केमनिट्स
केमनिट्स पूर्व जर्मनी के ज़ॉक्सन प्रांत का एक नगर, जो ड्रेज़डेन[१] से 50 मील की दूरी पर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम एर्टस्गेबिर्गे[२] पठार की तलहटी के उर्वर मैदान में बसा हुआ है।[३]
- यह नगर 50 48 उत्तरी अक्षांश तथा 12 57 पूर्वी देशांतर पर स्थित है। यह केमनिट्स नदी के तट पर स्थित है। इसकी ऊँचाई लगभग 950 फुट है।
- पूर्व जर्मनी में साम्यवादी सत्ता स्थापित होने के पश्चात् इसका नाम परिवर्तन कर कॉर्ल-मार्क्स-स्टेड्ट[४] रखा गया है।
- प्राचीन केमनिट्स नगर वृत्ताकार बसा था, जिसके चारों ओर नवीन एवं औद्योगिक केमनिट्स का विकास हुआ।
- यह नगर रेलों का बहुत बड़ा जंक्शन है। यहाँ से रेलमार्ग पाँच विभिन्न दिशाओं में क्रमश: लाइपसिग[५], रीज़ा[६], ड्रेज़डेन[७] आनाबेर्क[८] तथा त्सविकाऊ[९] आदि स्थानों को जाता है।
- केमनिट्स के समीप ही त्सविकाऊ कोयला क्षेत्र है।
- मध्य काल से ही केमनिट्स वस्त्र उद्योग का प्रसिद्ध केंद्र है। अत: इसे 'सैक्सनी[१०] का मैनचेस्टर' कहा जाता है। वस्त्र उद्योग के अतिरिक्त यहाँ रेल के इंजन, मशीन, रसायन, साइकिल, मोटरगाड़ी, वाद्ययंत्र, बिजली के सामान, रंग एवं दरी का निर्माण होता है।
|
|
|
|
|