कीर्तिपुर  

कीर्तिपुर भारत के पड़ोसी देश नेपाल में पाटन से तीन मील की दूरी पर पश्चिम में एक गोलाकार पर्वत पर स्थित प्राचीन नगर का नाम है। यह प्राचीन नगर चारों ओर मजबूत प्राचीरों से घिरा हुआ है।[१]

  • कीर्तिपुर मूलत: नेवार राजवंश की राजधानी था।
  • वर्ष 1765 ई. में गोरखा नरेश पृथ्वीनारायण देव ने इस नगर पर अधिकार कर लिया और पराजित नेवार जाति के सभी स्त्री-पुरुषों की नाकें काट डाली गयीं।
  • सभी स्त्री-पुरुषों की नाक काट लिए जाने के कारण कीर्तिपुर नगर को 'नकटापुर' भी कहा जाता है।
  • वर्तमान में कीर्तिपुर एक क़स्बा मात्र रह गया है।
  • कीर्तिपुर के कई दर्शनीय प्राचीन अवशेष हैं। उनमें एक 1513 ई. का बना 'बाघ भैरव का मंदिर' और 1665 ई. में शेरिस्ताँ नेवार का बनवाया हुआ 'गणेश मंदिर' उल्लेखनीय है।
  • 'चिलनदेव' नामक एक बौद्ध मंदिर भी यहाँ के दर्शनीय स्थलों में से एक है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. कीर्तिपुर (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 13 फ़रवरी, 2014।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=कीर्तिपुर&oldid=609492" से लिया गया