलकत्ता का एक अग्रणी सांस्कृतिक संस्थान