रोम
रोम इटली देश की राजधानी है। जो यूरोपीय संघ का एक सदस्य देश है। [1]
- सहदेव ने रोम, अंतियोकस तथा यवनपुर (मिस्र देश में स्थित एलेग्जेंड्रिया) नगरों को अपनी दिग्विजय-यात्रा के प्रसंग में जीत कर इन पर कर लगाया था। रोम अवश्य ही रोमा का रूपान्तर है।[2]
- रोम-निवासियों का वर्णन महाभारत[3] में युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ में उपहार लेकर आने वाले विदेशियों के साथ भी किया गया है।[4]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ अताखीं चैव रोमां च यवनानां पुरं तथा, दूतैरेव वशेचके करं चैनानदापयत्’, महाभारत सभापर्व 31-72।
- ↑ श्लोक पाठंतर के लिए दे. अंताखी)।
- ↑ सभापर्व 51-17
- ↑ द्वयक्षांत्र्यक्षांल्लाटाक्षान् नानादिग्भ्य: सभागतान् औष्णीकानन्तवासांश्च रोमकान् पुरुषादकान्