झोड़ा नृत्य  

झोड़ा नृत्य (अंग्रेज़ी: Jhoda Dance) उत्तराखंड का लोक नृत्य है। अपने नाम से मिलता यह नृत्य जोड़ों के लिए प्रचलित है। इसमें स्त्री-पुरुष गोल घेरा बनाकर एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर पद आगे-पीछे संचालन कर नृत्य करते व गीत गाते हैं। घेरे के बीच में मुख्यत: गायक हुड़का वादन करते हुए गीत की पहली पंगती गाता है व अन्य लोग उसे लय में दौहराते हैं।

  • इसे हिंदी के 'जोड़ा' शब्द से लिया गया है। यह शादी-ब्याह और कौथिग (मेला) में हाथों को जोड़कर या जोड़े बनाकर किया जाने वाला सामूहिक नृत्य है।
  • इस नृत्य के मुख्य रूप से दो रूप प्रचलन में हैं- एक मुक्तक झोड़ा और दूसरा प्रबंधात्मक झोड़ा।[१]
  • प्रबंधात्मक झोड़ा में देवी-देवताओं और एतिहासिक वीर भड़ों का चरित्र गान होता है। इसमें स्त्री-पुरुष गोल घेरा बनाकर एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रख पग आगे-पीछे करते हुए नृत्य करते हैं। घेरे के बीच में मुख्य गायक हुड़का वादन करते हुए गीत की पहली पंक्ति गाता है, जबकि अन्य लोग उसे लय में दोहराते हैं।
  • कुमाऊं के बागेश्वर क्षेत्र में माघ की चांदनी रात में किया जाने वाला यह नृत्य स्त्री-पुरुष का शृंगारिक नृत्य माना गया है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. उत्तराखंड के लोक नृत्यों की है अलग पहचान (हिंदी) jagran.com। अभिगमन तिथि: 23 नवंबर, 2021।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=झोड़ा_नृत्य&oldid=670352" से लिया गया