न्यूयॉर्क नगर  

न्यूयॉर्क अमरीका का सबसे बड़ा और प्रमुख नगर है, जो न्यूयॉर्क राज्य में स्थित है। 'संयुक्त राष्ट्र' का मुख्यालय यहाँ स्थित है, जिस कारण यह अन्तर्राष्ट्रीय मामलों का एक प्रमुख केन्द्र है।

  • वर्ष 1970 से न्यूयॉर्क अमरीका का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है, जबकि इसका महानगरीय क्षेत्र विश्व के सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगरीय क्षेत्रों में से एक है।
  • न्यूयॉर्क विश्व का प्रमुख महानगर है और विश्व व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति, फैशन और मनोरंजन पर इसका बहुत प्रभाव है।
  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय यहाँ स्थित होने के कारण यह अन्तर्राष्ट्रीय मामलों का भी एक प्रमुख केन्द्र है।
  • अटलांटिक की ओर मुख किए हुए विशाल बंदरगाह बाले इस महानगर में पाँच प्रशासनिक इकाईयाँ हैं-
  1. ब्रॉन्क्स
  2. ब्रुक्लिन
  3. मैनहटन
  4. क्वींस
  5. स्टेटन द्वीप
  • न्यूयॉर्क नगर की अनुमानित जनसंख्या लगभग 82 लाख है, जो 790 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसी हुई है। यह न्यूयॉर्क को अमरीका का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला नगर बनाती है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=न्यूयॉर्क_नगर&oldid=519342" से लिया गया