एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"।

एल्गिन  

एल्गिन संयुक्त राज्य अमरीका के इलिनॉय राज्य में फॉक्स नदी के किनारे शिकागों से उत्तर-पश्चिम दिशा में एक नगर है। यह एक रेलवे जंकशन है तथा बड़े दुग्धोत्पादक क्षेत्र में बसा है। यहाँ मक्खन और पनीर तैयार किए जाते हैं। जलविद्युत्‌ का बाहुल्य है। इसलिए यहाँ घड़ियाँ और उनके डिब्बे, जमाया दूध, मक्खन की टिकिया और मांस की कई चीजें बनाई जाती हैं। सन्‌ 1940 ई. में निर्मित वस्तुओं का कुल मूल्य 2,54,46,398 डॉलर था। यहाँ की एल्गिन नैशनल वॉच कंपनी में 4,000 से अधिक व्यक्ति काम करते हैं। यहाँ पत्र पत्रिकाओं और पुस्तकों का प्रकाशन कार्य भी खूब होता है। यह बस्ती सन्‌ 1835 ई. में बसी थी और सन्‌ 1854 ई. में इसे नगर की संज्ञा मिली। 1960 ई. में इसकी जनसंख्या 49,447 थी।[१]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 2 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 254 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=एल्गिन&oldid=633177" से लिया गया